Saturday, 27 Jun 2026 | 09:05 AM

Trending :

'यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक लगाने की मांग:विदिशा में यादव समाज कलेक्टर से मिला; डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पर FIR की अपील

यादव समाज ने प्रस्तावित बॉलीवुड फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके डायरेक्टर व प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। समाज के प्रतिनिधियों का तर्क है कि किसी विशेष जाति को फिल्म के शीर्षक में इस तरह प्रस्तुत करना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उनका आरोप है कि इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है और उसकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। समाजजनों ने इस बात पर जोर दिया कि यादव समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसी किसी भी प्रस्तुति को स्वीकार नहीं किया जाएगा जो समाज की छवि को नकारात्मक रूप में दर्शाती हो। प्रतिनिधियों ने पूर्व में आई फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कुछ फिल्मों के नाम बदले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जाति विशेष के नाम पर फिल्में बनाई जा रही हैं। इसे उन्होंने दोहरे मापदंड की नीति करार दिया। यादव समाज के प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने चेतावनी दी कि समाज की भावनाओं को बार-बार ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ

April 29, 2026/
12:11 pm

29 अप्रैल 2026 को 12:11 IST पर अपडेट किया गया ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ: चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी अवधारणा...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव सर्वेक्षण 2026: पश्चिम बंगाल में सबसे ताजा चुनावी सर्वेक्षण से टीएमसी को झटका! बीजेपी की बढ़त का अनुमान, किसकी बनेगी सरकार?

April 3, 2026/
10:21 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक नई ओपिनियन पोल में मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। इस सर्वे के मुताबिक,...

सिवनी में अवैध अहातों पर पुलिस की रेड:टपरों में डिस्पोजल में बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

April 9, 2026/
7:24 am

सिवनी शहर में शराब दुकानों के आसपास संचालित हो रहे अवैध अहातों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात...

जोरहाट में बीजेपी-एजीपी ने नामांकित किया, स्वास्थ्य-पानी और विकास के वादों को लेकर गरमाई नागरिकता

March 23, 2026/
11:15 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित असम के जोरहाट जिले में सोमवार (23 मार्च,...

न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, बोले- ‌सरपंच साहब सरपंच 70-80 रन बनाएंगे

April 19, 2026/
11:40 am

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
4:42 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 16:42 IST अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने कहा कि इस कार्यक्रम की...

नॉर्वे में बन रहा यूरोप का सबसे बड़ा एआई डेटासेंटर:माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई करेंगे इस्तेमाल; ठंडे मौसम और सस्ती बिजली के कारण चुनी गई जगह

June 9, 2026/
3:33 pm

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती मांग से दुनिया भर में डेटा सेंटर्स की होड़ है। इसी कड़ी में ब्रिटिश स्टार्टअप...

राजनीति

'यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक लगाने की मांग:विदिशा में यादव समाज कलेक्टर से मिला; डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पर FIR की अपील

'यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक लगाने की मांग:विदिशा में यादव समाज कलेक्टर से मिला; डायरेक्टर, प्रोड्यूसर पर FIR की अपील

यादव समाज ने प्रस्तावित बॉलीवुड फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके डायरेक्टर व प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। समाज के प्रतिनिधियों का तर्क है कि किसी विशेष जाति को फिल्म के शीर्षक में इस तरह प्रस्तुत करना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उनका आरोप है कि इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है और उसकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है। समाजजनों ने इस बात पर जोर दिया कि यादव समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसी किसी भी प्रस्तुति को स्वीकार नहीं किया जाएगा जो समाज की छवि को नकारात्मक रूप में दर्शाती हो। प्रतिनिधियों ने पूर्व में आई फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कुछ फिल्मों के नाम बदले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जाति विशेष के नाम पर फिल्में बनाई जा रही हैं। इसे उन्होंने दोहरे मापदंड की नीति करार दिया। यादव समाज के प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने चेतावनी दी कि समाज की भावनाओं को बार-बार ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket