Sunday, 13 Sep 2026 | 08:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मामी सुनीता को देखते ही पैरों पर गिरे कृष्णा अभिषेक:देखकर रो पड़ीं पत्नी कश्मीरा शाह, गोविंदा पर दिए बयान से सालों बात बंद रही थी

कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने मामा-मामी सुनीता-गोविंदा से सालों पुराना झगड़ा सुलझा लिया है। अब परिवार ने नेशनल टेलीविजन पर मनमुटाव दूर कर एक-दूसरे को गले लगाया है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने सेलिब्रिटि कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में सरप्राइज एंट्री ली। कृष्णा अभिषेक इससे अंजान थे। जैसे ही सुनीता ने उनका नाम पुकारा वो शॉक हो गए। सुनीता के आते ही कृष्णा उनके पैरों पर गिर गए और आशीर्वाद लिया। ये देखते ही पास खड़ीं कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। लाफ्टर शेफ के सेट में हुई अनबन खत्म 15 अप्रैल को सुनीता आहूजा टीवी शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची थीं। सेट पर उन्होंने पैपराजी के सामने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और दोनों को गले लगाया। भांजी की शादी में नहीं पहुंची थीं सुनीता आहूजा बता दें कि सुनीता और कृष्णा अभिषेक में बीते 7 सालों से अनबन चल रही थी। यही वजह रही कि सुनीता 2024 में हुई कृष्णा की बहन आरती की शादी में नहीं पहुंची थीं। अब जब दोनों की सुलह हो गई तो आरती का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर ये विवाद पहले खत्म हो जाता तो सुनीता उनकी शादी में आतीं। क्यों हुआ था विवाद? ये विवाद 2018 में शुरू हुआ था, जब कश्मीरा शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि कुछ एक्टर्स चंद रुपयों के लिए शादियों में नाचते हैं। ये बयान तब सामने आया, जब गोविंदा का एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद सुनीता ने भी कश्मीरा पर पलटवार करते हुए कई बातें कही थीं। उस समय कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो का हिस्सा थे, लेकिन जब एक सेगमेंट में गोविंदा-सुनीता को बुलाया गया, तो कृष्णा उस एपिसोड में नहीं आए। हालांकि कृष्णा अभिषेक कई मौकों पर झगड़ा खत्म करने पर बात करते दिखे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
32 की उम्र तक परिपक्व हो पाता है दिमाग:दबाव से 18-34 साल के 33% युवा आत्मनिर्भर नहीं हो पाते; बच्चों के बॉस नहीं, दोस्त बनें पेरेंट्स

February 15, 2026/
2:47 pm

18 की उम्र में युवा बालिग हो जाता है, लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च बताती है कि इंसानी दिमाग की...

नोटों की गड्डी का लालच देकर ठगी, 3दिन में 3वारदात:ऊपर असली नोट, नीचे कागज की कतरन; विश्वास में लेकर उतरवाए जेवर; CCTV में आरोपी कैद

April 28, 2026/
7:19 am

ग्वालियर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। ठग पहले पता पूछने के...

सीहोर में 9 साल की बेटी की हत्या:मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही थी, इसलिए रची थी साजिश

February 21, 2026/
6:32 pm

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरी में 9 वर्षीय बालिका राधिका की गला घोंटकर हत्या करने के...

Asha Bhosle Passes Away at 92

April 13, 2026/
4:30 am

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था।...

मोहन कैबिनेट ने लखुंदर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी:शाजापुर के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत; 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी

April 29, 2026/
10:35 am

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी...

PNB ATM Cash Limit Cut From April 2026

March 5, 2026/
1:02 pm

8 घंटे पहले कॉपी लिंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने...

पेप्सिको 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी:मध्य प्रदेश, असम और तमिलनाडु में नए प्लांट लगेंगे; फूड-स्नैक्स बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस

May 19, 2026/
5:43 pm

फूड और बेवरेजेस सेक्टर की दिग्गज ग्लोबल कंपनी पेप्सिको साल 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मामी सुनीता को देखते ही पैरों पर गिरे कृष्णा अभिषेक:देखकर रो पड़ीं पत्नी कश्मीरा शाह, गोविंदा पर दिए बयान से सालों बात बंद रही थी

मामी सुनीता को देखते ही पैरों पर गिरे कृष्णा अभिषेक:देखकर रो पड़ीं पत्नी कश्मीरा शाह, गोविंदा पर दिए बयान से सालों बात बंद रही थी

कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने मामा-मामी सुनीता-गोविंदा से सालों पुराना झगड़ा सुलझा लिया है। अब परिवार ने नेशनल टेलीविजन पर मनमुटाव दूर कर एक-दूसरे को गले लगाया है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने सेलिब्रिटि कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में सरप्राइज एंट्री ली। कृष्णा अभिषेक इससे अंजान थे। जैसे ही सुनीता ने उनका नाम पुकारा वो शॉक हो गए। सुनीता के आते ही कृष्णा उनके पैरों पर गिर गए और आशीर्वाद लिया। ये देखते ही पास खड़ीं कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। लाफ्टर शेफ के सेट में हुई अनबन खत्म 15 अप्रैल को सुनीता आहूजा टीवी शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची थीं। सेट पर उन्होंने पैपराजी के सामने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और दोनों को गले लगाया। भांजी की शादी में नहीं पहुंची थीं सुनीता आहूजा बता दें कि सुनीता और कृष्णा अभिषेक में बीते 7 सालों से अनबन चल रही थी। यही वजह रही कि सुनीता 2024 में हुई कृष्णा की बहन आरती की शादी में नहीं पहुंची थीं। अब जब दोनों की सुलह हो गई तो आरती का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर ये विवाद पहले खत्म हो जाता तो सुनीता उनकी शादी में आतीं। क्यों हुआ था विवाद? ये विवाद 2018 में शुरू हुआ था, जब कश्मीरा शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि कुछ एक्टर्स चंद रुपयों के लिए शादियों में नाचते हैं। ये बयान तब सामने आया, जब गोविंदा का एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद सुनीता ने भी कश्मीरा पर पलटवार करते हुए कई बातें कही थीं। उस समय कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो का हिस्सा थे, लेकिन जब एक सेगमेंट में गोविंदा-सुनीता को बुलाया गया, तो कृष्णा उस एपिसोड में नहीं आए। हालांकि कृष्णा अभिषेक कई मौकों पर झगड़ा खत्म करने पर बात करते दिखे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket