Saturday, 31 Oct 2026 | 05:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ईशान किशन टी-20 ICC बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में:17 पायदान की छलांग लगाई, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की आतिशी पारी का फायदा

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में टॉप पर भारत के ही अभिषेक शर्मा हैं। गेंदबाजी में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं। PAK के खिलाफ जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक नंबर-1
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद भी T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इंडिया के तिलक वर्मा भी एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। PAK बैटर साहिबजादा फरहान को नुकसान
दूसरी तरफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। साहिबजादा अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, बावजूद इसके दोनों बल्लेबाज टॉप-10 में बने हुए हैं। अब सीफर्ट 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। बॉलिंग में वरुण नंबर-1, राशिद खान दूसरे स्थान पर
गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती 787 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के राशिद खान अब एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वे वरुण के काफी करीब हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में 3-3 विकेट लेने का फायदा हुआ है। वे अब 10 पायदान की छलांग लगाकर करियर की बेस्ट 5वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल भी 15वें और 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स में सईम अयूब ने सिकंदर रजा को पछाड़ा
ऑलराउंडर्स की कैटेगरी में नंबर-1की कुर्सी के लिए सईम अयूब और सिकंदर रजा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सईम अयूब ने भारत के खिलाफ कोलंबो में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे,जिसके दम पर उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में

July 31, 2026/
3:41 pm

मार्सिया किलगोर (57) का ऑनलाइन-सब्सक्रिप्शन ब्यूटी ब्रांड ‘ब्यूटी पाई’ इंडस्ट्री में गेम-चेंजर माना जाता है। 2016 में ब्यूटी पाई शुरू...

Brain Health Indicator; Muscle Fat Ratio

March 7, 2026/
4:30 am

3 दिन पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक अगर मैं पूछूं कि “आप फिट हैं या नहीं” तो शायद आप अपने...

असम के सीएम ने किए पीतांबरा पीठ में दर्शन:मां बगलामुखी से देश में सुख-समृद्धि की कामना, वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

March 16, 2026/
6:10 pm

दतिया में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा सोमवार दोपहर दतिया पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी...

IPL क्रिकेटर शशांक, उनके IPS पिता पर भोपाल में FIR:अच्छा खाना नहीं बनाने पर कुक को पीटा-गालियां दीं, रोते हुए VIDEO किया जारी

June 29, 2026/
7:57 pm

मध्यप्रदेश के भोपाल में IPL टीम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह...

मियामी बना अरबपतियों का नया गढ़:अमेरिका का नया दुबई; 870 करोड़ के पेंटहाउस और 1,000 फीट ऊंचे टावर

July 24, 2026/
2:39 pm

कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ईशान किशन टी-20 ICC बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में:17 पायदान की छलांग लगाई, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की आतिशी पारी का फायदा

ईशान किशन टी-20 ICC बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में:17 पायदान की छलांग लगाई, पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की आतिशी पारी का फायदा

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में टॉप पर भारत के ही अभिषेक शर्मा हैं। गेंदबाजी में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं। PAK के खिलाफ जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक नंबर-1
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद भी T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इंडिया के तिलक वर्मा भी एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। PAK बैटर साहिबजादा फरहान को नुकसान
दूसरी तरफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। साहिबजादा अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, बावजूद इसके दोनों बल्लेबाज टॉप-10 में बने हुए हैं। अब सीफर्ट 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। बॉलिंग में वरुण नंबर-1, राशिद खान दूसरे स्थान पर
गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती 787 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के राशिद खान अब एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वे वरुण के काफी करीब हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में 3-3 विकेट लेने का फायदा हुआ है। वे अब 10 पायदान की छलांग लगाकर करियर की बेस्ट 5वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल भी 15वें और 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स में सईम अयूब ने सिकंदर रजा को पछाड़ा
ऑलराउंडर्स की कैटेगरी में नंबर-1की कुर्सी के लिए सईम अयूब और सिकंदर रजा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सईम अयूब ने भारत के खिलाफ कोलंबो में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे,जिसके दम पर उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket