Wednesday, 14 Oct 2026 | 03:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आयुर्वेद में इन 9 दालों को सेहत के लिए माना सुपरफूड, चिकन, अंडा से भी दोगुना प्रोटीन, ये हैं जबरदस्त फायदे, सेवन का तरीका

authorimg

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. दाल उन्हीं में से एक है, जिसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में दाल को सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि दवा बताया गया है, जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. भारत में विभिन्न प्रकार की दालों की खेती की जाती है, जिनमें मूंग, मसूर, उड़द, अरहर, चना, राजमा, सफेद चना (काबुली), काला चना और सूखी मटर शामिल हैं. आयुर्वेद ने इन दालों के फायदे और परहेज के बारे में बताया है.

अरहर दाल: अरहर दाल को खाना अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है. यह स्वाद में शानदार होने के साथ पौष्टिक होती है, जो शरीर की सामान्य कमजोरी को दूर करने में मदद करती है. एसिडिटी की समस्या वाले इसे रात के समय तेज मसालों के साथ खाने से परहेज करें.

चना दाल: चना दाल में भूख नियंत्रण गुण होता है. इसलिए जिन लोगों को बहुत ज्यादा भूख लगती है, वे चना दाल को अपने भोजन में शामिल करें. इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. कमजोर पाचन शक्ति वाले इस दाल को रात में खाने से बचें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

उड़द दाल: इसे खाने से जोड़ों की ताकत बढ़ती है. ये कमजोरी को दूर करने में मदद करता है, हालांकि मोटापा, हाई कफ, बलगम, बुखार और एसिडिटी की समस्या से जुझ रहे लोग खाने से परहेज करें.

मूंग दाल: मूंग हल्की और आसानी से पचने वाली दालों में से एक है, जिसकी तासीर ठंडी होती है. इसका सेवन कमजोर पाचन, एसिडिटी, डायबिटीज, पीसीओएस और थायरॉइड मरीजों के लिए उत्तम बताया गया है. हालांकि, बहुत ज्यादा कफ, सर्दी-जुखाम और अत्यधिक ठंड के मौसम में इस दाल को रात में खाने से बचना चाहिए.

मसूर दाल: इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे मुख्य रूप से शरीर को गर्म रखने, वजन घटाने और फैटी लिवर को कम करने के लिए खाया जाता है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, बवासीर, पाचन या किडनी से जुड़ी समस्या हो, उन्हें मसूर दाल का सेवन न के बराबर करना चाहिए.

राजमा: प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत राजमा को खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन गैस, आईबीएस, थायरॉइड और वजन घटाने वाले इस दाल को खाने से बचें.

सफेद चना: सफेद चना या काबुली चना एक ऐसी दाल है, जो मसल बिल्डिंग में काफी फायदेमंद होती है. वहीं कब्ज, एसिडिटी और पीसीओएस की समस्या से जूझ रही महिलाओं को इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए.

काला चना: काले चने में स्टैमिना और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जिन लोगों को गैस, पेट फूलने, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या है, उन्हें इस दाल का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए.

सूखी मटर: प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर सूखी मटर की दाल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दी, बलगम, गैस और कमजोर पाचन वाले लोग इसे कम या न के बराबर खाने की कोशिश करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोना ₹1,105 गिरकर ₹1.44 लाख पर आया:इस महीने ये ₹12,573 सस्ता हो चुका, चांदी आज ₹794 सस्ती होकर ₹2.27 लाख हुई

June 24, 2026/
12:24 pm

सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24...

Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

July 16, 2026/
5:30 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक फिलहाल गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’...

फाल्टा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 74.1% मतदान, बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा का दावा- एक से एक लाख टिपण्णी से जीत दर्ज करें

May 21, 2026/
10:35 am

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद आज गुरुवार (21 मई,...

England vs New Zealand Live Score: Follow the latest updates from Day 1 of the 2nd Test. (AP Photo)

June 17, 2026/
4:09 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 16:09 IST मंत्री ने संजय राउत की भाषा और राजनीतिक आचरण की भी आलोचना की और...

US President Donald Trump speaks before signing a proclamation in the Oval Office of the White House in Washington, DC, on June 11, 2026. (AFP)

June 14, 2026/
10:00 am

आखरी अपडेट:14 जून, 2026, 10:00 IST रणनीतिक लाभ के बावजूद, ऐसे विलयों के जमीनी स्तर के कार्यान्वयन को मजबूत राज्य...

E20 Petrol Damage? Companies Must Replace Parts Free!

July 10, 2026/
7:24 pm

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से गाड़ी खराब होने पर कंपनियां फ्री में पार्ट्स बदलेंगी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आयुर्वेद में इन 9 दालों को सेहत के लिए माना सुपरफूड, चिकन, अंडा से भी दोगुना प्रोटीन, ये हैं जबरदस्त फायदे, सेवन का तरीका

authorimg

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. दाल उन्हीं में से एक है, जिसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में दाल को सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि दवा बताया गया है, जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. भारत में विभिन्न प्रकार की दालों की खेती की जाती है, जिनमें मूंग, मसूर, उड़द, अरहर, चना, राजमा, सफेद चना (काबुली), काला चना और सूखी मटर शामिल हैं. आयुर्वेद ने इन दालों के फायदे और परहेज के बारे में बताया है.

अरहर दाल: अरहर दाल को खाना अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है. यह स्वाद में शानदार होने के साथ पौष्टिक होती है, जो शरीर की सामान्य कमजोरी को दूर करने में मदद करती है. एसिडिटी की समस्या वाले इसे रात के समय तेज मसालों के साथ खाने से परहेज करें.

चना दाल: चना दाल में भूख नियंत्रण गुण होता है. इसलिए जिन लोगों को बहुत ज्यादा भूख लगती है, वे चना दाल को अपने भोजन में शामिल करें. इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. कमजोर पाचन शक्ति वाले इस दाल को रात में खाने से बचें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

उड़द दाल: इसे खाने से जोड़ों की ताकत बढ़ती है. ये कमजोरी को दूर करने में मदद करता है, हालांकि मोटापा, हाई कफ, बलगम, बुखार और एसिडिटी की समस्या से जुझ रहे लोग खाने से परहेज करें.

मूंग दाल: मूंग हल्की और आसानी से पचने वाली दालों में से एक है, जिसकी तासीर ठंडी होती है. इसका सेवन कमजोर पाचन, एसिडिटी, डायबिटीज, पीसीओएस और थायरॉइड मरीजों के लिए उत्तम बताया गया है. हालांकि, बहुत ज्यादा कफ, सर्दी-जुखाम और अत्यधिक ठंड के मौसम में इस दाल को रात में खाने से बचना चाहिए.

मसूर दाल: इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे मुख्य रूप से शरीर को गर्म रखने, वजन घटाने और फैटी लिवर को कम करने के लिए खाया जाता है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, बवासीर, पाचन या किडनी से जुड़ी समस्या हो, उन्हें मसूर दाल का सेवन न के बराबर करना चाहिए.

राजमा: प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत राजमा को खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन गैस, आईबीएस, थायरॉइड और वजन घटाने वाले इस दाल को खाने से बचें.

सफेद चना: सफेद चना या काबुली चना एक ऐसी दाल है, जो मसल बिल्डिंग में काफी फायदेमंद होती है. वहीं कब्ज, एसिडिटी और पीसीओएस की समस्या से जूझ रही महिलाओं को इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए.

काला चना: काले चने में स्टैमिना और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जिन लोगों को गैस, पेट फूलने, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या है, उन्हें इस दाल का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए.

सूखी मटर: प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर सूखी मटर की दाल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दी, बलगम, गैस और कमजोर पाचन वाले लोग इसे कम या न के बराबर खाने की कोशिश करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket