Friday, 31 Jul 2026 | 11:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Summer Healthy Diet Plan Foods List; Nutrition Tips

23 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। तेज धूप के कारण पसीने के साथ शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। अगर खानपान में बदलाव न किया जाए तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर, अपच और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है।

गर्मी से राहत के लिए कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा लेते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट राहत तो देते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम परफेक्ट समर डाइट प्लान समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • गर्मियों में शरीर की न्यूट्रिशन की जरूरत कैसे बदलती है?
  • गर्मियों में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’

सवाल- गर्मियों की डाइट दूसरे मौसम से अलग क्याें होनी चाहिए?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • गर्मियों में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए बॉडी लगातार पसीना निकालती है।
  • इस प्रक्रिया में पानी और सोडियम-पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलते हैं।
  • इससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी का रिस्क बढ़ता है।
  • ज्यादा गर्मी में शरीर का ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है ताकि गर्मी बाहर निकल सके।
  • इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को कम ब्लड मिलता है और यह थोड़ा स्लो हो जाता है।
  • इसलिए गर्मियों में हल्का, पानी से भरपूर और सुपाच्य भोजन बेहतर माना जाता है।

सवाल- गर्मी के मौसम में शरीर की न्यूट्रिशन की जरूरत कैसे बदलती है?

जवाब- इस दौरान शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है और एनर्जी लॉस भी ज्यादा होता है। इसलिए डाइट में पानी के साथ ऐसे पोषक तत्व जरूरी हैं, जो शरीर को हाइड्रेट, एनर्जेटिक और संतुलित रखें।

  • गर्मियों में विटामिन-C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
  • प्रोटीन के लिए हल्के और आसानी से पचने वाली चीजें जैसे दही, छाछ, दाल और स्प्राउट्स बेहतर हैं।
  • ज्यादा ऑयली, प्रोसेस्ड और शुगरी चीजें शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

सवाल- गर्मियों में कौन-सी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए?

जवाब- ऐसी चीजें, जो शरीर को ठंडक दें, पानी की कमी पूरी करें और पचने में आसान हों। ऐसे फूड्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में खाने से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। साथ ही कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • सुबह हल्का नाश्ता करें और दोपहर में संतुलित भोजन लें।
  • रात को सोने से 3-4 घंटे पहले हल्का डिनर लें।
  • बीच-बीच में फल, सलाद या लिक्विड चीजें लें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बना रहे।
  • घर का बना ताजा खाना ही खाएं।
  • एक बार में ज्यादा खाने के बजाय दिन में 4–5 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं।

सवाल- गर्मी में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक परफेक्ट समर डाइट प्लान कैसा होना चाहिए?

जवाब- सुबह इन चीजों से शुरुआत कर सकते हैं-

  • खाली पेट जीरे का पानी।
  • सौंफ का पानी।
  • धनिया का पानी।
  • पुदीने का पानी।

इनमें स्वाद के लिए नींबू भी डाल सकते हैं। नाश्ते से डिनर तक परफेक्ट समर डाइट प्लान ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-से फूड्स शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं?

जवाब- गर्मियों में ऐसे फूड्स फायदेमंद हैं, जिनमें पानी ज्यादा हो और जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हों। नीचे ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- गर्मियों में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?

जवाब- गर्मियों में ऐसे फूड्स से बचना चाहिए, जो बॉडी डिहाइड्रेट करते हैं या पचाने में मुश्किल होते हैं। जैसेकि-

  • बेकरी आइटम्स (पेस्ट्री, क्रीम बिस्किट)
  • पैकेज्ड जूस
  • खुले में कटे फल
  • स्ट्रीट फूड
  • मेयोनीज-बेस्ड फूड्स

ग्राफिक में ऐसे नुकसानदायक फूड्स की पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- गर्मी में डाइट से जुड़ी कौन-सी आम गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं?

जवाब- खानपान से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भी डिहाइड्रेशन, डाइजेस्टिव इश्यू और कमजोरी का कारण बन सकती हैं। जैसेकि-

  • पानी कम पीना।
  • धूप से आते ही ठंडा पानी पीना।
  • तला-भुना खाना।
  • कोल्ड ड्रिंक पीना।
  • मील स्किप करना।
  • ज्यादा चाय-कॉफी पीना।
  • बासी/बाहर का भोजन करना।

सवाल- किन लोगों को गर्मियों में अपनी डाइट को लेकर ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों पर डिहाइड्रेशन और हीट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क ज्यादा होता है। इसलिए उन्हें डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि-

  • जो डायबिटिक हैं।
  • जिन्हें हार्ट/किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं।
  • जो बाहर काम करते हैं।
  • जिन्हें पहले से कोई हेल्थ कंडीशन है।
  • जो ज्यादा फिजिकली एक्टिव रहते हैं।
  • छोटे बच्चे, बुजुर्ग।
  • गर्भवती महिलाएं।

समर डाइट से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

सवाल- क्या गर्मियों में सिर्फ पानी पीना ही काफी है?

जवाब– नहीं, पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और हाइड्रेटिंग फूड भी जरूरी हैं।

सवाल- क्या गर्मियों में भूख कम लगना सामान्य है?

जवाब- हां, लेकिन खाना स्किप नहीं करना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाना चाहिए।

सवाल- क्या बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है?

जवाब- नहीं, इससे पाचन प्रभावित हो सकता है।

सवाल- क्या गर्मियों में दही और छाछ रोज लेना फायदेमंद है?

जवाब- हां, ये शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं।

सवाल- क्या पैकेज्ड जूस हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है?

जवाब- नहीं, इसमें शुगर ज्यादा होती है। इसलिए ताजे फल खाना बेहतर है।

कुल मिलाकर गर्मी में सही डाइट अपनाना सिर्फ हेल्दी रहने के लिए नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचने के लिए भी जरूरी है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मी में ज्यादा हो रहे मुंहासे: अपनी फूड हैबिट बदलें, 8 चीजें बिल्कुल न खाएं, समर स्किन केयर रूटीन के 6 स्टेप्स

गर्मियों में चेहरा चिपचिपा लगने लगता है और छोटे-छोटे पिंपल्स अचानक बढ़ जाते हैं। दरअसल, तापमान बढ़ने पर स्किन खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाती है। इससे पसीना देर तक चेहरे पर बना रहता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेहली मिस्त्री का टाटा के फैमिली ऑफिस से इस्तीफा:टाटा ट्रस्ट्स से हटाए जाने के कुछ महीने बाद उठाया कदम, टाटा ग्रुप से दूरियां बढ़ीं

July 2, 2026/
11:22 am

मेहली मिस्त्री ने उनके फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस ‘आरएनटी एसोसिएट्स’ के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ट्रस्ट्स से बाहर...

रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; शेयर होल्डर को ₹6 लाभांश मिलेगा

April 24, 2026/
9:36 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी...

पराठा मसाला रेसिपी: 10 मिनट में तैयार करें ढाबा स्टाइल स्पेशल 'पराठा मसाला', पड़ोसी भी बनाएंगे बनाने का तरीका

March 18, 2026/
5:34 pm

पराठा मसाला रेसिपी: अगर आपको भी घर पर ढाबे स्टाइल में खाना पसंद है। तो इसके लिए है खास पराठा...

Bengaluru Census Employee Assault Case Filed

May 1, 2026/
7:46 pm

बेंगलुरु9 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का...

तमिलनाडु में ट्रैवलर सड़क से उतरी; 8 की मौत:केरलम के 13 पर्यटक सवार थे; हेयरपिन मोड़ पर हादसा; 5 की हालत गंभीर

April 18, 2026/
12:45 am

तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार को सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप...

टीकमगढ़ में नल-जल योजना के लिए भूख हड़ताल खत्म:अधिकारियों ने कल दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई का लिखित आश्वासन दिया

April 28, 2026/
9:41 pm

टीकमगढ़ के दिगौड़ा ग्राम पंचायत में डेढ़ महीने से बंद नल-जल योजना को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी...

पेरेंटिंग- क्या बच्चे को ट्यूशन पढ़ाना जरूरी है:उसके साथ के सारे बच्चे ट्यूशन जाते हैं, कहीं वो लेफ्ट-आउट तो नहीं फील करेगा

February 26, 2026/
4:30 am

सवाल- मैं बनारस से हूं। मेरा 12 साल का बेटा छठवीं क्लास में पढ़ता है। वह पढ़ाई में काफी अच्छा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Summer Healthy Diet Plan Foods List; Nutrition Tips

Summer Healthy Diet Plan Foods List; Nutrition Tips

23 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। तेज धूप के कारण पसीने के साथ शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। अगर खानपान में बदलाव न किया जाए तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर, अपच और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है।

गर्मी से राहत के लिए कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा लेते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट राहत तो देते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम परफेक्ट समर डाइट प्लान समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • गर्मियों में शरीर की न्यूट्रिशन की जरूरत कैसे बदलती है?
  • गर्मियों में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’

सवाल- गर्मियों की डाइट दूसरे मौसम से अलग क्याें होनी चाहिए?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • गर्मियों में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए बॉडी लगातार पसीना निकालती है।
  • इस प्रक्रिया में पानी और सोडियम-पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलते हैं।
  • इससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी का रिस्क बढ़ता है।
  • ज्यादा गर्मी में शरीर का ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है ताकि गर्मी बाहर निकल सके।
  • इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को कम ब्लड मिलता है और यह थोड़ा स्लो हो जाता है।
  • इसलिए गर्मियों में हल्का, पानी से भरपूर और सुपाच्य भोजन बेहतर माना जाता है।

सवाल- गर्मी के मौसम में शरीर की न्यूट्रिशन की जरूरत कैसे बदलती है?

जवाब- इस दौरान शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है और एनर्जी लॉस भी ज्यादा होता है। इसलिए डाइट में पानी के साथ ऐसे पोषक तत्व जरूरी हैं, जो शरीर को हाइड्रेट, एनर्जेटिक और संतुलित रखें।

  • गर्मियों में विटामिन-C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
  • प्रोटीन के लिए हल्के और आसानी से पचने वाली चीजें जैसे दही, छाछ, दाल और स्प्राउट्स बेहतर हैं।
  • ज्यादा ऑयली, प्रोसेस्ड और शुगरी चीजें शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

सवाल- गर्मियों में कौन-सी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए?

जवाब- ऐसी चीजें, जो शरीर को ठंडक दें, पानी की कमी पूरी करें और पचने में आसान हों। ऐसे फूड्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में खाने से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। साथ ही कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • सुबह हल्का नाश्ता करें और दोपहर में संतुलित भोजन लें।
  • रात को सोने से 3-4 घंटे पहले हल्का डिनर लें।
  • बीच-बीच में फल, सलाद या लिक्विड चीजें लें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बना रहे।
  • घर का बना ताजा खाना ही खाएं।
  • एक बार में ज्यादा खाने के बजाय दिन में 4–5 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं।

सवाल- गर्मी में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक परफेक्ट समर डाइट प्लान कैसा होना चाहिए?

जवाब- सुबह इन चीजों से शुरुआत कर सकते हैं-

  • खाली पेट जीरे का पानी।
  • सौंफ का पानी।
  • धनिया का पानी।
  • पुदीने का पानी।

इनमें स्वाद के लिए नींबू भी डाल सकते हैं। नाश्ते से डिनर तक परफेक्ट समर डाइट प्लान ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-से फूड्स शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं?

जवाब- गर्मियों में ऐसे फूड्स फायदेमंद हैं, जिनमें पानी ज्यादा हो और जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हों। नीचे ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- गर्मियों में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?

जवाब- गर्मियों में ऐसे फूड्स से बचना चाहिए, जो बॉडी डिहाइड्रेट करते हैं या पचाने में मुश्किल होते हैं। जैसेकि-

  • बेकरी आइटम्स (पेस्ट्री, क्रीम बिस्किट)
  • पैकेज्ड जूस
  • खुले में कटे फल
  • स्ट्रीट फूड
  • मेयोनीज-बेस्ड फूड्स

ग्राफिक में ऐसे नुकसानदायक फूड्स की पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- गर्मी में डाइट से जुड़ी कौन-सी आम गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं?

जवाब- खानपान से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भी डिहाइड्रेशन, डाइजेस्टिव इश्यू और कमजोरी का कारण बन सकती हैं। जैसेकि-

  • पानी कम पीना।
  • धूप से आते ही ठंडा पानी पीना।
  • तला-भुना खाना।
  • कोल्ड ड्रिंक पीना।
  • मील स्किप करना।
  • ज्यादा चाय-कॉफी पीना।
  • बासी/बाहर का भोजन करना।

सवाल- किन लोगों को गर्मियों में अपनी डाइट को लेकर ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों पर डिहाइड्रेशन और हीट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क ज्यादा होता है। इसलिए उन्हें डाइट को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि-

  • जो डायबिटिक हैं।
  • जिन्हें हार्ट/किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं।
  • जो बाहर काम करते हैं।
  • जिन्हें पहले से कोई हेल्थ कंडीशन है।
  • जो ज्यादा फिजिकली एक्टिव रहते हैं।
  • छोटे बच्चे, बुजुर्ग।
  • गर्भवती महिलाएं।

समर डाइट से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

सवाल- क्या गर्मियों में सिर्फ पानी पीना ही काफी है?

जवाब– नहीं, पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और हाइड्रेटिंग फूड भी जरूरी हैं।

सवाल- क्या गर्मियों में भूख कम लगना सामान्य है?

जवाब- हां, लेकिन खाना स्किप नहीं करना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाना चाहिए।

सवाल- क्या बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है?

जवाब- नहीं, इससे पाचन प्रभावित हो सकता है।

सवाल- क्या गर्मियों में दही और छाछ रोज लेना फायदेमंद है?

जवाब- हां, ये शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं।

सवाल- क्या पैकेज्ड जूस हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है?

जवाब- नहीं, इसमें शुगर ज्यादा होती है। इसलिए ताजे फल खाना बेहतर है।

कुल मिलाकर गर्मी में सही डाइट अपनाना सिर्फ हेल्दी रहने के लिए नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचने के लिए भी जरूरी है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मी में ज्यादा हो रहे मुंहासे: अपनी फूड हैबिट बदलें, 8 चीजें बिल्कुल न खाएं, समर स्किन केयर रूटीन के 6 स्टेप्स

गर्मियों में चेहरा चिपचिपा लगने लगता है और छोटे-छोटे पिंपल्स अचानक बढ़ जाते हैं। दरअसल, तापमान बढ़ने पर स्किन खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाती है। इससे पसीना देर तक चेहरे पर बना रहता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket