Wednesday, 16 Sep 2026 | 09:25 AM

Trending :

Raigarh Steel Slag Road Guinness Record & Dal Lake Papier Mache Model अमेरिका में विदेशी छात्रों का नौकरी करना मुश्किल:पढ़ाई के बाद जॉब के लिए 1 करोड़ रुपए देने होंगे; व्हाइट हाउस की प्रस्ताव को मंजूरी इजराइल को ₹26 हजार करोड़ के हथियार देंगे ट्रम्प:900 किलो के 40 हजार बम शामिल; बाइडेन ने इनकी सप्लाई पर रोक लगाई थी गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे गणपति उत्सव, शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस:गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे ईरान में उड़ान भरते ही विमान का टायर फटा:बोइंग 737 के इंजन में भी खराबी आई; मशहद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई
EXCLUSIVE

फैटी लिवर को रिवर्स करना पॉसिबल, डॉ. एसके सरीन की सिर्फ 5 बातें मान लीजिए, जल्द दिखने लगेगा फायदा

authorimg

SK Sarin Tips To Reverse Fatty Liver: जब हमारे लिवर के सेल्स में फैट जमा हो जाता है, तब इस कंडीशन को फैटी लिवर कहा जाता है. फैटी लिवर की समस्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा भी फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अब बच्चे भी फैटी लिवर की समस्या का शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, शराब का सेवन और डायबिटीज के कारण फैटी लिवर के केस बढ़ रहे हैं. अगर शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर का पता लग जाए, तो इसे बिना दवाओं के आसानी से रिवर्स किया जा सकता है.

देश के जाने-माने लिवर डॉक्टर एसके सरीन ने एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में बताया कि लिवर शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है, जिसमें खुद को रीजेनरेट करने की अद्भुत क्षमता होती है. लिवर में अगर कोई छोटी-मोटी इंजरी हो जाए, तो वह अपने आप इसे ठीक कर लेता है. फैटी लिवर की बात करें, तो यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. हालांकि लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या को इग्नोर करने से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि फैटी लिवर को जल्द से जल्द रिवर्स किया जाए. बेहतर खानपान, नियमित एक्सरसाइज और कुछ सही आदतों से यह समस्या दूर हो सकती है.

फैटी लिवर को रिवर्स करने के 5 तरीके

डॉ. सरीन का साफ कहना है कि फैटी लिवर के करीब 50% मरीजों का वजन ज्यादा होता है. मोटापा फैटी लिवर की एक बड़ी वजह है. अगर आप अपने शरीर का 10 से 15% वजन कम कर लें, तो इससे लिवर में जमा फैट कम हो सकता है. वेट लॉस से फैटी लिवर से राहत मिलने लगती है और लिवर की सूजन कम होती है. फैटी लिवर के मरीज अपना वजन कम करें.

शराब लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है. अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे बिल्कुल बंद कर दें. शराब फैटी लिवर ही नहीं, बल्कि लिवर की अन्य गंभीर बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बन सकती है. इसके अलावा सिगरेट, बीड़ी और गुटखा से भी दूरी बना लें. ये सभी चीजें लिवर की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. शराब बंद करने से लिवर की सेहत सुधरने लगेगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आजकल अधिकतर लोग जंक फूड और डीप फ्राइड फूड्स का जमकर सेवन करते हैं. अगर आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं, तो इन चीजों से तुरंत दूरी बना लें. इसके बजाय ताजा फल, सब्जियां और मोटे अनाज का सेवन शुरू करें. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाएं. मीठा बिल्कुल छोड़ दें और खाने के बीच में स्नैक्स के तौर पर चना खाएं.

अगर आपके लिवर में फैट जमा है, तो आप बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर दें. ब्लैक कॉफी आपके लिवर में जमा फैट को पिघलाकर बाहर निकाल देगी और फैटी लिवर से राहत दिलाएगी. कॉफी का सेवन करने से लिवर सिरोसिस से बचाव हो सकता है और लिवर कैंसर का खतरा भी कम होता है. आप रोज 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.

डॉक्टर सरीन कहते हैं कि फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए रोज एक्ससाइज या फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. इससे आपकी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी और फैट का जमाव कम होगा. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से लिवर की सेहत सुधर जाएगी. इसके अलावा साल में एक बार अपने लिवर की जांच जरूर कराएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Trump Iran Nuclear Deal Ceasefire Plan

August 10, 2026/
12:58 am

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज खोलने के बदलने परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं।...

SC Slams Wildlife Law Violation

February 20, 2026/
4:38 pm

8 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को सांप के जहर (Snake Venom) मामले...

'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधू शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

June 7, 2026/
10:04 am

एक्ट्रेस मधू शाह ने हाल ही में फिल्म यशवंत की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि...

Mathura Steamer Accident: 9 Dead

April 10, 2026/
5:19 pm

यमुना नदी से निकालकर बाहर रखे श्रद्धालुओं के शव। उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में यमुना में नाव पलटने...

क्रिस गेल बोले- सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था:वो भारत का बड़ा खिलाड़ी बनेगा; IPL में सूर्यवंशी के 65 सिक्स, सबसे तेज शतक से चूके

May 28, 2026/
5:13 am

“मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे।...

शेख हसीना 2 साल बाद आज नजर आएंगी:दिल्ली में भाषण, भारत का रोक लगाने से इनकार, बांग्लादेश बोला- पड़ोसी से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहते

August 5, 2026/
1:51 pm

बांग्लादेश ने कहा है कि वह भारत के साथ अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहता और दोनों देशों के बीच...

#ब्रेकिंगन्यूज़ | मुंबई में शिव सेना के 6 यूबीटी सांसद शिव सेना में शामिल हुए

June 22, 2026/
5:35 pm

महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, शिव सेना (यूबीटी) के छह सांसद आधिकारिक तौर पर मुंबई में महाराष्ट्र के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फैटी लिवर को रिवर्स करना पॉसिबल, डॉ. एसके सरीन की सिर्फ 5 बातें मान लीजिए, जल्द दिखने लगेगा फायदा

authorimg

SK Sarin Tips To Reverse Fatty Liver: जब हमारे लिवर के सेल्स में फैट जमा हो जाता है, तब इस कंडीशन को फैटी लिवर कहा जाता है. फैटी लिवर की समस्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा भी फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अब बच्चे भी फैटी लिवर की समस्या का शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, शराब का सेवन और डायबिटीज के कारण फैटी लिवर के केस बढ़ रहे हैं. अगर शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर का पता लग जाए, तो इसे बिना दवाओं के आसानी से रिवर्स किया जा सकता है.

देश के जाने-माने लिवर डॉक्टर एसके सरीन ने एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में बताया कि लिवर शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है, जिसमें खुद को रीजेनरेट करने की अद्भुत क्षमता होती है. लिवर में अगर कोई छोटी-मोटी इंजरी हो जाए, तो वह अपने आप इसे ठीक कर लेता है. फैटी लिवर की बात करें, तो यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. हालांकि लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या को इग्नोर करने से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि फैटी लिवर को जल्द से जल्द रिवर्स किया जाए. बेहतर खानपान, नियमित एक्सरसाइज और कुछ सही आदतों से यह समस्या दूर हो सकती है.

फैटी लिवर को रिवर्स करने के 5 तरीके

डॉ. सरीन का साफ कहना है कि फैटी लिवर के करीब 50% मरीजों का वजन ज्यादा होता है. मोटापा फैटी लिवर की एक बड़ी वजह है. अगर आप अपने शरीर का 10 से 15% वजन कम कर लें, तो इससे लिवर में जमा फैट कम हो सकता है. वेट लॉस से फैटी लिवर से राहत मिलने लगती है और लिवर की सूजन कम होती है. फैटी लिवर के मरीज अपना वजन कम करें.

शराब लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है. अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे बिल्कुल बंद कर दें. शराब फैटी लिवर ही नहीं, बल्कि लिवर की अन्य गंभीर बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बन सकती है. इसके अलावा सिगरेट, बीड़ी और गुटखा से भी दूरी बना लें. ये सभी चीजें लिवर की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. शराब बंद करने से लिवर की सेहत सुधरने लगेगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आजकल अधिकतर लोग जंक फूड और डीप फ्राइड फूड्स का जमकर सेवन करते हैं. अगर आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं, तो इन चीजों से तुरंत दूरी बना लें. इसके बजाय ताजा फल, सब्जियां और मोटे अनाज का सेवन शुरू करें. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाएं. मीठा बिल्कुल छोड़ दें और खाने के बीच में स्नैक्स के तौर पर चना खाएं.

अगर आपके लिवर में फैट जमा है, तो आप बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर दें. ब्लैक कॉफी आपके लिवर में जमा फैट को पिघलाकर बाहर निकाल देगी और फैटी लिवर से राहत दिलाएगी. कॉफी का सेवन करने से लिवर सिरोसिस से बचाव हो सकता है और लिवर कैंसर का खतरा भी कम होता है. आप रोज 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.

डॉक्टर सरीन कहते हैं कि फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए रोज एक्ससाइज या फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. इससे आपकी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी और फैट का जमाव कम होगा. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से लिवर की सेहत सुधर जाएगी. इसके अलावा साल में एक बार अपने लिवर की जांच जरूर कराएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket