Monday, 06 Apr 2026 | 05:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

दिल्ली: अमीन खान-राशिद का ड्रग सिंडिकेट पकड़ा, 326 ग्राम स्मैक बरामद

authorimg
होमताजा खबरक्राइम

दिल्ली: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, बदायूं से आ रही लाखों की ड्रग्‍स, 3 अरेस्‍ट

Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस मुहिम में अमीन खान, राशिद और बलबीर के अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 326.85 ग्राम स्मैक बरामद की और नेटवर्क की कमर तोड़ दी है.

Zoom

Delhi Crime News: जीरो टॉलरेंस मुहिम के तहत पूर्वी दिल्‍ली जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने एक ऐसे अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. यह सिंडिकेट यूपी के बदायूं से दिल्ली-एनसीआर तक ड्रग्‍स की सप्लाई कर रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ एक ड्रग पेडलर को पकड़ा, बल्कि उसके पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को भी बेनकाब कर दिया है.

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2026 की रात एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड को एक गुप्त सूचना मिली. खबर थी कि अमीन खान नाम का युवक पांडव नगर इलाके में स्मैक की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछा दिया. देर रात जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, टीम ने उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 291 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई पूछताछ ने मामले को और गंभीर बना दिया. अमीन खान ने खुलासा किया कि वह खुद सिर्फ सप्लायर नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की कड़ी है. वह बदायूं निवासी राशिद से स्मैक लेकर दिल्ली-एनसीआर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था. पुलिस को समझ आ गया कि असली खेल सप्लाई चेन को तोड़ने में है. इसके बाद पुलिस टीम बदायूं पहुंची.

तकनीकी और मैन्युअल इनपुट्स के आधार पर 15 फरवरी की रात राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. राशिद ने पूछताछ में बताया कि असली जरिया बलबीर नाम का शख्स है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे को ऑपरेट कर रहा था. पुलिस की कार्रवाई का पता चलते ही बलबीर फरार हो गया. एक लंबी कवायद के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया. उसके पास से 35.85 ग्राम स्मैक और बरामद हुई.

जांच में सामने आया कि अमीन खान पहले भी 2023 में मेरठ में स्मैक सप्लाई करते हुए गिरफ्तार हो चुका था. जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा यही रास्ता चुना और दिल्ली के गांधीनगर इलाके में किराए पर रहकर नशे का कारोबार शुरू कर दिया. तेजी से पैसे कमाने की लालच ने तीनों आरोपियों को इस अवैध धंधे में धकेल दिया.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बदायूं से स्मैक लाकर दिल्ली के नशा प्रभावित इलाकों में सप्लाई करता था और युवाओं की लत को कमाई का जरिया बना चुका था. कुल 326.85 ग्राम स्मैक बरामद कर पुलिस ने इस नेटवर्क की कमर तोड़ दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, क्योंकि हर टूटा हुआ नेटवर्क समाज को ड्रग्स के अंधेरे से बाहर निकालने की दिशा में एक बड़ी जीत है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टी-20 को नया मॉडल दे रही टीम इंडिया:लगातार जीत, कड़े फैसले, प्रयोग, कई मैच विनर, इससे बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम

March 14, 2026/
7:56 am

टी-20 क्रिकेट का स्वभाव हमेशा से अनिश्चित रहा है। यह वह फॉर्मेट है, जहां एक दिन की खराब बल्लेबाजी या...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले सीएम ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कईयों ने छोड़ी छुट्टी

March 24, 2026/
11:13 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक...

पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2:सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे

March 18, 2026/
10:00 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस...

PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

March 31, 2026/
10:13 am

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।...

मोहन बड़ोदिया में ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पिटाई:मकानों की नबरिंग कर रहे थे, जान से मारने की धमकी भी दी

March 10, 2026/
4:03 pm

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक पटवारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य...

मूवी रिव्यू – ‘शतक’:सौ साल की विचारधारा पर बनी फिल्म, क्या इतिहास के कठिन सवालों का जवाब देती है या सिर्फ एक पक्ष दिखाती है?

February 20, 2026/
9:47 am

‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ एक ऐसी फिल्म है जो एक लंबे वैचारिक और ऐतिहासिक सफर को स्क्रीन पर समेटने...

इंदौर में होली से पहले बड़ी कार्रवाई:मिठाई-डेयरी दुकानों से दूध, मावा और नमकीन के 38 सैंपल लिए

February 26, 2026/
12:37 am

होली पर्व के मद्देनज़र शहर में खाद्य पदार्थों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

दिल्ली: अमीन खान-राशिद का ड्रग सिंडिकेट पकड़ा, 326 ग्राम स्मैक बरामद

authorimg
होमताजा खबरक्राइम

दिल्ली: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, बदायूं से आ रही लाखों की ड्रग्‍स, 3 अरेस्‍ट

Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस मुहिम में अमीन खान, राशिद और बलबीर के अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 326.85 ग्राम स्मैक बरामद की और नेटवर्क की कमर तोड़ दी है.

Zoom

Delhi Crime News: जीरो टॉलरेंस मुहिम के तहत पूर्वी दिल्‍ली जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने एक ऐसे अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. यह सिंडिकेट यूपी के बदायूं से दिल्ली-एनसीआर तक ड्रग्‍स की सप्लाई कर रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ एक ड्रग पेडलर को पकड़ा, बल्कि उसके पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को भी बेनकाब कर दिया है.

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2026 की रात एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड को एक गुप्त सूचना मिली. खबर थी कि अमीन खान नाम का युवक पांडव नगर इलाके में स्मैक की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछा दिया. देर रात जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, टीम ने उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 291 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई पूछताछ ने मामले को और गंभीर बना दिया. अमीन खान ने खुलासा किया कि वह खुद सिर्फ सप्लायर नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की कड़ी है. वह बदायूं निवासी राशिद से स्मैक लेकर दिल्ली-एनसीआर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था. पुलिस को समझ आ गया कि असली खेल सप्लाई चेन को तोड़ने में है. इसके बाद पुलिस टीम बदायूं पहुंची.

तकनीकी और मैन्युअल इनपुट्स के आधार पर 15 फरवरी की रात राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. राशिद ने पूछताछ में बताया कि असली जरिया बलबीर नाम का शख्स है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे को ऑपरेट कर रहा था. पुलिस की कार्रवाई का पता चलते ही बलबीर फरार हो गया. एक लंबी कवायद के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया. उसके पास से 35.85 ग्राम स्मैक और बरामद हुई.

जांच में सामने आया कि अमीन खान पहले भी 2023 में मेरठ में स्मैक सप्लाई करते हुए गिरफ्तार हो चुका था. जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा यही रास्ता चुना और दिल्ली के गांधीनगर इलाके में किराए पर रहकर नशे का कारोबार शुरू कर दिया. तेजी से पैसे कमाने की लालच ने तीनों आरोपियों को इस अवैध धंधे में धकेल दिया.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बदायूं से स्मैक लाकर दिल्ली के नशा प्रभावित इलाकों में सप्लाई करता था और युवाओं की लत को कमाई का जरिया बना चुका था. कुल 326.85 ग्राम स्मैक बरामद कर पुलिस ने इस नेटवर्क की कमर तोड़ दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, क्योंकि हर टूटा हुआ नेटवर्क समाज को ड्रग्स के अंधेरे से बाहर निकालने की दिशा में एक बड़ी जीत है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket