Saturday, 06 Jun 2026 | 10:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अश्विन बोले-बटलर को आउट करना गलत नहीं:बोले-लोग इसे ईमानदारी से जोड़ते हैं,जबकि यह नियम है

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ‘मांकडिंग’ विवाद (नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट) पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जोस बटलर को उस तरह आउट करने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और वे आज भी अपने फैसले पर गर्व करते हैं। अश्विन के मुताबिक, क्रिकेट के नियमों में जो ‘आउट’ है, उसे खेल भावना की आड़ में गलत ठहराना समाज का दबाव है। जियोस्टार के शो ‘द रविचंद्रन अश्विन एक्सपीरियंस’ में उन्होंने एमएस धोनी के साथ तालमेल और पंजाब किंग्स व राजस्थान रॉयल्स के सफर पर बातें साझा कीं। लोग कहते हैं बटलर भागना नहीं चाहते थे, यह मेरी समस्या नहीं’ जोस बटलर को रन आउट करने की घटना पर अश्विन ने कहा,’कई लोग इसे कैरेक्टर और खेल भावना से जोड़कर देखते हैं। लोग कहते हैं कि बटलर भागने की कोशिश नहीं कर रहे थे, लेकिन यह मेरी समस्या नहीं है। लोग कहते हैं कि मैंने जीतने के लिए ऐसा किया। हां, बिल्कुल मैंने जीतने के लिए ही ऐसा किया था। इसमें शर्मिंदा होने वाली क्या बात है? अगर ICC को लगता कि इसमें ईमानदारी की कोई समस्या है, तो वे इसे नियमों में ही नहीं रखते। अश्विन बोले- क्रिकेट में ‘स्पिरिट’ के नाम पर गेंदबाजों पर दबाव है अश्विन ने कहा कि समाज में धारणा बन गई है कि बल्लेबाज को इस तरह आउट करना गलत है। उन्होंने बताया,’यह दबाव तब शुरू होता है जब अंपायर कप्तान से पूछते हैं कि क्या आप अपील वापस लेना चाहते हैं। अगर आप अपील वापस लेते हैं, तो आपको ‘अच्छा’ माना जाता है। यह गलत है क्योंकि आप सबके सामने अपने गेंदबाज को नीचा दिखाते हैं। जैसे एलबीडब्ल्यू आउट है, वैसे ही यह भी आउट है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए, मैं उन पर कोर्ट में केस कर सकता हूं। मैंने कोई चोरी नहीं की, नियमों के अंदर रहकर खेला।’ धोनी के बारे में कहा-वे मेरे फील्ड सेट करने में दखल नहीं देते थे 2011 IPL फाइनल में क्रिस गेल के विकेट को याद करते हुए अश्विन ने एमएस धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा,’लोग धोनी की कप्तानी और खिताबों की बात करते हैं, लेकिन मेरी नजर में उनके जैसा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और स्पिनर्स के खिलाफ उनके जैसा कीपर कोई नहीं है। वे मेरे फील्ड सेट करने में दखल नहीं देते थे। वे बस इतना कहते थे-‘ज्यादा मत सोचो, अगर मार पड़ती है तो पड़ने दो, बस अपनी फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी करो।’ उन्हें मुझ पर भरोसा था कि मैं अपनी प्लानिंग करके आया हूं।’ पंजाब किंग्स को ‘अपना’ नहीं बना पाने का मलाल अश्विन ने 2018 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी मिलने पर कहा कि वे लीडरशिप के लिए तैयार थे। उन्होंने बताया,’मैंने पंजाब को अपना सब कुछ दिया, लेकिन मलाल है कि मैं टीम को पूरी तरह ‘अपना’ नहीं बना सका। टीम की नीलामी में सहवाग पाजी ने मुझे चुना था, लेकिन टीम मेरे हिसाब से नहीं बन पाई थी। हालांकि, हमने प्रभसिमरन, अर्शदीप सिंह और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया।’ राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए 3 साल सबसे खास रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपने सफर पर अश्विन ने कहा कि वहां उनके साथ जैसा बर्ताव हुआ, वैसा कहीं नहीं हुआ। अश्विन के मुताबिक, ‘आरआर ने मेरा बेहतरीन इस्तेमाल किया। मैंने वहां क्रिकेट का उतना आनंद लिया जितना तमिलनाडु की अंडर-19 टीम में भी नहीं लिया था। मेरा एक छोटा पछतावा है कि मैं राजस्थान को खिताब नहीं दिला सका। हम फाइनल और क्वालीफायर-2 तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'सर्विलांस पर इलाहा ममता', स्ट्रॉन्ग रूम में डकैत क्या कर रहे थे बंगाल के सीएम, शुभेंदु अधिकारी ने जारी की तस्वीर

May 1, 2026/
4:24 pm

30 अप्रैल की देर रात पश्चिम बंगाल में हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। पहले आंध्र प्रदेश के नेता...

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary. (Picture Credit: AFP)

April 24, 2026/
5:09 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 17:09 IST न्यूज18 विपक्ष ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा में नया...

Iran's Supreme Leader Mojtaba Khamenei and US President Donald Trump. (File)

May 14, 2026/
4:19 pm

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 16:19 IST राजकोषीय संकट, आंतरिक गुटबाजी और सांप्रदायिक संतुलन कार्यों का सामना करते हुए, क्या सतीसन...

सुप्रीम कोर्ट की बिल्डर्स-बैंक गठजोड़ पर CBI को फटकार:कहा-घर खरीदने वालों के मामले लंबा नहीं खींच सकते, कब्जा दिए बिना किश्त लेने का मामला

March 11, 2026/
8:58 pm

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR और देश के दूसरे हिस्सों में घर खरीदने वालों को ठगने के लिए बैंकों...

तस्वीर का विवरण

May 9, 2026/
4:14 pm

सामग्री: 2 कच्चा आम, गुड़, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर,...

उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का रास्ता साफ:हल्द्वानी में 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण को मिली अंतिम मंजूरी, नहीं कटेगा एक भी पेड़

May 12, 2026/
5:29 pm

उत्तराखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। भारत सरकार के...

T20 World Cup India Super 8 Performance

February 20, 2026/
4:38 am

स्पोर्ट्स डेस्क17 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच...

राजनीति

अश्विन बोले-बटलर को आउट करना गलत नहीं:बोले-लोग इसे ईमानदारी से जोड़ते हैं,जबकि यह नियम है

अश्विन बोले-बटलर को आउट करना गलत नहीं:बोले-लोग इसे ईमानदारी से जोड़ते हैं,जबकि यह नियम है

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ‘मांकडिंग’ विवाद (नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट) पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जोस बटलर को उस तरह आउट करने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और वे आज भी अपने फैसले पर गर्व करते हैं। अश्विन के मुताबिक, क्रिकेट के नियमों में जो ‘आउट’ है, उसे खेल भावना की आड़ में गलत ठहराना समाज का दबाव है। जियोस्टार के शो ‘द रविचंद्रन अश्विन एक्सपीरियंस’ में उन्होंने एमएस धोनी के साथ तालमेल और पंजाब किंग्स व राजस्थान रॉयल्स के सफर पर बातें साझा कीं। लोग कहते हैं बटलर भागना नहीं चाहते थे, यह मेरी समस्या नहीं’ जोस बटलर को रन आउट करने की घटना पर अश्विन ने कहा,’कई लोग इसे कैरेक्टर और खेल भावना से जोड़कर देखते हैं। लोग कहते हैं कि बटलर भागने की कोशिश नहीं कर रहे थे, लेकिन यह मेरी समस्या नहीं है। लोग कहते हैं कि मैंने जीतने के लिए ऐसा किया। हां, बिल्कुल मैंने जीतने के लिए ही ऐसा किया था। इसमें शर्मिंदा होने वाली क्या बात है? अगर ICC को लगता कि इसमें ईमानदारी की कोई समस्या है, तो वे इसे नियमों में ही नहीं रखते। अश्विन बोले- क्रिकेट में ‘स्पिरिट’ के नाम पर गेंदबाजों पर दबाव है अश्विन ने कहा कि समाज में धारणा बन गई है कि बल्लेबाज को इस तरह आउट करना गलत है। उन्होंने बताया,’यह दबाव तब शुरू होता है जब अंपायर कप्तान से पूछते हैं कि क्या आप अपील वापस लेना चाहते हैं। अगर आप अपील वापस लेते हैं, तो आपको ‘अच्छा’ माना जाता है। यह गलत है क्योंकि आप सबके सामने अपने गेंदबाज को नीचा दिखाते हैं। जैसे एलबीडब्ल्यू आउट है, वैसे ही यह भी आउट है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए, मैं उन पर कोर्ट में केस कर सकता हूं। मैंने कोई चोरी नहीं की, नियमों के अंदर रहकर खेला।’ धोनी के बारे में कहा-वे मेरे फील्ड सेट करने में दखल नहीं देते थे 2011 IPL फाइनल में क्रिस गेल के विकेट को याद करते हुए अश्विन ने एमएस धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा,’लोग धोनी की कप्तानी और खिताबों की बात करते हैं, लेकिन मेरी नजर में उनके जैसा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और स्पिनर्स के खिलाफ उनके जैसा कीपर कोई नहीं है। वे मेरे फील्ड सेट करने में दखल नहीं देते थे। वे बस इतना कहते थे-‘ज्यादा मत सोचो, अगर मार पड़ती है तो पड़ने दो, बस अपनी फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी करो।’ उन्हें मुझ पर भरोसा था कि मैं अपनी प्लानिंग करके आया हूं।’ पंजाब किंग्स को ‘अपना’ नहीं बना पाने का मलाल अश्विन ने 2018 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी मिलने पर कहा कि वे लीडरशिप के लिए तैयार थे। उन्होंने बताया,’मैंने पंजाब को अपना सब कुछ दिया, लेकिन मलाल है कि मैं टीम को पूरी तरह ‘अपना’ नहीं बना सका। टीम की नीलामी में सहवाग पाजी ने मुझे चुना था, लेकिन टीम मेरे हिसाब से नहीं बन पाई थी। हालांकि, हमने प्रभसिमरन, अर्शदीप सिंह और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया।’ राजस्थान रॉयल्स के साथ बिताए 3 साल सबसे खास रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ अपने सफर पर अश्विन ने कहा कि वहां उनके साथ जैसा बर्ताव हुआ, वैसा कहीं नहीं हुआ। अश्विन के मुताबिक, ‘आरआर ने मेरा बेहतरीन इस्तेमाल किया। मैंने वहां क्रिकेट का उतना आनंद लिया जितना तमिलनाडु की अंडर-19 टीम में भी नहीं लिया था। मेरा एक छोटा पछतावा है कि मैं राजस्थान को खिताब नहीं दिला सका। हम फाइनल और क्वालीफायर-2 तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket