Tuesday, 17 Nov 2026 | 04:55 PM

Trending :

भैंसों को छुड़ाने एमपी पुलिस ने राजस्थान तक किया पीछा:60 भैंस चुराकर चंबल नदी पार की, बीहड़ में घिरे तो छोड़कर भागे

मुरैना में चंबल किनारे बसे गांव नगर का पुरा में चोर 60 भैंस चोरी कर ले गए। बुधवार रात चोर चार चरवाहों की भैंसों को लेकर चम्बल नदी पार कर राजस्थान के धौलपुर इलाके में घुस गए। भैंस चोरी की सूचना जब सिविल लाइन पुलिस को लगी तो तीन थानों की पुलिस ने चम्बल के जंगल में सर्चिंग शुरू की और जा पहुंचे राजस्थान सीमा में चारों तरफ से पुलिस से घिरता देख चोर भैंसों को चंबल के बीहड़ में छोड़ भाग गए। पुलिस अब भैंसों को मुरैना वापस ला रही है। फरियादी भी पुलिस टीम के साथ है उसने अपनी भैंसों की पहचान कर ली है। तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में बुधवार रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा चार किसानों की 60 भैंसों को चोरी कर चंबल नदी पार डांग बसई और नगर गांव के बीहड़ों के रास्ते जा पहुंचे। भैंस चोरी की सूचना पर एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर तीन थाने सिविल लाइन,देवगढ़,सराय छोला की पुलिस टीआई उदयभान यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम चंबल के बीहड़ में सर्चिंग करती हुई भैंसों की तलाश में जुट गई। 18 घंटे की मेहनत और जंगल में सर्चिंग के बाद पुलिस चंबल नदी पार कर राजस्थान के डांग बसई और नगर गांव के बीहड़ से लावारिस खड़ी भैंसों को बरामद कर लाई। इनकी थी भैंसे पहाड़गढ़ क्षेत्र में पानी और चारे की कमी के कारण चार किसान अपनी भैंसों को लेकर सिविल लाइन क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आ गए। यह सभी दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इनमें सिरमोद गुर्जर, सरनाम गुर्जर और जंडेल गुर्जर (सभी पिता नारायण गुर्जर) तथा ओतारी गुर्जर (पिता विशाल गुर्जर) शामिल हैं। सभी किसान गुर्जा ठाठीपुर, विकासखंड पहाड़गढ़ के निवासी हैं। बीहड़ में लावारिस खड़ी मिली भैंसें
सिविल लाइन थान प्रभारी के अनुसार चोरी की सूचना पर एसपी महोदय के द्वारा दिये निर्देश पर पुलिस टीम के साथ रात से ही सर्चिंग बीहड़ में की गई। भैंसों के पैरों के निशान के साथ आगे बड़े और चम्बल नदी के उस पार राजस्थान के डांग बसई गांव और नगर गांव के बीच बीहड़ में भैंसे लावारिस खड़ी थी। फरियादी साथ में थे उन्होंने अपनी भैंसों को पहचान लिया तो सभी को वापस मुरैना लाया जा रहा है। संभवतः पुलिस दबाव के चलते बदमाश भाग गए। उनकी तलाश भी की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए बॉबी देओल:पापा के साथ और वक्त बिताने का पछतावा; कहा- दुख ने ईशा और अहाना के करीब लाया

April 15, 2026/
2:33 pm

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन को करीब 140 दिन बीत चुके हैं। उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने पिता के...

NIA ने 6 यूक्रेनी, 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया:भारत में उग्रवाद का समर्थन कर रहे थे; यूक्रेन ने तत्काल रिहाई की मांग की

March 18, 2026/
12:22 am

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 6 यूक्रेनियों और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया। इन पर म्यांमार के जातीय युद्ध...

authorimg

April 13, 2026/
9:04 pm

तुलसी के पत्तों के साथ-साथ उसकी मंजरी में भी सेहत से जुड़े कई अहम फायदे छिपे होते हैं. आमतौर पर...

'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग

March 21, 2026/
3:06 pm

फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब की कहानी पर आधारित ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब की भारत में रिलीज फिलहाल...

वर्ल्ड अपडेट्स:लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा से 5 ग्रामीण खुद बाहर निकले, रेस्क्यू टीम हैरान; 2 अब भी लापता

May 31, 2026/
12:32 pm

मध्य लाओस की एक गुफा में एक सप्ताह से ज्यादा समय से फंसे 5 ग्रामीण शनिवार को सुरक्षित बाहर निकल...

तस्वीर का विवरण

April 29, 2026/
10:57 pm

आवश्यक सामग्री: लोकी, पुदीना स्वाद, हरा धनिया, 1-2 हरी मिर्च, 2-3 कलियां लहसुन, 2-3 देशी घी, नमक स्वाद, 1/2 छोटा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भैंसों को छुड़ाने एमपी पुलिस ने राजस्थान तक किया पीछा:60 भैंस चुराकर चंबल नदी पार की, बीहड़ में घिरे तो छोड़कर भागे

भैंसों को छुड़ाने एमपी पुलिस ने राजस्थान तक किया पीछा:60 भैंस चुराकर चंबल नदी पार की, बीहड़ में घिरे तो छोड़कर भागे

मुरैना में चंबल किनारे बसे गांव नगर का पुरा में चोर 60 भैंस चोरी कर ले गए। बुधवार रात चोर चार चरवाहों की भैंसों को लेकर चम्बल नदी पार कर राजस्थान के धौलपुर इलाके में घुस गए। भैंस चोरी की सूचना जब सिविल लाइन पुलिस को लगी तो तीन थानों की पुलिस ने चम्बल के जंगल में सर्चिंग शुरू की और जा पहुंचे राजस्थान सीमा में चारों तरफ से पुलिस से घिरता देख चोर भैंसों को चंबल के बीहड़ में छोड़ भाग गए। पुलिस अब भैंसों को मुरैना वापस ला रही है। फरियादी भी पुलिस टीम के साथ है उसने अपनी भैंसों की पहचान कर ली है। तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में बुधवार रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा चार किसानों की 60 भैंसों को चोरी कर चंबल नदी पार डांग बसई और नगर गांव के बीहड़ों के रास्ते जा पहुंचे। भैंस चोरी की सूचना पर एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर तीन थाने सिविल लाइन,देवगढ़,सराय छोला की पुलिस टीआई उदयभान यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम चंबल के बीहड़ में सर्चिंग करती हुई भैंसों की तलाश में जुट गई। 18 घंटे की मेहनत और जंगल में सर्चिंग के बाद पुलिस चंबल नदी पार कर राजस्थान के डांग बसई और नगर गांव के बीहड़ से लावारिस खड़ी भैंसों को बरामद कर लाई। इनकी थी भैंसे पहाड़गढ़ क्षेत्र में पानी और चारे की कमी के कारण चार किसान अपनी भैंसों को लेकर सिविल लाइन क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आ गए। यह सभी दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इनमें सिरमोद गुर्जर, सरनाम गुर्जर और जंडेल गुर्जर (सभी पिता नारायण गुर्जर) तथा ओतारी गुर्जर (पिता विशाल गुर्जर) शामिल हैं। सभी किसान गुर्जा ठाठीपुर, विकासखंड पहाड़गढ़ के निवासी हैं। बीहड़ में लावारिस खड़ी मिली भैंसें
सिविल लाइन थान प्रभारी के अनुसार चोरी की सूचना पर एसपी महोदय के द्वारा दिये निर्देश पर पुलिस टीम के साथ रात से ही सर्चिंग बीहड़ में की गई। भैंसों के पैरों के निशान के साथ आगे बड़े और चम्बल नदी के उस पार राजस्थान के डांग बसई गांव और नगर गांव के बीच बीहड़ में भैंसे लावारिस खड़ी थी। फरियादी साथ में थे उन्होंने अपनी भैंसों को पहचान लिया तो सभी को वापस मुरैना लाया जा रहा है। संभवतः पुलिस दबाव के चलते बदमाश भाग गए। उनकी तलाश भी की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket