Saturday, 02 May 2026 | 12:55 PM

Trending :

अमेरिका अपने 5000 सैनिक जर्मनी से वापस बुलाएगा:जर्मन चांसलर ने कहा था- ईरान के खिलाफ उनकी प्लानिंग ठीक नहीं, इससे ट्रम्प नाराज साल में बस 2 ही महीने मिलता है ये फल, बना सकते हैं अचार, चटनी, सब्जी, कई रोगों के लिए काल! जबलपुर क्रूज हादसा; सोनू सूद ने उठाए सवाल:बोले-बिहार, वृंदावन के बाद MP में भी जानें गईं, आखिर कब तक? Disaster Emergency Alert Test Update; NDMA मुक्केबाजी के लिए उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी ताशकंद रवाना:अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग; 2 खिलाड़ी और 4 ऑफिशियल शामिल 4 मई का मुकाबला: टीएमसी बनाम बीजेपी की दौड़ में ‘मैजिक मार्क’ 148, अगर बंगाल में त्रिशंकु सदन बनता है तो क्या होगा? | चुनाव समाचार
EXCLUSIVE

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटेजी

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। इन बदलावों को भारत से मिली हार का ‘साइड इफेक्ट’ माना जा रहा था, लेकिन टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी हार की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति का हिस्सा थे। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को मौका देने की वजह
शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कोच माइक हेसन ने कहा, ‘यह कहना गलत होगा कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमारा मानना था कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए, वे इसके हकदार थे। यह टीम की जरूरत के हिसाब से लिया गया फैसला था, कोई बड़ा बदलाव नहीं।’ पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय
बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर हेसन ने कहा, ‘बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए।’ हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा USA के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन रेट बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर?
नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा, ’12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी थी भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.6 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान
ग्रुप स्टेज की चुनौतियों के बाद अब पाकिस्तान का सामना शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार

April 19, 2026/
11:35 pm

दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी...

भोपाल की प्राइम लोकेशन पर हाउसिंग बोर्ड बेचेगा संपत्ति:दो दिन तक मेला लगाकर देंगे जानकारी; विजिट और बुकिंग भी कर सकेंगे

March 20, 2026/
7:59 am

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की प्राइम लोकेशन पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। दो दिन तक आवास मेला लगाकर लोगों को...

खड़ी फसल में आग, 50 एकड़ में लगा गेहूं खाक:रायसेन में फायर ब्रिगेड का पानी हुआ खत्म, 25 से ज्यादा ट्रैक्टर चलाए तब पाया काबू

April 1, 2026/
1:33 pm

रायसेन में बुधवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 एकड़ में लगी...

CBSE के पैटर्न पर चला राजस्थान बोर्ड:साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, फरवरी और मई में होंगे एग्‍जाम; ड्रॉपआउट में आएगी कमी

March 13, 2026/
2:10 pm

राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है। पहला सेशन...

ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

April 28, 2026/
6:50 am

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48...

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान:आमिर खान भी नजर आए, तब्बू और रानी मुखर्जी भी इवेंट में शामिल हुईं

March 13, 2026/
9:49 am

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने गुरुवार शाम को मुंबई में अपनी बेटी ईशा और उनके पति अभिषेक की शादी का रिसेप्शन...

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

March 5, 2026/
8:29 am

नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से...

पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर

March 15, 2026/
12:04 am

पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से...

राजनीति

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटेजी

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। इन बदलावों को भारत से मिली हार का ‘साइड इफेक्ट’ माना जा रहा था, लेकिन टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी हार की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति का हिस्सा थे। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को मौका देने की वजह
शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कोच माइक हेसन ने कहा, ‘यह कहना गलत होगा कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमारा मानना था कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए, वे इसके हकदार थे। यह टीम की जरूरत के हिसाब से लिया गया फैसला था, कोई बड़ा बदलाव नहीं।’ पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय
बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर हेसन ने कहा, ‘बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए।’ हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा USA के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन रेट बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर?
नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा, ’12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी थी भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.6 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान
ग्रुप स्टेज की चुनौतियों के बाद अब पाकिस्तान का सामना शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket