Wednesday, 25 Nov 2026 | 02:19 AM

Trending :

आगर के मोड़ी में ग्राम चौपाल लगी:अफसरों ने बिजली-जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की समस्याएं सुनी; हेलमेट बांटे

आगर मालवा जिले के ग्राम मोड़ी में मंगलवार रात ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक स्कूल मोड़ी में हुआ। इसमें प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया गया और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिया गया। पुलिस ने बांटे हेलमेट पुलिस विभाग ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान “राह वीर योजना” और हिट एंड रन से जुड़े नए नियमों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को हेलमेट भी बांटे गए। इन योजनाओं का मिला लाभ चौपाल में सांवरिया समूह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जय नारायण गिरिराज को सिंचाई यंत्र मिले। लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और राजस्व विभाग की ओर से स्वामित्व पत्र भी बांटे गए। मौके पर सुलझी समस्याएं ग्रामीण मांगीलाल ने बिजली की समस्या उठाई और बताया कि उनके घर तक लाइन नहीं है। इस पर अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर मौके पर ही समाधान कराया गया। वहीं, ग्रामीण राजेश को पीएम आवास की जानकारी दी गई कि उनका मकान स्वीकृत हो चुका है। मुआवजे के लिए निर्देश मोड़ी गांव से निकले नेशनल हाईवे के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी और उन्हें मुआवजा नहीं मिला था, उनके लिए कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि प्रशासन का मकसद सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

April 27, 2026/
10:47 pm

घृणित कपड़ा या बोरी उत्पाद: फ़्लोरिडा के अपोजिट बोरी या इलेक्ट्रॉनिक्स से पानी ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह...

PM Modi West Bengal Election Rally Coochbehar 2026

April 5, 2026/
1:33 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई44 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। PM मोदी ने 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में...

काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी:चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो चोर-चोर के नारे लगे

May 14, 2026/
1:56 pm

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें...

AP EAMCET 2026 Results Soon at cets.apsche.ap.gov.in — Steps To Check AP EAPCET Scorecard, Rank Card Today. (Representative/File Photo)

June 1, 2026/
5:08 pm

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 17:08 IST द्रमुक पर कटाक्ष करते हुए विजय ने कहा कि जिन लोगों ने छह महीने...

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत और प्रकाश राज, इस बार दिमागी खेल से आगे बढ़ी कहानी

September 9, 2026/
1:27 pm

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। फिल्म 2 अक्टूबर...

Rakesh Roshan Denies Hrithiks ₹500 Cr Demand

June 8, 2026/
2:24 pm

37 मिनट पहले कॉपी लिंक बजट विवाद की अफवाहों के बीच राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन का बचाव किया। बॉलीवुड...

Bihar DGP Action | Police Dowry Cases Action

May 12, 2026/
2:29 pm

पटना30 मिनट पहले कॉपी लिंक “प्रदेश की पुलिस गैंगरेप पीड़िता से भी पैसे मांग लेती है। ऐसे पुलिस वालों को...

खाने का तेल अब 9 स्टैंडर्ड पैक-साइज में ही मिलेगा:कंपनियों को वॉल्यूम के साथ वजन लिखना भी जरूरी, 3 महीने में लागू होंगे नए नियम

June 6, 2026/
8:06 pm

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने शनिवार को लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क के तहत खाने वाले तेल के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज...

राजनीति

आगर के मोड़ी में ग्राम चौपाल लगी:अफसरों ने बिजली-जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की समस्याएं सुनी; हेलमेट बांटे

आगर के मोड़ी में ग्राम चौपाल लगी:अफसरों ने बिजली-जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की समस्याएं सुनी; हेलमेट बांटे

आगर मालवा जिले के ग्राम मोड़ी में मंगलवार रात ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक स्कूल मोड़ी में हुआ। इसमें प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगाए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया गया और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिया गया। पुलिस ने बांटे हेलमेट पुलिस विभाग ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान “राह वीर योजना” और हिट एंड रन से जुड़े नए नियमों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को हेलमेट भी बांटे गए। इन योजनाओं का मिला लाभ चौपाल में सांवरिया समूह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जय नारायण गिरिराज को सिंचाई यंत्र मिले। लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र और राजस्व विभाग की ओर से स्वामित्व पत्र भी बांटे गए। मौके पर सुलझी समस्याएं ग्रामीण मांगीलाल ने बिजली की समस्या उठाई और बताया कि उनके घर तक लाइन नहीं है। इस पर अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर मौके पर ही समाधान कराया गया। वहीं, ग्रामीण राजेश को पीएम आवास की जानकारी दी गई कि उनका मकान स्वीकृत हो चुका है। मुआवजे के लिए निर्देश मोड़ी गांव से निकले नेशनल हाईवे के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी और उन्हें मुआवजा नहीं मिला था, उनके लिए कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि प्रशासन का मकसद सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket