Tuesday, 03 Nov 2026 | 01:16 AM

Trending :

Bajaj Finance ₹6 Dividend; Rajiv Bajaj Exits Board

  • Hindi News
  • Business
  • Bajaj Finance ₹6 Dividend; Rajiv Bajaj Exits Board | 2026 Profit Up 22%

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में ₹5,465 करोड़ का शुद्ध मुनाफा यानी नेट प्रॉफिट कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही के ₹4,480 करोड़ के मुकाबले इसमें 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कंपनी ने अच्छे नतीजों के साथ ही यह भी जानकारी दी है कि राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा दे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में इस उछाल की बड़ी वजह बैड लोन (फंसे हुए कर्ज) के लिए किए जाने वाले प्रोविजन में कमी आना है।

विश्लेषकों ने इस तिमाही में ₹5,490 करोड़ के मुनाफे का अनुमान लगाया था, कंपनी के नतीजे लगभग उसी के आसपास रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू भी 18% बढ़कर ₹21,606 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल ₹18,294 करोड़ था।

राजीव बजाज 30 जुलाई को पद छोड़ेंगे

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि राजीव बजाज ने बोर्ड से हटने की इच्छा जताई है। वे कंपनी की अपकमिंग एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे।

ऐसे में 30 जुलाई 2026 को होने वाली AGM के बाद वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद को छोड़ देंगे। बोर्ड ने कंपनी में उनके लंबे योगदान की सराहना की है।

शेयरहोल्डर्स को ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

रिजल्ट के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है। इसमें ₹0.60 का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है, जो बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की बिक्री से हुए फायदे के तौर पर दिया जा रहा है।

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 जून 2026 तय की गई है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है।

एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 21% की ग्रोथ

बजाज फाइनेंस की लोन बुक यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट में शानदार बढ़त देखी गई है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का AUM 21% बढ़कर ₹3,72,986 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले ₹3,08,832 करोड़ था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 20% बढ़कर ₹10,716 करोड़ रही।

एसेट क्वालिटी में सुधार और MSME सेगमेंट का हाल

  • कंपनी की एसेट क्वालिटी पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA 0.29% से घटकर 0.27% पर आ गया है, जबकि नेट NPA 0.11% पर स्थिर है।
  • हालांकि, कंपनी MSME सेगमेंट में बढ़ते बैड लोन की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन इस बार कुल प्रोविजन ₹2,167 करोड़ से घटकर ₹2,008 करोड़ रह गया है।
  • कंपनी ने भविष्य के आर्थिक जोखिमों के लिए ₹142 करोड़ का अतिरिक्त क्रेडिट लॉस प्रोविजन भी रखा है।

क्या होता है AUM, प्रोविजनिंग और स्पेशल डिविडेंड

  • एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): किसी फाइनेंस कंपनी के पास मौजूद कुल लोन और निवेश की वैल्यू को AUM कहते हैं।
  • स्पेशल डिविडेंड: जब कंपनी को किसी संपत्ति की बिक्री या अचानक बड़ा मुनाफा होता है, तो वह नियमित डिविडेंड के अलावा जो अतिरिक्त राशि देती है, उसे स्पेशल डिविडेंड कहते हैं।
  • प्रोविजनिंग क्यों जरूरी: बैंकों और NBFC को भविष्य में होने वाले संभावित घाटे या न चुकाए जाने वाले लोन के लिए मुनाफे का एक हिस्सा अलग रखना पड़ता है, इसे ही प्रोविजनिंग कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

अडाणी पावर का चौथी तिमाही में मुनाफा 64% बढ़ा: यह ₹4,271 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 10% बढ़ा; नतीजों के बाद शेयर 2.5% गिरा

अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर ₹4,271 करोड़ पर पहुंच गया है।

पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹2,599 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, मुनाफे में इस बड़ी बढ़त के बावजूद बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 2.48% गिरकर ₹217.80 पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सिंगर सोनू निगम के गर्दन की नसें दबीं:MRI, सिटी स्कैन हुआ, पेन किलर्स ने गला हुआ भारी, कहा- भुगत रहा हूं, कॉन्फिडेंस कम हुआ

June 17, 2026/
9:18 am

सिंगर सोनू निगम के गर्दन की नसें दब गई हैं। ये जानकारी सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी...

Punjab AAP MPs Defection to BJP

April 27, 2026/
5:25 am

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल, विक्रम...

सलमान खान को पैपराजी ने घेरा:नाराजगी पर चिल्ला-चिल्लाकर बोला- सॉरी भाईजान, फिर एक्टर ने दिए पोज, पहले कहा था- ऐसे सौ जला दूंगा

May 21, 2026/
10:01 am

मंगलवार को सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते हुए पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए। उन्होंने...

US President Donald Trump (left) and Chinese President Xi Jinping. (File)

May 13, 2026/
5:42 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 17:42 IST निर्णय को रद्द करने का निर्णय वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री विभाग में ओएसडी के रूप...

धुरंधर 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा:थिएटर में मुस्कुराते नजर आए प्रभास; संदीप ने फिल्म की आलोचना करने वालों को दिया जवाब

April 9, 2026/
7:43 pm

साउथ एक्टर प्रभास और ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने सिनेमाघर पहुंचे। फैंस ने प्रभास और...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम6 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

चांदी आज ₹1,780 सस्ती हुई, इस महीने ₹3,416 गिरी:सोना सिर्फ ₹159 चढ़ा, जुलाई में ₹2,183 महंगा हुआ; जानें अपने शहर के दाम

July 10, 2026/
3:36 pm

चांदी की कीमतों में आज 10 जुलाई को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bajaj Finance ₹6 Dividend; Rajiv Bajaj Exits Board

Bajaj Finance ₹6 Dividend; Rajiv Bajaj Exits Board
  • Hindi News
  • Business
  • Bajaj Finance ₹6 Dividend; Rajiv Bajaj Exits Board | 2026 Profit Up 22%

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में ₹5,465 करोड़ का शुद्ध मुनाफा यानी नेट प्रॉफिट कमाया है। पिछले साल की इसी तिमाही के ₹4,480 करोड़ के मुकाबले इसमें 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कंपनी ने अच्छे नतीजों के साथ ही यह भी जानकारी दी है कि राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा दे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में इस उछाल की बड़ी वजह बैड लोन (फंसे हुए कर्ज) के लिए किए जाने वाले प्रोविजन में कमी आना है।

विश्लेषकों ने इस तिमाही में ₹5,490 करोड़ के मुनाफे का अनुमान लगाया था, कंपनी के नतीजे लगभग उसी के आसपास रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू भी 18% बढ़कर ₹21,606 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल ₹18,294 करोड़ था।

राजीव बजाज 30 जुलाई को पद छोड़ेंगे

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि राजीव बजाज ने बोर्ड से हटने की इच्छा जताई है। वे कंपनी की अपकमिंग एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे।

ऐसे में 30 जुलाई 2026 को होने वाली AGM के बाद वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद को छोड़ देंगे। बोर्ड ने कंपनी में उनके लंबे योगदान की सराहना की है।

शेयरहोल्डर्स को ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

रिजल्ट के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है। इसमें ₹0.60 का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है, जो बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की बिक्री से हुए फायदे के तौर पर दिया जा रहा है।

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 जून 2026 तय की गई है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है।

एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 21% की ग्रोथ

बजाज फाइनेंस की लोन बुक यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट में शानदार बढ़त देखी गई है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का AUM 21% बढ़कर ₹3,72,986 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले ₹3,08,832 करोड़ था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 20% बढ़कर ₹10,716 करोड़ रही।

एसेट क्वालिटी में सुधार और MSME सेगमेंट का हाल

  • कंपनी की एसेट क्वालिटी पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA 0.29% से घटकर 0.27% पर आ गया है, जबकि नेट NPA 0.11% पर स्थिर है।
  • हालांकि, कंपनी MSME सेगमेंट में बढ़ते बैड लोन की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन इस बार कुल प्रोविजन ₹2,167 करोड़ से घटकर ₹2,008 करोड़ रह गया है।
  • कंपनी ने भविष्य के आर्थिक जोखिमों के लिए ₹142 करोड़ का अतिरिक्त क्रेडिट लॉस प्रोविजन भी रखा है।

क्या होता है AUM, प्रोविजनिंग और स्पेशल डिविडेंड

  • एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): किसी फाइनेंस कंपनी के पास मौजूद कुल लोन और निवेश की वैल्यू को AUM कहते हैं।
  • स्पेशल डिविडेंड: जब कंपनी को किसी संपत्ति की बिक्री या अचानक बड़ा मुनाफा होता है, तो वह नियमित डिविडेंड के अलावा जो अतिरिक्त राशि देती है, उसे स्पेशल डिविडेंड कहते हैं।
  • प्रोविजनिंग क्यों जरूरी: बैंकों और NBFC को भविष्य में होने वाले संभावित घाटे या न चुकाए जाने वाले लोन के लिए मुनाफे का एक हिस्सा अलग रखना पड़ता है, इसे ही प्रोविजनिंग कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

अडाणी पावर का चौथी तिमाही में मुनाफा 64% बढ़ा: यह ₹4,271 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 10% बढ़ा; नतीजों के बाद शेयर 2.5% गिरा

अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% बढ़कर ₹4,271 करोड़ पर पहुंच गया है।

पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹2,599 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, मुनाफे में इस बड़ी बढ़त के बावजूद बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 2.48% गिरकर ₹217.80 पर बंद हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket