Monday, 09 Nov 2026 | 04:27 PM

Trending :

क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Onion Benefits in Summer: गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिल सकती है. इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो लू से बचाव करने में असरदार होते हैं. हालांकि लू से बचने के लिए प्याज के अलावा सही हाइड्रेशन और सावधानी बेहद जरूरी है. अगर आप जरा सी लापरवाही करेंगे, तो लू का शिकार हो जाएंगे.

Zoom

कच्चा प्याज खाने से लू से कुछ हद तक बचाव हो सकता है.

Garmi Me Kacha Pyaj Khane Ke Fayde: गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है. गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है. चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं. ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना. सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है. अव सवाल है कि क्या यह सच है या सिर्फ मिथक है?

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. प्याज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं. कच्चा प्याज खाने से पसीना आने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है. यही कारण है कि गर्मियों में सलाद के रूप में प्याज खाने की सलाह दी जाती है.

डाइटिशियन ने बताया कि यह समझना जरूरी है कि प्याज अकेले लू से पूरी तरह बचाव नहीं कर सकता. लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है. प्याज को आप एक सपोर्टिंग फूड के रूप में जरूर शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे ही पूरी सुरक्षा मान लेना सही नहीं होगा. अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खानपान में संतुलन रखना बेहद जरूरी है. हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें. साथ ही ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. दोपहर के समय बाहर जाने से बचना भी एक महत्वपूर्ण सावधानी है.

एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज गर्मियों में एक उपयोगी और हेल्दी फूड जरूर है, जो शरीर को कुछ हद तक ठंडक देने में मदद करता है, लेकिन लू से बचाव के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. सही खानपान, पर्याप्त पानी और सावधानी ही आपको इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं. अगर आपको लू के लक्षण नजर आएं, तो इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना ट्रीटमेंट कराएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, 5 की मौत 79 घायल; 4 अब भी फंसे

April 28, 2026/
6:17 am

इंडोनेशिया की राजधानी के बाहर सोमवार को एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में 5...

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

October 27, 2026/
6:07 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रविवार से गुपचुप तरीके से केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सिंपल कपड़े और...

ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ में धर्मेंद्र को नहीं मिली जगह:हेमा मालिनी बोलीं- धरमजी को इन अवॉर्ड्स की परवाह नहीं थी, दर्शकों का प्यार पुरस्कार था

March 16, 2026/
6:13 pm

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट को लेकर इस साल सोशल मीडिया पर बहस छिड़...

Ajinkya Rahane. (AP Photo)

April 14, 2026/
10:21 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 22:21 IST कुल सीटों में वृद्धि करके, सरकार का इरादा वर्तमान में पुरुषों के पास मौजूद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Onion Benefits in Summer: गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिल सकती है. इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो लू से बचाव करने में असरदार होते हैं. हालांकि लू से बचने के लिए प्याज के अलावा सही हाइड्रेशन और सावधानी बेहद जरूरी है. अगर आप जरा सी लापरवाही करेंगे, तो लू का शिकार हो जाएंगे.

Zoom

कच्चा प्याज खाने से लू से कुछ हद तक बचाव हो सकता है.

Garmi Me Kacha Pyaj Khane Ke Fayde: गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है. गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है. चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं. ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना. सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है. अव सवाल है कि क्या यह सच है या सिर्फ मिथक है?

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. प्याज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं. कच्चा प्याज खाने से पसीना आने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है. यही कारण है कि गर्मियों में सलाद के रूप में प्याज खाने की सलाह दी जाती है.

डाइटिशियन ने बताया कि यह समझना जरूरी है कि प्याज अकेले लू से पूरी तरह बचाव नहीं कर सकता. लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है. प्याज को आप एक सपोर्टिंग फूड के रूप में जरूर शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे ही पूरी सुरक्षा मान लेना सही नहीं होगा. अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खानपान में संतुलन रखना बेहद जरूरी है. हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें. साथ ही ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. दोपहर के समय बाहर जाने से बचना भी एक महत्वपूर्ण सावधानी है.

एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज गर्मियों में एक उपयोगी और हेल्दी फूड जरूर है, जो शरीर को कुछ हद तक ठंडक देने में मदद करता है, लेकिन लू से बचाव के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. सही खानपान, पर्याप्त पानी और सावधानी ही आपको इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं. अगर आपको लू के लक्षण नजर आएं, तो इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना ट्रीटमेंट कराएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket