Tuesday, 19 May 2026 | 04:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। लारा ने बताया कि दुबई के जेबेल अली पोर्ट के पास बमबारी के कारण स्थिति चिंताजनक थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी मैसेज भी हो सकता था। बता दें कि लारा दत्ता ने 4 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर दुबई में अपनी बेटी सायरा के साथ फंसे होने का अनुभव शेयर किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने हाल ही में बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार के पास लौटने के लिए उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया। लारा ने बताया कि वे दो घंटे की यात्रा करके फुजैराह पहुंचीं। इससे एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सफर काफी डराने वाला था। एयरपोर्ट पर भी सुनाई दे रहे थे धमाके: लारा लारा दत्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और सभी को उम्मीद थी कि कोई हमला न हो। उन्होंने एयरलाइंस की भी सराहना की और कहा कि इस अनुभव का असर उनकी बेटी पर पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दूसरी तरफ क्या हो रहा है, क्योंकि उस समय हालात बहुत अनिश्चित थे। उन्होंने कहा कि यूएई में लोगों ने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा था। वहीं इंस्टाग्राम पर वहां के हालात बताते हुए वीडियो पोस्ट करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने वह वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि मेरे मन में एक प्रतिशत यह भी ख्याल आया कि शायद यह मेरा आखिरी संदेश हो सकता है।”
लारा ने बताया कि मजाक में उन्होंने फिल्म वेलकम टू द जंगल में अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था, जैसे वह फिल्म एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हों।

लारा दत्ता पिछले तीन साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वहां एक फेमस टेनिस कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही है। उस समय उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल में फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग:ममता के भतीजे बोले- गुजराती गैंग को डायमंड हार्बर मॉडल तोड़ने में दस जन्म लगेंगे

May 3, 2026/
5:49 am

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा...

AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
2:34 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 14:34 IST कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम...

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:जटाधारी भगवान महाकाल का रजत मुकुट त्रिपुण्ड भांग चन्दन अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

April 23, 2026/
6:49 am

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे...

BPCL issued a statement and said that the domestic households are given top priority.

March 12, 2026/
12:22 pm

आखरी अपडेट:मार्च 12, 2026, 12:22 IST जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर...

कांस में इग्नोर होने पर आलिया का ट्रोल को जवाब:बोलीं- दुख कैसा प्यारे,आपने तो नोटिस किया; यूजर ने लिखा था- किसी ने भाव नहीं दिया

May 14, 2026/
8:07 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर नजर आईं। यहां उनके लुक्स...

authorimg

April 30, 2026/
9:43 pm

Last Updated:April 30, 2026, 21:43 IST आजकल जिसे देखो उसके कानों में ईयरफोन, ईयरबड्स लगे रहते हैं और तेज आवाज...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। लारा ने बताया कि दुबई के जेबेल अली पोर्ट के पास बमबारी के कारण स्थिति चिंताजनक थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी मैसेज भी हो सकता था। बता दें कि लारा दत्ता ने 4 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर दुबई में अपनी बेटी सायरा के साथ फंसे होने का अनुभव शेयर किया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने हाल ही में बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार के पास लौटने के लिए उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया। लारा ने बताया कि वे दो घंटे की यात्रा करके फुजैराह पहुंचीं। इससे एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सफर काफी डराने वाला था। एयरपोर्ट पर भी सुनाई दे रहे थे धमाके: लारा लारा दत्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और सभी को उम्मीद थी कि कोई हमला न हो। उन्होंने एयरलाइंस की भी सराहना की और कहा कि इस अनुभव का असर उनकी बेटी पर पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दूसरी तरफ क्या हो रहा है, क्योंकि उस समय हालात बहुत अनिश्चित थे। उन्होंने कहा कि यूएई में लोगों ने पहले कभी ऐसा माहौल नहीं देखा था। वहीं इंस्टाग्राम पर वहां के हालात बताते हुए वीडियो पोस्ट करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने वह वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि मेरे मन में एक प्रतिशत यह भी ख्याल आया कि शायद यह मेरा आखिरी संदेश हो सकता है।”
लारा ने बताया कि मजाक में उन्होंने फिल्म वेलकम टू द जंगल में अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था, जैसे वह फिल्म एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हों।

लारा दत्ता पिछले तीन साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वहां एक फेमस टेनिस कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही है। उस समय उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket