Sunday, 31 May 2026 | 04:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर तीन लड़कियां भाग गईं। इनमें एक बालिग है और दो नाबालिग हैं। इस घटना से बालिका सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी सुधार गृह से पहले भी कई बार बालिकाएं भाग चुकी हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन लड़कियां भागीं स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “शक्ति सदन बड़ोखर” वार्ड क्रमांक 2 महाकाल वार्ड में मंगलवार रात सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी अपने कक्ष में सो रही थीं। तभी तीनों लड़कियों ने एक साथ सो रही वार्डन पर हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की और चाबी छीनकर ताला खोलकर भाग गईं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मारपीट की फिर छीन ली चाबी सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार रात में सुधार गृह के मुख्य गेट पर ताला लगाकर वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सो रही थीं। अचानक सोते समय उन पर हमला हुआ और उनके साथ मारपीट होने लगी। उन्होंने देखा कि तीनों लड़कियां उन पर टूट पड़ीं और चाबी छीन ली। इसके बाद एक लड़की ने भागकर ताला खोला और तीनों वहां से भाग गईं। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी और अधिकारियों से संपर्क किया। ये तीन लड़कियां भागी
पहली लड़की 23 फरवरी को लाई गई थी वह कैलारस के समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। बाकी दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को दो दिन पहले ही यहां लाई गई थीं। जिसमें से एक पोरसा की रहने वाली है और दूसरी सबलगढ़ की रहने वाली हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के अनुसार महिला वार्डन के साथ मारपीट कर सुधार गृह से तीन लड़कियां भागी हैं, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। तीनों ने मिलकर वार्डन के साथ मारपीट की और चाबी लेकर भाग गईं। मामला दर्ज कर पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शूटिंग रोकी तो मधुबाला को कटघरे तक ले पहुंचे बी.आर.चोपड़ा:प्रिंस ने भारत को समझने के लिए इनकी फिल्म देखी, जवाहरलाल नेहरू ने लिखी चिट्ठी

April 22, 2026/
4:30 am

22 अप्रैल 1914 आज से ठीक 112 साल पहले अखण्ड भारत के पंजाब में पीडब्ल्यू डी में सरकारी नौकरी करने...

अमेरिकी पुलिस गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी, VIDEO:सिर भी नंगा; गोलक को लेकर हुआ था झगड़ा; SGPC बोली- दोषियों पर कार्रवाई हो

May 22, 2026/
5:00 am

अमेरिका की पुलिस एक गुरुद्वारे में जूते पहनकर ही अंदर घुस गई। जिस जगह पुलिस वाले खड़े थे, वहीं पर...

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

May 13, 2026/
6:46 am

गुरुग्राम2 घंटे पहले कॉपी लिंक यश का मकान गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में है। यहीं रात को राजस्थान पुलिस पहुंची...

टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां:सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, रियल टाइम में कट जाएगा पैसा

May 2, 2026/
2:22 pm

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-लेस टोलिंग...

कानपुर के बेटे ने सभी को किया सरप्राइज:फिल्म धुरंधर द रिवेंज में गाया गाना, पिता बोले- परिवार को भी नहीं पता था

March 25, 2026/
9:58 am

कानपुर के वैभव गुप्ता इन दिनों अपने सॉन्ग ‘मन अटकैया’ को लेकर चर्चा में हैं। वैभव गुप्ता ने यह सॉन्ग...

संदीपनी-पीएम श्री स्कूलों की निगरानी में गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति:राजनीति और समाजसेवियों को जगह, लिस्ट जारी, कलेक्टर करेंगे समिति की अध्यक्षता

April 23, 2026/
9:25 pm

मध्य प्रदेश में संदीपनी स्कूल, पीएम श्री स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय सहित सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग और कार्य योजना में...

राजनीति

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर तीन लड़कियां भाग गईं। इनमें एक बालिग है और दो नाबालिग हैं। इस घटना से बालिका सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी सुधार गृह से पहले भी कई बार बालिकाएं भाग चुकी हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर भागी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन लड़कियां भागीं स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “शक्ति सदन बड़ोखर” वार्ड क्रमांक 2 महाकाल वार्ड में मंगलवार रात सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी अपने कक्ष में सो रही थीं। तभी तीनों लड़कियों ने एक साथ सो रही वार्डन पर हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की और चाबी छीनकर ताला खोलकर भाग गईं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मारपीट की फिर छीन ली चाबी सुधार गृह की महिला वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार रात में सुधार गृह के मुख्य गेट पर ताला लगाकर वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सो रही थीं। अचानक सोते समय उन पर हमला हुआ और उनके साथ मारपीट होने लगी। उन्होंने देखा कि तीनों लड़कियां उन पर टूट पड़ीं और चाबी छीन ली। इसके बाद एक लड़की ने भागकर ताला खोला और तीनों वहां से भाग गईं। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी और अधिकारियों से संपर्क किया। ये तीन लड़कियां भागी
पहली लड़की 23 फरवरी को लाई गई थी वह कैलारस के समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। बाकी दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को दो दिन पहले ही यहां लाई गई थीं। जिसमें से एक पोरसा की रहने वाली है और दूसरी सबलगढ़ की रहने वाली हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के अनुसार महिला वार्डन के साथ मारपीट कर सुधार गृह से तीन लड़कियां भागी हैं, जिनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। तीनों ने मिलकर वार्डन के साथ मारपीट की और चाबी लेकर भाग गईं। मामला दर्ज कर पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी हुई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket