Wednesday, 29 Jul 2026 | 03:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। हादसे की तस्वीरें…
उपमुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर कार्रवाई होगी उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं विपक्ष ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार की आलोचना की है। सरकार का कहना है कि वहां रेहड़ी-पटरी वालों को सामान बेचने की अनुमति दी गई थी। 7 घायलों में से 3 केरल से थे और बेंगलुरु घूमने आए थे। वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मलबे से शवों को बाहर निकालना पड़ा और कुछ लोगों को अपने पैर तक गंवाने पड़े। 2024 में बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत ढही, 8 मौतें हुई थी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 22 अक्टूबर 2024 को एक अंडरकंस्ट्रक्शन इमारत ढह गई थी। बाबूसापाल्या इलाके में हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से 3 की मौत:चौथी मंजिल से फूड स्टॉल पर गिरी, बिल्डिंग मालिक पर लापरवाही का केस बेंगलुरु में बुधवार (2 अगस्त) रात को पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। टंकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फूड स्टॉल पर गिरी थी। ये घटना शिवाजी नगर बस स्टैंड के पास की है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

महिला आरक्षण-परिसीमन पर शाह आज लोकसभा में जवाब देंगे:प्रियंका का आरोप- असम की तरह देश की सीटों की काट-छांट होगी; शाम 4 बजे वोटिंग

April 17, 2026/
5:05 am

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा होगी। अमित शाह इस पर...

आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी:गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को कहा लव जिहाद, बोले- सबक सिखाएंगे; कुछ दिन पहले एक्टर ने दी सफाई

July 18, 2026/
10:19 am

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने आमिर...

ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ में धर्मेंद्र को नहीं मिली जगह:हेमा मालिनी बोलीं- धरमजी को इन अवॉर्ड्स की परवाह नहीं थी, दर्शकों का प्यार पुरस्कार था

March 16, 2026/
6:13 pm

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह अकादमी पुरस्कार के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट को लेकर इस साल सोशल मीडिया पर बहस छिड़...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। हादसे की तस्वीरें…
उपमुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर कार्रवाई होगी उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं विपक्ष ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार की आलोचना की है। सरकार का कहना है कि वहां रेहड़ी-पटरी वालों को सामान बेचने की अनुमति दी गई थी। 7 घायलों में से 3 केरल से थे और बेंगलुरु घूमने आए थे। वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मलबे से शवों को बाहर निकालना पड़ा और कुछ लोगों को अपने पैर तक गंवाने पड़े। 2024 में बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत ढही, 8 मौतें हुई थी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 22 अक्टूबर 2024 को एक अंडरकंस्ट्रक्शन इमारत ढह गई थी। बाबूसापाल्या इलाके में हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से 3 की मौत:चौथी मंजिल से फूड स्टॉल पर गिरी, बिल्डिंग मालिक पर लापरवाही का केस बेंगलुरु में बुधवार (2 अगस्त) रात को पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। टंकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फूड स्टॉल पर गिरी थी। ये घटना शिवाजी नगर बस स्टैंड के पास की है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket