Thursday, 08 Oct 2026 | 08:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

TCS Q1 2026 Results | Net Profit Rises, ₹12 Dividend, 9,200+ Employees Added

  • Hindi News
  • Business
  • TCS Q1 2026 Results | Net Profit Rises, ₹12 Dividend, 9,200+ Employees Added

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी TCS ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या पिछले क्वार्टर के मुकाबले 9,200 से ज्यादा बढ़कर 5,93,798 पहुंच गई है। इसके साथ ही सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है।

तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद बढ़े कर्मचारी

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 थी, जो अब बढ़कर 5,93,798 हो गई है। यह बढ़ोतरी कंपनी के लिए एक वापसी की तरह है, क्योंकि इससे पहले लगातार तीन तिमाहियों तक हेडकाउंट में गिरावट देखी गई थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 के पीक पर थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक गिरकर 5,82,163 के निचले स्तर पर आ गई थी।

एट्रिशन और वर्कफोर्स: 35% महिला कर्मचारी, 148 देशों के लोग काम कर रहे

TCS के तिमाही फैक्टशीट के मुताबिक, IT सर्विसेज बिजनेस में स्वैच्छिक एट्रिशन रेट यानी, नौकरी छोड़ने की दर पिछले 12 महीनों के आधार पर 13.6% रही है। कंपनी ने हाल के क्वार्टर में इस स्तर को बड़े पैमाने पर बनाए रखा है। इसके साथ ही कुल वर्कफोर्स में महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी 35% है। कंपनी में कुल 148 अलग-अलग देशों के लोग काम करते हैं।

ऑपरेशंस रेवेन्यू 14% बढ़ा, ₹12 अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी

कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान तिमाही के 12,760 करोड़ रुपए के मुकाबले 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है। इस अवधि के दौरान ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है और इसके लिए 15 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

9.5 बिलियन डॉलर की डील्स में SKF के साथ बड़ा एआई प्रोजेक्ट शामिल

इस तिमाही में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 9.5 बिलियन डॉलर रही है। इसमें SKF के साथ हुआ 800 मिलियन डॉलर का एआई-बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन सौदा शामिल है।

इसके अलावा, कंपनी ने सर्विसनाउ के साथ एक मल्टी-मिलियन-डॉलर की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और यूरोप बेस्ड फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ एक और मल्टी-मिलियन-डॉलर की डील साइन की है।

मुनाफे को बनाए रखते हुए AI क्षमताओं को बढ़ाने पर फोकस

TCS के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर सेकसरिया ने कहा, “कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सालाना वेतन वृद्धि लागू कर दी है। इसके साथ ही अपने पार्टनर इकोसिस्टम को मजबूत किया है और लॉन्ग-टर्म कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने के लिए टारगेटेड इन्वेस्टमेंट किए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी प्रॉफिटेबिलिटी और रिटर्न रेशियो को बनाए रखते हुए AI-बेस्ड कैपेबिलिटीज को बनाने, हासिल करने या पार्टनरशिप करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है ‘एट्रिशन रेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’?

  • एट्रिशन रेट: कॉर्पोरेट भाषा में इसका मतलब कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर से है। इसकी गणना प्रतिशत में की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि एट्रिशन रेट 13.6% है, तो इसका मतलब है कि तय अवधि में हर 100 कर्मचारियों में से औसतन करीब 13 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी है।
  • रिकॉर्ड डेट: जब कोई लिस्टेड कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड या बोनस देने का ऐलान करती है, तो वह एक तारीख तय करती है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर होते हैं, केवल वे ही डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नीमच में अतिक्रमण हटाने के बाद बुजुर्ग की मौत:झोपड़ी में लगी आग. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप

April 22, 2026/
7:07 pm

नीमच तहसील के जयसिंहपुरा गांव में बुधवार को प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। कार्रवाई...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 2 Live (AFP)

May 9, 2026/
1:54 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 13:55 IST ट्वीट के समय ने राजनीतिक हलकों में अटकलें शुरू कर दी हैं, कई लोगों...

जेन एआई आईटी कंपनियों का काम छिन रहा:टॉप-4 शेयर पीक से 57% तक टूटे; 10 आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ घटा

July 2, 2026/
1:30 pm

घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ये ट्रेंड अब सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था में उठापटक...

ask search icon

April 16, 2026/
4:55 pm

Last Updated:April 16, 2026, 16:55 IST प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो बिना दवा के ही कई...

Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and former Deputy CM Manish Sisodia (Image credit: PTI)

February 27, 2026/
1:28 pm

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 13:28 IST पीयूष गोयल: “डेयरी, एमएसएमई, चावल, गेहूं, मक्का की रक्षा की गई है…क्या वह मक्का...

हिमाचल के मंदिर में 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया:महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर किया अर्पित, कीमत करीब ₹16 लाख

May 7, 2026/
6:43 pm

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर में एक श्रद्धालु ने 100 ग्राम सोने का हार चढ़ाया। महाराष्ट्र...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

TCS Q1 2026 Results | Net Profit Rises, ₹12 Dividend, 9,200+ Employees Added

TCS Q1 2026 Results | Net Profit Rises, ₹12 Dividend, 9,200+ Employees Added
  • Hindi News
  • Business
  • TCS Q1 2026 Results | Net Profit Rises, ₹12 Dividend, 9,200+ Employees Added

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी TCS ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या पिछले क्वार्टर के मुकाबले 9,200 से ज्यादा बढ़कर 5,93,798 पहुंच गई है। इसके साथ ही सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है।

तीन तिमाहियों की गिरावट के बाद बढ़े कर्मचारी

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 5,84,519 थी, जो अब बढ़कर 5,93,798 हो गई है। यह बढ़ोतरी कंपनी के लिए एक वापसी की तरह है, क्योंकि इससे पहले लगातार तीन तिमाहियों तक हेडकाउंट में गिरावट देखी गई थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 के पीक पर थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक गिरकर 5,82,163 के निचले स्तर पर आ गई थी।

एट्रिशन और वर्कफोर्स: 35% महिला कर्मचारी, 148 देशों के लोग काम कर रहे

TCS के तिमाही फैक्टशीट के मुताबिक, IT सर्विसेज बिजनेस में स्वैच्छिक एट्रिशन रेट यानी, नौकरी छोड़ने की दर पिछले 12 महीनों के आधार पर 13.6% रही है। कंपनी ने हाल के क्वार्टर में इस स्तर को बड़े पैमाने पर बनाए रखा है। इसके साथ ही कुल वर्कफोर्स में महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी 35% है। कंपनी में कुल 148 अलग-अलग देशों के लोग काम करते हैं।

ऑपरेशंस रेवेन्यू 14% बढ़ा, ₹12 अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी

कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान तिमाही के 12,760 करोड़ रुपए के मुकाबले 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है। इस अवधि के दौरान ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है और इसके लिए 15 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

9.5 बिलियन डॉलर की डील्स में SKF के साथ बड़ा एआई प्रोजेक्ट शामिल

इस तिमाही में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 9.5 बिलियन डॉलर रही है। इसमें SKF के साथ हुआ 800 मिलियन डॉलर का एआई-बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन सौदा शामिल है।

इसके अलावा, कंपनी ने सर्विसनाउ के साथ एक मल्टी-मिलियन-डॉलर की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और यूरोप बेस्ड फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ एक और मल्टी-मिलियन-डॉलर की डील साइन की है।

मुनाफे को बनाए रखते हुए AI क्षमताओं को बढ़ाने पर फोकस

TCS के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर सेकसरिया ने कहा, “कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सालाना वेतन वृद्धि लागू कर दी है। इसके साथ ही अपने पार्टनर इकोसिस्टम को मजबूत किया है और लॉन्ग-टर्म कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने के लिए टारगेटेड इन्वेस्टमेंट किए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी प्रॉफिटेबिलिटी और रिटर्न रेशियो को बनाए रखते हुए AI-बेस्ड कैपेबिलिटीज को बनाने, हासिल करने या पार्टनरशिप करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है ‘एट्रिशन रेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’?

  • एट्रिशन रेट: कॉर्पोरेट भाषा में इसका मतलब कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर से है। इसकी गणना प्रतिशत में की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि एट्रिशन रेट 13.6% है, तो इसका मतलब है कि तय अवधि में हर 100 कर्मचारियों में से औसतन करीब 13 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी है।
  • रिकॉर्ड डेट: जब कोई लिस्टेड कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड या बोनस देने का ऐलान करती है, तो वह एक तारीख तय करती है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर होते हैं, केवल वे ही डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket