Monday, 28 Sep 2026 | 01:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में थकान से हैं परेशान? किसी भी ड्रिंक में मिलाइए ये पावर बूस्टर जेली, तेज धूप में भी शरीर रहेगा एक्टिव

authorimg

Last Updated:

Health News: गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो पेड़ों से प्राप्त होता है और इसे भिगोने के बाद इसका रूप जेली जैसा हो जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. जब इसे शरबत, दूध या नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स में मिलाकर पिया जाता है, तो शरीर के अनेकों फायदे देता है. 

ऋषिकेश: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की वजह से अक्सर लोग थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करने लगती है. ऐसे में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि इस मौसम में लोग तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं.

अगर आप इन ड्रिंक्स के फायदे को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो एक छोटा सा देसी उपाय आपकी काफी मदद कर सकता है और वो है गोंद कतीरा. सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला यह प्राकृतिक तत्व गर्मी से राहत देने के लिए जाना जाता है और आज भी यह उतना ही असरदार है.

शरीर को अंदर से रखता है ठंडा
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो पेड़ों से प्राप्त होता है और इसे भिगोने के बाद इसका रूप जेली जैसा हो जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. जब इसे शरबत, दूध या नींबू-पानी जैसे ड्रिंक्स में मिलाकर पिया जाता है, तो यह न सिर्फ उस ड्रिंक का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि उसके पोषण गुणों को भी कई गुना बढ़ा देता है. गर्मी में होने वाली थकान का मुख्य कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होना है. गोंद कतीरा इस कमी को पूरा करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है.

दिनभर शरीर रहता है एक्टिव
इसके अलावा, गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. जो लोग जल्दी थक जाते हैं या जिनमें कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, बशर्ते इसे सही मात्रा में लिया जाए.

पाचन तंत्र के लिए भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज या अपच की शिकायत हो जाती है. ऐसे में गोंद कतीरा इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. यह आंतों को शांत करता है और शरीर को अंदर से संतुलित रखने में सहायक होता है. इसके साथ ही यह शरीर की गर्मी को कम करता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 2, 2026/
5:07 pm

Nariyal Paani Ke Fayde Skin Ke Liye: गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना शरीर के लिए जितना फायदेमंद माना...

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन के बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल

June 20, 2026/
7:51 am

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 90 किलोमीटर दूर बेडफोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की टक्कर हो गई।...

राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग: जबलपुर, इंदौर, कटनी बने चैंपियन:पुरुष वर्ग के विजेताओं को किया पुरस्कृत; नेशनल टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

April 25, 2026/
12:08 pm

बालाघाट के नूतन कला निकेतन में आयोजित राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार रात पुरस्कार वितरण के...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 12, 2026/
11:20 am

आखरी अपडेट:12 फरवरी, 2026, 11:20 IST सिद्धारमैया ने विधायकों के यात्रा करने के अधिकार का बचाव किया और इस बात...

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

छतरपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत:ड्राइवर केबिन में फंसा; डायल 112 टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

April 21, 2026/
10:19 pm

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में गरेला टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में थकान से हैं परेशान? किसी भी ड्रिंक में मिलाइए ये पावर बूस्टर जेली, तेज धूप में भी शरीर रहेगा एक्टिव

authorimg

Last Updated:

Health News: गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो पेड़ों से प्राप्त होता है और इसे भिगोने के बाद इसका रूप जेली जैसा हो जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. जब इसे शरबत, दूध या नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स में मिलाकर पिया जाता है, तो शरीर के अनेकों फायदे देता है. 

ऋषिकेश: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की वजह से अक्सर लोग थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस करने लगती है. ऐसे में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि इस मौसम में लोग तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं.

अगर आप इन ड्रिंक्स के फायदे को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो एक छोटा सा देसी उपाय आपकी काफी मदद कर सकता है और वो है गोंद कतीरा. सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला यह प्राकृतिक तत्व गर्मी से राहत देने के लिए जाना जाता है और आज भी यह उतना ही असरदार है.

शरीर को अंदर से रखता है ठंडा
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो पेड़ों से प्राप्त होता है और इसे भिगोने के बाद इसका रूप जेली जैसा हो जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. जब इसे शरबत, दूध या नींबू-पानी जैसे ड्रिंक्स में मिलाकर पिया जाता है, तो यह न सिर्फ उस ड्रिंक का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि उसके पोषण गुणों को भी कई गुना बढ़ा देता है. गर्मी में होने वाली थकान का मुख्य कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होना है. गोंद कतीरा इस कमी को पूरा करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है.

दिनभर शरीर रहता है एक्टिव
इसके अलावा, गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. जो लोग जल्दी थक जाते हैं या जिनमें कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, बशर्ते इसे सही मात्रा में लिया जाए.

पाचन तंत्र के लिए भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज या अपच की शिकायत हो जाती है. ऐसे में गोंद कतीरा इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. यह आंतों को शांत करता है और शरीर को अंदर से संतुलित रखने में सहायक होता है. इसके साथ ही यह शरीर की गर्मी को कम करता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket