Wednesday, 13 May 2026 | 12:35 PM

Trending :

‘यह सरकार कितने समय तक चलेगी’: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट के दौरान डीएमके ने विजय सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाए | भारत समाचार टीवीके की सबसे बड़ी ढाल? कैसे सीएम विजय के फ्लोर टेस्ट ने उन्हें मजबूत स्थिति में ला दिया | भारत समाचार विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित किया, 144 विधायकों ने टीवीके सरकार का समर्थन किया | भारत समाचार दिनभर तनाव से परेशान? अपनाएं ये 5 छोटी-छोटी आदतें और दिमाग को तुरंत हल्का करें! जम्मू-कश्मीर में जैश को पनाह देने वाला शिक्षक गिरफ्तार:एक साथी भी पकड़ाया; पुंछ में घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी ढेर, एक घायल CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिंबध
EXCLUSIVE

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली-गोवा फ्लाइट में बाथरूम में बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री

दिल्ली से गोवा जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में बीड़ी पी। पुलिस के अनुसार, घटना तब सामने आई जब फ्लाइट क्रू को विमान के लैवेटरी से धुएं की गंध आई। जांच करने पर पता चला कि एक यात्री अंदर बीड़ी पी रहा था। विमान में धूम्रपान करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है और इसे उड़ान सुरक्षा के लिए गंभीर उल्लंघन माना जाता है। घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी गई और विमान के उतरने के बाद यात्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में 300 करोड़ पेड़ लगाएगी सरकार, 33% फॉरेस्ट कवर का लक्ष्य महाराष्ट्र में जंगल क्षेत्र बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि इसका लक्ष्य राज्य में 33 प्रतिशत फॉरेस्ट कवर हासिल करना है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा के लिए सरकारी नीति में आर्बोरिकल्चर को भी शामिल किया जाएगा। इसके जरिए वैज्ञानिक डेटा, मौसम और मिट्टी के हिसाब से अलग अलग जातियों के पेड़ लगाए जाएंगे। महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य का मौजूदा फॉरेस्ट कवर 16.5 प्रतिशत है। जो राष्ट्रीय वन नीति के 33 प्रतिशत लक्ष्य से काफी कम है। प्रधानमंत्री कल पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 9 मार्च को सुबह 10.15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “सबका साथ सबका विकास-लोगों की उम्मीदों को पूरा करना” थीम पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सोमवार से ही बजट सत्र का दूसरा सेशन भी शुरू हो रहा है। कर्नाटक में स्कूली छात्र ने देर रात रॉड से अपने साथियों पर हमला किया, एक की मौत और 6 घायल कर्नाटक के बल्लारी जिले के गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल में एक छात्र ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की हैं। जब आरोपी छात्र ने अचानक अपने साथियों पर बेड की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब छात्र रात का खाना खाकर सो रहे थे। आरोपी ने अचानक बेकाबू होकर रॉड उठाई और जो भी सामने आया उस पर वार करना शुरू कर दिया। हमले में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता केरल के कोल्लम तट से करीब 120 नॉटिकल मील दूर एक विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी। घटना में बाद दो मछुआरे लापता हैं। रविवार को हुए इस हादसे में नाव पर कुल 11 क्रू सदस्य सवार थे। 9 को टक्कर मारने वाले जहाज ने ही सुरक्षित बचा लिया। कोस्टल पुलिस का कहना है कि लापता दो सदस्यों की तलाश जारी है। बचाए गए मछुआरों को जल्द ही कोच्चि या विझिनजाम लाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मछुआरों के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। पारिवारिक ने बताया कि, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पत्रकारिता जगत में उन्हें प्यार से ‘एसआर’ कहा जाता था। वह 1978 में पीटीआई से जुड़े थे करीब 30 साल तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति (DMK, AIADMK) को बहुत करीब से कवर किया। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही संपन्न होगा। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस-अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को अंतरिम जमानत, पत्नी को कैंसर, इलाज में सपोर्ट के लिए मांगी थी बेल दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी को दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी पत्नी की देखभाल कर सकें, जिनका स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर का इलाज चल रहा है। एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान ने शनिवार को सिद्दीकी को यह कहते हुए राहत दी कि उनकी पत्नी की कीमोथेरेपी चल रही थी और इलाज के दौरान उन्हें सपोर्ट की जरूरत थी। कोर्ट ने जावद को बिना इजाजत के दिल्ली-NCR न छोड़ने, अपना मोबाइल फोन एक्टिव रखने, अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और रिहाई के समय गवाहों या शिकायत करने वाले से संपर्क न करने का निर्देश दिया है। ईरान-इजराइल जंग के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को ईरान-इजराइल विवाद के बीच मिडिल ईस्ट इलाके में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, “मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को रिव्यू किया जाएगा।” इससे पहले, बोर्ड ने इन देशों में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी थीं। बोर्ड ने 11 मार्च तक क्लास 10 की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं और कहा कि रिजल्ट घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा। 9 मार्च को संसद में होगी ‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की मीटिंग कॉन्स्टिट्यूशन (129वां अमेंडमेंट) बिल, 2024 और यूनियन टेरिटरीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2024 की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मीटिंग 9 मार्च को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में होगी। BJP MP पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली यह कमेटी गुलाम नबी आजाद और एम वीरप्पा मोइली समेत सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेगी। संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024, ‘एक देश-एक चुनाव’ के नाम से मशहूर प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2024 भी उस बड़े फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने में मदद करना है। एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस 8 मार्च से यूएई के लिए एक्स्ट्रा उड़ानें संचालित करेंगी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि 8 मार्च को यूएई के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें भी चलाई जाएंगी, ताकि क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सऊदी अरब और ओमान के ऊपर हवाई क्षेत्र खुला हुआ है, जिससे एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रख पा रही हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने वाली उड़ानें चला रही है। इसके अलावा जेद्दा से बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के लिए भी सेवाएं जारी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
11:17 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 11:17 IST केरल और तमिलनाडु में ईसाई स्थिर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से खंडित, मुद्दा...

SC Hearing CEC EC Appointment Law

May 6, 2026/
10:14 pm

25 मिनट पहले कॉपी लिंक क्या अदालत संसद को नया कानून बनाने का निर्देश दे सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने...

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद केस:करिश्मा के बच्चों के पक्ष में हुई सुनवाई के बाद मां ने दायर करवाई याचिका, बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने की मांग

May 12, 2026/
12:23 pm

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर का प्रॉपर्टी विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा...

बालों की देखभाल के टिप्स: बालों की देखभाल के लिए बालों की देखभाल के टिप्स: बालों की देखभाल के लिए बालों की देखभाल के टिप्स रेशम जैसे हो जायेंगे प्रोजेक्ट; जानिए उपाय

February 24, 2026/
9:06 am

24 फरवरी 2026 को 09:09 IST पर अपडेट किया गया बालों की देखभाल के टिप्स: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी...

CM बोले-BJP में गए सांसदों ने पंजाबियों से की गद्दारी:कहा-भाजपा हमारी सरकार के कामों से डरी; संजय सिंह बोले-यह ऑपरेशन लोटस

April 24, 2026/
4:26 pm

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बीच विदेश दौरे...

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

May 4, 2026/
10:33 am

वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर...

PM मोदी से मिले कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी:निवेश-ट्रेड डील पर बातचीत होगी, खालिस्तानी चरमपंथियों पर लगाम लगाने पर भी चर्चा

March 2, 2026/
10:50 am

प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। कुछ ही देर में...

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

April 24, 2026/
1:20 pm

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। साथ ही बताया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली-गोवा फ्लाइट में बाथरूम में बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली-गोवा फ्लाइट में बाथरूम में बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री

दिल्ली से गोवा जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में बीड़ी पी। पुलिस के अनुसार, घटना तब सामने आई जब फ्लाइट क्रू को विमान के लैवेटरी से धुएं की गंध आई। जांच करने पर पता चला कि एक यात्री अंदर बीड़ी पी रहा था। विमान में धूम्रपान करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है और इसे उड़ान सुरक्षा के लिए गंभीर उल्लंघन माना जाता है। घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी गई और विमान के उतरने के बाद यात्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में 300 करोड़ पेड़ लगाएगी सरकार, 33% फॉरेस्ट कवर का लक्ष्य महाराष्ट्र में जंगल क्षेत्र बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि इसका लक्ष्य राज्य में 33 प्रतिशत फॉरेस्ट कवर हासिल करना है। उन्होंने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा के लिए सरकारी नीति में आर्बोरिकल्चर को भी शामिल किया जाएगा। इसके जरिए वैज्ञानिक डेटा, मौसम और मिट्टी के हिसाब से अलग अलग जातियों के पेड़ लगाए जाएंगे। महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य का मौजूदा फॉरेस्ट कवर 16.5 प्रतिशत है। जो राष्ट्रीय वन नीति के 33 प्रतिशत लक्ष्य से काफी कम है। प्रधानमंत्री कल पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 9 मार्च को सुबह 10.15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “सबका साथ सबका विकास-लोगों की उम्मीदों को पूरा करना” थीम पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सोमवार से ही बजट सत्र का दूसरा सेशन भी शुरू हो रहा है। कर्नाटक में स्कूली छात्र ने देर रात रॉड से अपने साथियों पर हमला किया, एक की मौत और 6 घायल कर्नाटक के बल्लारी जिले के गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल में एक छात्र ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की हैं। जब आरोपी छात्र ने अचानक अपने साथियों पर बेड की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब छात्र रात का खाना खाकर सो रहे थे। आरोपी ने अचानक बेकाबू होकर रॉड उठाई और जो भी सामने आया उस पर वार करना शुरू कर दिया। हमले में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता केरल के कोल्लम तट से करीब 120 नॉटिकल मील दूर एक विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी। घटना में बाद दो मछुआरे लापता हैं। रविवार को हुए इस हादसे में नाव पर कुल 11 क्रू सदस्य सवार थे। 9 को टक्कर मारने वाले जहाज ने ही सुरक्षित बचा लिया। कोस्टल पुलिस का कहना है कि लापता दो सदस्यों की तलाश जारी है। बचाए गए मछुआरों को जल्द ही कोच्चि या विझिनजाम लाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, मछुआरों के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। पारिवारिक ने बताया कि, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पत्रकारिता जगत में उन्हें प्यार से ‘एसआर’ कहा जाता था। वह 1978 में पीटीआई से जुड़े थे करीब 30 साल तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति (DMK, AIADMK) को बहुत करीब से कवर किया। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही संपन्न होगा। दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस-अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को अंतरिम जमानत, पत्नी को कैंसर, इलाज में सपोर्ट के लिए मांगी थी बेल दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी को दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी पत्नी की देखभाल कर सकें, जिनका स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर का इलाज चल रहा है। एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान ने शनिवार को सिद्दीकी को यह कहते हुए राहत दी कि उनकी पत्नी की कीमोथेरेपी चल रही थी और इलाज के दौरान उन्हें सपोर्ट की जरूरत थी। कोर्ट ने जावद को बिना इजाजत के दिल्ली-NCR न छोड़ने, अपना मोबाइल फोन एक्टिव रखने, अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और रिहाई के समय गवाहों या शिकायत करने वाले से संपर्क न करने का निर्देश दिया है। ईरान-इजराइल जंग के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को ईरान-इजराइल विवाद के बीच मिडिल ईस्ट इलाके में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, “मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को रिव्यू किया जाएगा।” इससे पहले, बोर्ड ने इन देशों में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी थीं। बोर्ड ने 11 मार्च तक क्लास 10 की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं और कहा कि रिजल्ट घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा। 9 मार्च को संसद में होगी ‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की मीटिंग कॉन्स्टिट्यूशन (129वां अमेंडमेंट) बिल, 2024 और यूनियन टेरिटरीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2024 की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मीटिंग 9 मार्च को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में होगी। BJP MP पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली यह कमेटी गुलाम नबी आजाद और एम वीरप्पा मोइली समेत सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेगी। संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024, ‘एक देश-एक चुनाव’ के नाम से मशहूर प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2024 भी उस बड़े फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने में मदद करना है। एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस 8 मार्च से यूएई के लिए एक्स्ट्रा उड़ानें संचालित करेंगी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि 8 मार्च को यूएई के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें भी चलाई जाएंगी, ताकि क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सऊदी अरब और ओमान के ऊपर हवाई क्षेत्र खुला हुआ है, जिससे एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रख पा रही हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने वाली उड़ानें चला रही है। इसके अलावा जेद्दा से बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के लिए भी सेवाएं जारी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket