Tuesday, 12 May 2026 | 03:10 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

Google Preferred Source CTA

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया। RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगा दिया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर सीधे स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेज दिया। यह इतना लंबा सिक्स था कि नई गेंद मंगवानी पड़ी। 2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लग गई। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और सीधे उनकी बाईं कोहनी पर लग गई। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को एक और झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आ गई और सीधे लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह खास उपलब्धि हासिल की। क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में चली गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ लिया। समद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट 16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली थी। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश आसान कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिल गया। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर कहानी पूरी तरह बदल गई। भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे की ओर डाइव लगाई और शानदार लो कैच पकड़ लिया। पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। 6. डेविड का शानदार रनिंग कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट लिया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में चली गई। वहीं से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय करते हुए पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार संतुलन के साथ अपने बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपक लिया। यह एक मुश्किल रनिंग कैच था, जिसे डेविड ने शानदार तरीके से पूरा किया। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए, और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला। 7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट पारी की शुरुआत में ही विराट कोहली को बड़ा जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का सा पुश किया और रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हो गया और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। हालांकि, फील्डर गेंद को साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का आसान मौका चूक गया। लेकिन इस जीवनदान का कोहली ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर सीधा लॉन्ग-ऑन की दिशा में चली गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का सबसे दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर देखने को मिला। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट खेला। उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया। वहीं, स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय ने शानदार तरीके से कैच लपक लिया, जिसने इस सिक्स को और भी खास बना दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

April 19, 2026/
3:42 pm

X लू-डिहाइड्रेशन की न करें फिक्र, बाहर निकलने से पहले पी लें यह चमत्कारी ड्रिंक   गर्मी का मौसम शुरू...

कर्नाटक उपचुनाव: किन दो विधानसभा सीटों पर हो रहा है विधानसभा? मतदान जारी, जानिए

April 9, 2026/
10:14 am

विधानसभा चुनाव 2026: कर्नाटक की दो जिलों की सीट बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण पर के लिए ग्रुप पर सुबह से...

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

March 17, 2026/
5:25 am

. यह भास्कर रिपोर्टर और खुद को नागा साधु बताने वाले एक तांत्रिक के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है।...

शिवपुरी में सड़क हादसा, हेल्पर की मौत:अमोला घाटी पर खड़े टैंकर में डंपर ने मारी टक्कर, चालक फरार

April 1, 2026/
2:51 pm

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में डंपर हेल्पर की मौत हो गई। अमोला...

राजनीति

मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

Google Preferred Source CTA

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया। RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगा दिया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर सीधे स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेज दिया। यह इतना लंबा सिक्स था कि नई गेंद मंगवानी पड़ी। 2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लग गई। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और सीधे उनकी बाईं कोहनी पर लग गई। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को एक और झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आ गई और सीधे लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह खास उपलब्धि हासिल की। क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में चली गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ लिया। समद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट 16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली थी। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश आसान कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिल गया। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर कहानी पूरी तरह बदल गई। भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे की ओर डाइव लगाई और शानदार लो कैच पकड़ लिया। पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। 6. डेविड का शानदार रनिंग कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट लिया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में चली गई। वहीं से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय करते हुए पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार संतुलन के साथ अपने बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपक लिया। यह एक मुश्किल रनिंग कैच था, जिसे डेविड ने शानदार तरीके से पूरा किया। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए, और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला। 7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट पारी की शुरुआत में ही विराट कोहली को बड़ा जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का सा पुश किया और रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हो गया और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। हालांकि, फील्डर गेंद को साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का आसान मौका चूक गया। लेकिन इस जीवनदान का कोहली ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर सीधा लॉन्ग-ऑन की दिशा में चली गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का सबसे दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर देखने को मिला। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट खेला। उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया। वहीं, स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय ने शानदार तरीके से कैच लपक लिया, जिसने इस सिक्स को और भी खास बना दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket