Tuesday, 10 Nov 2026 | 12:03 PM

Trending :

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की टीम के साथ हादसा:हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ के सेट से दुखद खबर आई। हैदराबाद के पास सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक सदस्य की मौत हो गई। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म यूनिट का वाहन मंगलवार सुबह रामोजी फिल्म सिटी जा रहा था। हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर अब्दुल्लापुरमेट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर में एक क्रू मेंबर की मौके पर मौत हो गई। पांच घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और ड्राइवर के नियंत्रण खोने की आशंका है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हादसा चाउटुप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टूप्रानपेट ब्रिज के पास हुआ। हादसे के बाद निर्देशक हनु राघवपुडी और प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ‘फौजी’ की शूटिंग लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस बाकी हैं। यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स इसे दशहरा 2026 पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 12, 2026/
8:25 pm

Emergency Medicine Kit : हमारी तबीयत कभी भी बिगड़ सकती है और अचानक परेशानी होने पर लोग दवाएं ढूंढते हैं....

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

June 7, 2026/
5:01 pm

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।...

मक्सी में युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला:पीड़ित बोला- ढाई लाख उधारी मांगने पर साडू भाई और उसके लोगों ने हमला किया

April 28, 2026/
10:35 pm

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक पर चलती बाइक पर चाकू से हमला किया गया।...

इंदौर का एबी रोड बीआरटीएस से मुक्त:बस स्टॉप-रेलिंग हटे; बारिश से पहले सफाई के निर्देश

April 19, 2026/
10:13 pm

इंदौर के एबी रोड को बीआरटीएस से मुक्त कर दिया गया है। रविवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने...

इंदौर में खड़ी कार में आग: बोनट से उठीं लपटें:लोगों ने समय रहते काबू पाया, टायर और पूजन सामग्री दुकान में भी आगजनी की घटना

April 23, 2026/
10:22 pm

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक गार्डन के पास खड़ी कार में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बताया जा...

राजनीति

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की टीम के साथ हादसा:हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की टीम के साथ हादसा:हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ के सेट से दुखद खबर आई। हैदराबाद के पास सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक सदस्य की मौत हो गई। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म यूनिट का वाहन मंगलवार सुबह रामोजी फिल्म सिटी जा रहा था। हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर अब्दुल्लापुरमेट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर में एक क्रू मेंबर की मौके पर मौत हो गई। पांच घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और ड्राइवर के नियंत्रण खोने की आशंका है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हादसा चाउटुप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टूप्रानपेट ब्रिज के पास हुआ। हादसे के बाद निर्देशक हनु राघवपुडी और प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ‘फौजी’ की शूटिंग लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस बाकी हैं। यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स इसे दशहरा 2026 पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket