Saturday, 12 Sep 2026 | 01:53 AM

Trending :

कैथल के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत:ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, जिंदा जला, 10 साल पहले गया था विदेश

कैथल जिले के गांव बाकल के करीब 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक रास्ते में हुए एक एक्सीडेंट के चलते अपने ट्रक समेत साइड में रुका हुआ था। उसके ट्रक में केमिकल भरा हुआ था। पीछे से अचानक दूसरा ट्रक आया और ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। इससे युवक के ट्रक में भरे केमिकल में आग लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2016 में अमेरिका गया था गांव बाकल का रहने वाला सिमरनजीत सिंह करीब 10 साल पहले वर्ष 2016 में अमेरिका गया था और वहां पर केलिफोर्निया में ट्रक चलाता था। बीती रात हादसे के कारण ट्रक में आग लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। वह ट्रक में ही जल गया। परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए उसका शव भारत लाने में सहायता करने की सरकार से गुहार लगाई है। विदेश में ट्रक चलाता था चचेरा भाई : इंद्रपाल मृतक युवक के चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सिमरनजीत सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। परिवार ने युवक को इस उम्मीद से विदेश भेजा था कि वह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन जैसे ही उनके पास युवक की मृत्यु होने की सूचना पहुंची तो परिवार के लोगों को काफी आघात पहुंचा। दो बहनें भी अमेरिका में रहती हैं इंद्रपाल ने बताया कि सिमरनजीत सिंह के परिवार में उसके पिता सरदार गुरनाम सिंह और माता सुरजीत कौर के अलावा तीन बहनें और हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जिनमें से दो बहनें अमेरिका में रहती है, जबकि एक बहन कैथल में ही रहती है। उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 50 लाख रुपए राशि लगाकर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। सिमरनजीत सिंह के पिता 8 एकड़ जमीन के जमींदार हैं और बुजुर्ग हो चुके हैं। वे गांव में ही रहते हैं। युवक की शादी करने की सोच रहा था परिवार उन्होंने बताया कि सिमरनजीत सिंह का रिश्ता हो चुका था। अब समय निकालकर परिवार उसकी शादी करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि उनके बेटे की शादी की सपना अधूरे रह जाएंगे। परिवार के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को अंतिम दर्शन के लिए भारत लाने में सहायता की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Deepak Tijori Questions CBFC Decisions

March 27, 2026/
11:50 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर 2 की सेंसरशिप पर एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन...

पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे:आज पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, ट्रेड और इन्वेस्टेंट डील पर फोकस

May 20, 2026/
12:22 am

पीएम मोदी आज इटली पहुंच गए हैं। यहां वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता व्यापार,...

authorimg

April 21, 2026/
2:12 pm

Last Updated:April 21, 2026, 14:12 IST Exotic Fruit Benefit: एम्स और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका से शिक्षा प्राप्त डॉ. सौरभ सेट्ठी...

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

March 22, 2026/
7:01 am

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों...

भूत बंगला में अक्षय के प्रैंक से कर्जदार बनीं वामिका-मिथिला:सेट पर गेम्स, बॉन्डिंग और डिसिप्लिन ने दिया यादगार एक्सपीरियंस

April 17, 2026/
5:30 am

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट में शामिल वामिका गब्बी और मिथिला पालकर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कैथल के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत:ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, जिंदा जला, 10 साल पहले गया था विदेश

कैथल के युवक की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत:ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, जिंदा जला, 10 साल पहले गया था विदेश

कैथल जिले के गांव बाकल के करीब 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक रास्ते में हुए एक एक्सीडेंट के चलते अपने ट्रक समेत साइड में रुका हुआ था। उसके ट्रक में केमिकल भरा हुआ था। पीछे से अचानक दूसरा ट्रक आया और ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। इससे युवक के ट्रक में भरे केमिकल में आग लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2016 में अमेरिका गया था गांव बाकल का रहने वाला सिमरनजीत सिंह करीब 10 साल पहले वर्ष 2016 में अमेरिका गया था और वहां पर केलिफोर्निया में ट्रक चलाता था। बीती रात हादसे के कारण ट्रक में आग लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। वह ट्रक में ही जल गया। परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए उसका शव भारत लाने में सहायता करने की सरकार से गुहार लगाई है। विदेश में ट्रक चलाता था चचेरा भाई : इंद्रपाल मृतक युवक के चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सिमरनजीत सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। परिवार ने युवक को इस उम्मीद से विदेश भेजा था कि वह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन जैसे ही उनके पास युवक की मृत्यु होने की सूचना पहुंची तो परिवार के लोगों को काफी आघात पहुंचा। दो बहनें भी अमेरिका में रहती हैं इंद्रपाल ने बताया कि सिमरनजीत सिंह के परिवार में उसके पिता सरदार गुरनाम सिंह और माता सुरजीत कौर के अलावा तीन बहनें और हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जिनमें से दो बहनें अमेरिका में रहती है, जबकि एक बहन कैथल में ही रहती है। उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 50 लाख रुपए राशि लगाकर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। सिमरनजीत सिंह के पिता 8 एकड़ जमीन के जमींदार हैं और बुजुर्ग हो चुके हैं। वे गांव में ही रहते हैं। युवक की शादी करने की सोच रहा था परिवार उन्होंने बताया कि सिमरनजीत सिंह का रिश्ता हो चुका था। अब समय निकालकर परिवार उसकी शादी करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि उनके बेटे की शादी की सपना अधूरे रह जाएंगे। परिवार के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को अंतिम दर्शन के लिए भारत लाने में सहायता की जाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket