Saturday, 06 Jun 2026 | 09:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान:डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर; लिले के फर्नांडीज को पहली बार मौका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। मुख्य कोच रूडी गार्सिया की टीम इस बार डार्क हॉर्स (छुपा रुस्तम) साबित हो सकती है। बेल्जियम को अब भी अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। बेल्जियम को ग्रुप-जी में मिस्र (इजिप्ट), ईरान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम 16 जून को मिस्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मटियास फर्नांडीज-पार्डो को पहली बार मौका, स्पेनिश नागरिकता के बाद भी टीम में शामिल
लिले के 21 साल के फॉरवर्ड मटियास फर्नांडीज-पार्डो को पहली बार बेल्जियम की नेशनल टीम में जगह मिली है। उनके चयन पर लंबे समय से सस्पेंस था, क्योंकि उन्होंने पिछले साल स्पेनिश नागरिकता ले ली थी। हालांकि, थॉमस म्यूनिएर और नाथन न्गोय के साथ करीबी रिश्तों के चलते वे बेल्जियम के लिए खेलना चाहते थे। विवादों के बावजूद कोच रूडी गार्सिया ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। खराब फॉर्म के कारण लोइस ओपेंडा बाहर, मैट सेल्स को भी जगह नहीं युवेंटस के स्ट्राइकर लोइस ओपेंडा को वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया है। उनका पिछला सीजन खराब रहा था और वे नए क्लब की तलाश में हैं। इंग्लिश क्लब लीड्स यूनाइटेड ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। खराब फॉर्म के चलते उन्हें 26 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिली। गोलकीपर मैट सेल्स को भी इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। 2018 में तीसरे स्थान पर रही थी बेल्जियम, 13 बार खेल चुकी है वर्ल्ड कप बेल्जियम की टीम 13 बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है। टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2018 वर्ल्ड कप में रहा था, जब केविन डि ब्रुइन की अगुआई में वह तीसरे स्थान पर रही थी। तब बेल्जियम ने तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले 1986 वर्ल्ड कप में टीम चौथे स्थान पर रही थी। वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम का स्क्वॉड इस प्रकार है गोलकीपर: थिबो कोर्टुआ, सेने लैमेंस, माइक पेंडर्स। डिफेंडर: टिमोथी कास्टैग्ने, जेनो डेबास्ट, मैक्सिम डी क्यूपर, कोनी डी विंटर, ब्रैंडन मेचेले, थॉमस म्यूनिएर, नाथन न्गोय, जोकिन सीस, आर्थर थिएट। मिडफील्डर: केविन डि ब्रुइन, अमादू ओनाना, निकोलस रास्किन, यूरी टिलेमैंस, हंस वानाकेन, एक्सेल विटसेल। फॉरवर्ड: चार्ल्स डी केटलेरे, जेरेमी डोकू, मटियास फर्नांडीज-पार्डो, रोमेलु लुकाकू, डोडी लुकेबाकियो, डिएगो मोरेरा, एलेक्सिस सेलेमेकर्स, लिएंड्रो ट्रॉसार्ड

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM Modi: 19 Cr Rural Homes Tap Water by 2028

March 12, 2026/
4:32 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...

authorimg

March 4, 2026/
11:59 pm

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. दाल उन्हीं में...

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक हिरासत में:एक्ट्रेस ने रंजीत बालकृष्णन पर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026/
4:05 pm

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज...

पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार:भारत महान देश, रूस को उसपर भरोसा है, US से उसकी नजदीकी पर हमें दिक्कत नहीं

June 5, 2026/
1:19 am

सेंट पीटर्सबर्ग4 घंटे पहले कॉपी लिंक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 4 जून को सेंट पीटर्सबर्ग में दुनियाभर के न्यूज एजेंसियों...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

February 23, 2026/
8:59 am

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब...

जोमैटो से मंगाई कोल्ड कॉफी में कॉकरोच निकलने का दावा:देवास में ग्राहक बोला- भाई की तबीयत बिगड़ गई, दुकानदार ने कहा-हमने कोई लापरवाही नहीं की

April 7, 2026/
10:30 pm

देवास शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर में कॉकरोच निकलने का दावा किया है। जानकारी...

राजनीति

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान:डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर; लिले के फर्नांडीज को पहली बार मौका

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान:डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर; लिले के फर्नांडीज को पहली बार मौका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। मुख्य कोच रूडी गार्सिया की टीम इस बार डार्क हॉर्स (छुपा रुस्तम) साबित हो सकती है। बेल्जियम को अब भी अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। बेल्जियम को ग्रुप-जी में मिस्र (इजिप्ट), ईरान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम 16 जून को मिस्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मटियास फर्नांडीज-पार्डो को पहली बार मौका, स्पेनिश नागरिकता के बाद भी टीम में शामिल
लिले के 21 साल के फॉरवर्ड मटियास फर्नांडीज-पार्डो को पहली बार बेल्जियम की नेशनल टीम में जगह मिली है। उनके चयन पर लंबे समय से सस्पेंस था, क्योंकि उन्होंने पिछले साल स्पेनिश नागरिकता ले ली थी। हालांकि, थॉमस म्यूनिएर और नाथन न्गोय के साथ करीबी रिश्तों के चलते वे बेल्जियम के लिए खेलना चाहते थे। विवादों के बावजूद कोच रूडी गार्सिया ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। खराब फॉर्म के कारण लोइस ओपेंडा बाहर, मैट सेल्स को भी जगह नहीं युवेंटस के स्ट्राइकर लोइस ओपेंडा को वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया है। उनका पिछला सीजन खराब रहा था और वे नए क्लब की तलाश में हैं। इंग्लिश क्लब लीड्स यूनाइटेड ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। खराब फॉर्म के चलते उन्हें 26 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं मिली। गोलकीपर मैट सेल्स को भी इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है। 2018 में तीसरे स्थान पर रही थी बेल्जियम, 13 बार खेल चुकी है वर्ल्ड कप बेल्जियम की टीम 13 बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है। टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2018 वर्ल्ड कप में रहा था, जब केविन डि ब्रुइन की अगुआई में वह तीसरे स्थान पर रही थी। तब बेल्जियम ने तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले 1986 वर्ल्ड कप में टीम चौथे स्थान पर रही थी। वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम का स्क्वॉड इस प्रकार है गोलकीपर: थिबो कोर्टुआ, सेने लैमेंस, माइक पेंडर्स। डिफेंडर: टिमोथी कास्टैग्ने, जेनो डेबास्ट, मैक्सिम डी क्यूपर, कोनी डी विंटर, ब्रैंडन मेचेले, थॉमस म्यूनिएर, नाथन न्गोय, जोकिन सीस, आर्थर थिएट। मिडफील्डर: केविन डि ब्रुइन, अमादू ओनाना, निकोलस रास्किन, यूरी टिलेमैंस, हंस वानाकेन, एक्सेल विटसेल। फॉरवर्ड: चार्ल्स डी केटलेरे, जेरेमी डोकू, मटियास फर्नांडीज-पार्डो, रोमेलु लुकाकू, डोडी लुकेबाकियो, डिएगो मोरेरा, एलेक्सिस सेलेमेकर्स, लिएंड्रो ट्रॉसार्ड

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket