Monday, 06 Apr 2026 | 09:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister

  • Hindi News
  • Sports
  • Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister | IND Vs ZIM ICC Video

स्पोर्ट्स डेस्क41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

मैच के बाद मैदान से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया। ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने खुलासा किया कि उनकी बहन रेबेका भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की बड़ी फैन हैं।

ब्रैड ने तिलक से स्पेशल वीडियो रिकॅार्ड कराया

ब्रैड ने तिलक से अपनी बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश की। तिलक ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी यह इच्छा पूरी की और एक प्यारा सा मैसेज रिकॉर्ड किया।

तिलक ने कहा- मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा

वीडियो में तिलक ने कहा, ‘हाय रेबेका, मेरी बड़ी फैन होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद है जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा। और तुम्हारा भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जल्द ही मिलते हैं, शुक्रिया।’

ब्रैड ने कहा- रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है

तिलक के इस खास मैसेज पर ब्रैड इवांस ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले ही उनसे तिलक का मैसेज दिलाने को कहा था और अब उसकी यह इच्छा पूरी हो गई है। ब्रैड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है, लेकिन यह उसके लिए सबसे यादगार तोहफा है।

ICC की ओर से साझा किए गए इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तिलक के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है।

हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

——————————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। (फाइल फोटो)

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे।

हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। युवराज सिंह समेत तमाम पूर्व क्रिकेटर्स और IPL टीम KKR ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
‘डकैत’ में दिखेगी एंग्री लव स्टोरी:अदिवि शेष ने कहा- इंडियन सोल और अमेरिकन टेक्नीक का मेल है ये फिल्म

March 22, 2026/
5:10 pm

अदिवि शेष जल्द ही ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी...

कांग्रेस बोली- किसान कल्याण नहीं किसान शोषण वर्ष मना रहे:खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा- पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बाद भी 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी करेंगे

April 3, 2026/
10:38 pm

बारदानों की कमी को लेकर कांग्रेस के हमले के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

ट्रम्प बोले-फ्रांसीसी राष्ट्रपति पत्नी के थप्पड़ से उबर रहे:वाइफ का उनसे बर्ताव खराब; मैक्रों का जवाब- अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर हो जाएं

April 2, 2026/
6:08 pm

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज कसा...

आज KKR-MI की भिड़ंत, बिहार के 3 खिलाड़ियों को मौका:पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर सकते हैं डेब्यू, चोट के कारण आकाशदीप सीजन से बाहर

March 29, 2026/
2:13 pm

आज IPL में दूसरे दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े...

घर की चारदीवारी से निकलकर मैदान में उतरेंगे 150 दिव्यांग-खिलाड़ी:27 मार्च से दून में शुरू होंगे पैरालंपिक गेम्स; सभी 13 जिलों से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

March 24, 2026/
2:20 pm

उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों (पैरा एथलीट्स) के लिए अच्छी खबर है। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 27 से...

राजनीति

Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister

Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister
  • Hindi News
  • Sports
  • Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister | IND Vs ZIM ICC Video

स्पोर्ट्स डेस्क41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

मैच के बाद मैदान से एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया। ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने खुलासा किया कि उनकी बहन रेबेका भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की बड़ी फैन हैं।

ब्रैड ने तिलक से स्पेशल वीडियो रिकॅार्ड कराया

ब्रैड ने तिलक से अपनी बहन के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश की। तिलक ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी यह इच्छा पूरी की और एक प्यारा सा मैसेज रिकॉर्ड किया।

तिलक ने कहा- मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा

वीडियो में तिलक ने कहा, ‘हाय रेबेका, मेरी बड़ी फैन होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद है जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो तुमसे मिलूंगा। और तुम्हारा भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जल्द ही मिलते हैं, शुक्रिया।’

ब्रैड ने कहा- रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है

तिलक के इस खास मैसेज पर ब्रैड इवांस ने भी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले ही उनसे तिलक का मैसेज दिलाने को कहा था और अब उसकी यह इच्छा पूरी हो गई है। ब्रैड ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रेबेका अब थोड़ा शर्मिंदा हो सकती है, लेकिन यह उसके लिए सबसे यादगार तोहफा है।

ICC की ओर से साझा किए गए इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तिलक के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है।

हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

——————————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। (फाइल फोटो)

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। (फाइल फोटो)

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे। पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू ने पिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे।

हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। युवराज सिंह समेत तमाम पूर्व क्रिकेटर्स और IPL टीम KKR ने रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket