Sunday, 08 Nov 2026 | 06:51 AM

Trending :

आंध्र प्रदेश मदनपल्ले में सात साल की बच्ची के रेप और हत्या से हड़कंप.

authorimg

Last Updated:

Crime News: आंध्र प्रदेश में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन व हाईवे जाम किया. मामले की जांच जारी है.

7 साल की बच्ची संग पड़ोसी ने किया रेप, पानी में डुबो कर मारा, ड्रम से मिली लाशZoom

आंध्र प्रदेश से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात हुई है. आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की गई. सात साल की बच्ची से रेप और मर्डर से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. मंगलवार को बच्ची का शव एक ड्रम से बरामद हुआ. आरोपी की पहचान कुलवर्धन (30) के रूप में हुई है. वह पीड़िता के घर के पास रहता था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे और शराब का आदी था. पुलिस ने बताया कि कुलवर्धन ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और फिर उसे पानी के ड्रम में डुबो दिया. जानकारी मिली है कि उसने शव को रातभर अपने कमरे में रखा. मारने से पहले उसने बच्ची का रेप किया.

सोमवार को बच्ची हुई थी लापता

पीड़ित दूसरी कक्षा की छात्रा थी. सोमवार शाम को लापता हो गई थी. परिवार ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की और नहीं मिली, तो पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिसकर्मी रात 1.30 बजे आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन खिड़की से उसे सोता हुआ देखकर लौट गए.

सुबह पुलिस फिर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और ड्रम में बच्ची का शव मिला. आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले हस्तक्षेप किया होता तो यह घटना टाली जा सकती थी.

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मदनपल्ले-चेन्नई हाईवे को घंटों जाम कर दिया. लोगों ने कुलवर्धन की गिरफ्तारी की मांग की और उसे उनके हवाले करने की मांग की.

इसके अलावा बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में देरी हुई क्योंकि परिवार ने शव देने से इनकार कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार अड़ा रहा. देर शाम पुलिस शव को मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जा पाई.

इस दुखद घटना के तुरंत बाद गांव के पास एक अलग टैंक में एक और शव मिला. स्थानीय लोगों को शक है कि यह शव कुलवर्धन का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PoK रावलकोट में खून-खराबा: क्या पाकिस्तान ने नियंत्रण खो दिया है? | आसिम मुनीर | सही स्टैंड | न्यूज18

June 9, 2026/
8:22 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

authorimg

May 15, 2026/
5:01 pm

Last Updated:May 15, 2026, 17:01 IST Lung Cancer Revolutionary Drug: लंग्स कैंसर के लिए भारत में क्रांतिकारी दवा को लॉन्च...

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

April 6, 2026/
6:24 pm

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की...

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

May 15, 2026/
7:06 am

बीजिंग47 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात करेंगे।...

तस्वीर का विवरण

April 24, 2026/
6:29 pm

चुकन्दर, एक प्याज, 2-3 लहसुन की कलियाँ, नींबू, करी पत्ते, हरी मिर्च, हींग, धनिया, अदरक और काला नमक। छवि: एआई...

ओटीटी पर रिलीज होगी 'तीसरी बेगम':18 जुलाई से स्ट्रीम होगी केसी बोकाडिया की फिल्म, वास्तविक घटना पर आधारित

July 12, 2026/
7:37 pm

फिल्म निर्माता और निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही...

अमित बोले- ‘धुरंधर’ सक्सेस डिजर्व करती है, लेकिन ईर्ष्या हुई:प्रवीण सिसोदिया ने कहा- कास्टिंग परफेक्ट हो तो ‘मुगल-ए-आजम’ की तरह हर किरदार याद रहता है

May 23, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘सितंबर 21’ सिर्फ अल्जाइमर पर बनी कहानी नहीं, बल्कि उन केयरगिवर्स की भावनात्मक यात्रा है जो अपनों की देखभाल...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
12:29 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 12:29 IST पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल, 2026 को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आंध्र प्रदेश मदनपल्ले में सात साल की बच्ची के रेप और हत्या से हड़कंप.

authorimg

Last Updated:

Crime News: आंध्र प्रदेश में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन व हाईवे जाम किया. मामले की जांच जारी है.

7 साल की बच्ची संग पड़ोसी ने किया रेप, पानी में डुबो कर मारा, ड्रम से मिली लाशZoom

आंध्र प्रदेश मदनपल्ले में सात साल की बच्ची के रेप और हत्या से हड़कंप.

आंध्र प्रदेश से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात हुई है. आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की गई. सात साल की बच्ची से रेप और मर्डर से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. मंगलवार को बच्ची का शव एक ड्रम से बरामद हुआ. आरोपी की पहचान कुलवर्धन (30) के रूप में हुई है. वह पीड़िता के घर के पास रहता था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे और शराब का आदी था. पुलिस ने बताया कि कुलवर्धन ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की और फिर उसे पानी के ड्रम में डुबो दिया. जानकारी मिली है कि उसने शव को रातभर अपने कमरे में रखा. मारने से पहले उसने बच्ची का रेप किया.

सोमवार को बच्ची हुई थी लापता

पीड़ित दूसरी कक्षा की छात्रा थी. सोमवार शाम को लापता हो गई थी. परिवार ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की और नहीं मिली, तो पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिसकर्मी रात 1.30 बजे आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन खिड़की से उसे सोता हुआ देखकर लौट गए.

सुबह पुलिस फिर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और ड्रम में बच्ची का शव मिला. आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने पहले हस्तक्षेप किया होता तो यह घटना टाली जा सकती थी.

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मदनपल्ले-चेन्नई हाईवे को घंटों जाम कर दिया. लोगों ने कुलवर्धन की गिरफ्तारी की मांग की और उसे उनके हवाले करने की मांग की.

इसके अलावा बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में देरी हुई क्योंकि परिवार ने शव देने से इनकार कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार अड़ा रहा. देर शाम पुलिस शव को मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जा पाई.

इस दुखद घटना के तुरंत बाद गांव के पास एक अलग टैंक में एक और शव मिला. स्थानीय लोगों को शक है कि यह शव कुलवर्धन का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket