Sunday, 25 Oct 2026 | 10:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'मैं काफी अनकम्फर्टेबल थी':काजोल ने डेब्यू वेब सीरीज के लिए 30 साल बाद नो-किस पॉलिसी तोड़ी थी, अब वजह बताई

एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में बताया कि वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ में पहला ऑनस्क्रीन किस करने को लेकर शुरुआत में वह असहज थीं। उन्होंने बताया कि तीन दशक पुरानी नो किसिंग पॉलिसी उन्होंने सिर्फ किरदार की डिमांड के कारण तोड़ी थी। काजोल ने अपने तीन दशक लंबे करियर में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान उन्होंने हमेशा ऑनस्क्रीन ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को फॉलो किया था। हालांकि, साल 2023 में वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ से ओटीटी डेब्यू करते हुए उन्होंने पहली बार ऑनस्क्रीन को-स्टार जिस्सू सेनगुप्ता के साथ किस सीन दिया था।
लिली सिंह के पॉडकास्ट में काजोल से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो यह उस रोल की जरूरत थी, जो मैं निभा रही थी। इसका बहुत संबंध उस रोल और उसकी सोच से था। यह सिर्फ एक किस नहीं था। यह इस बारे में था कि वह क्या सोचती थी, क्या चाहती थी और उसके साथ क्या नहीं हुआ। वह किस बात पर भरोसा करती थी, किस बात पर विश्वास रखती थी और किस बात पर नहीं रख सकती थी। यह पूरी कहानी का बहुत जरूरी हिस्सा था, इसलिए इसे हटाना मतलब किरदार के एक अहम हिस्से को हटाना होता।’ ‘मैं बहुत अनकम्फर्टेबल थी’-काजोल
जब पॉडकास्ट में पूछा कि क्या एक इंसान के तौर पर भी काजोल बदलीं, जिससे उन्हें यह करने में सहज महसूस हुआ, तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इससे अनकम्फर्टेबल थी। सेट पर जाने तक मैं बहुत अनकम्फर्टेबल थी। बाद में सोचने पर यह ठीक लगा, लेकिन मुझे पक्का नहीं था कि मैं सच में यह करूंगी या बीच में बोल दूंगी, ‘कट! यह नहीं होगा!’ लेकिन मुझे लगा कि यह एक प्रोफेशनल फैसला था और उस दिन मैं यह फैसला ले सकती थी।’ ‘द ट्रायल’ में काजोल ने नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल किया था, जो अपने पति के स्कैंडल के बाद अपनी लीगल प्रैक्टिस फिर से शुरू करती है। यह सीरीज अमेरिकन शो द गुड वाइफ का इंडियन अडैप्टेशन है और जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को धार दे रही बीजेपी, संकल्प पत्र में साझी विकास का रोडमैप

March 31, 2026/
8:51 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय...

भारत-अफगानिस्तान में एकमात्र टेस्ट आज से:अफगान स्पिनर्स के सामने भारतीय बैटर्स का स्किल टेस्ट, अफ्रीका-न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था

June 6, 2026/
4:30 am

भारतीय क्रिकेट टीम करीब 8 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला शनिवार को अफगानिस्तान से होगा। यह...

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

September 30, 2026/
6:00 am

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनोट पर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने कहा है कि वो अब सिर्फ एक मजाक...

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

March 18, 2026/
2:40 pm

पंजाबी सुपरस्टार, सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड...

रेसलर विनेश फोगाट मामले में हाईकोर्ट से WFI को फटकार:कहा- मशहूर खिलाड़ियों को छूट मिलती रही है, विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों?

May 22, 2026/
1:42 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने...

रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

October 21, 2026/
5:16 pm

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरा गाने ‘रावण तांडव’ की आलोचना हो रही है। 1...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'मैं काफी अनकम्फर्टेबल थी':काजोल ने डेब्यू वेब सीरीज के लिए 30 साल बाद नो-किस पॉलिसी तोड़ी थी, अब वजह बताई

'मैं काफी अनकम्फर्टेबल थी':काजोल ने डेब्यू वेब सीरीज के लिए 30 साल बाद नो-किस पॉलिसी तोड़ी थी, अब वजह बताई

एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में बताया कि वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ में पहला ऑनस्क्रीन किस करने को लेकर शुरुआत में वह असहज थीं। उन्होंने बताया कि तीन दशक पुरानी नो किसिंग पॉलिसी उन्होंने सिर्फ किरदार की डिमांड के कारण तोड़ी थी। काजोल ने अपने तीन दशक लंबे करियर में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान उन्होंने हमेशा ऑनस्क्रीन ‘नो किसिंग पॉलिसी’ को फॉलो किया था। हालांकि, साल 2023 में वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ से ओटीटी डेब्यू करते हुए उन्होंने पहली बार ऑनस्क्रीन को-स्टार जिस्सू सेनगुप्ता के साथ किस सीन दिया था।
लिली सिंह के पॉडकास्ट में काजोल से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो यह उस रोल की जरूरत थी, जो मैं निभा रही थी। इसका बहुत संबंध उस रोल और उसकी सोच से था। यह सिर्फ एक किस नहीं था। यह इस बारे में था कि वह क्या सोचती थी, क्या चाहती थी और उसके साथ क्या नहीं हुआ। वह किस बात पर भरोसा करती थी, किस बात पर विश्वास रखती थी और किस बात पर नहीं रख सकती थी। यह पूरी कहानी का बहुत जरूरी हिस्सा था, इसलिए इसे हटाना मतलब किरदार के एक अहम हिस्से को हटाना होता।’ ‘मैं बहुत अनकम्फर्टेबल थी’-काजोल
जब पॉडकास्ट में पूछा कि क्या एक इंसान के तौर पर भी काजोल बदलीं, जिससे उन्हें यह करने में सहज महसूस हुआ, तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इससे अनकम्फर्टेबल थी। सेट पर जाने तक मैं बहुत अनकम्फर्टेबल थी। बाद में सोचने पर यह ठीक लगा, लेकिन मुझे पक्का नहीं था कि मैं सच में यह करूंगी या बीच में बोल दूंगी, ‘कट! यह नहीं होगा!’ लेकिन मुझे लगा कि यह एक प्रोफेशनल फैसला था और उस दिन मैं यह फैसला ले सकती थी।’ ‘द ट्रायल’ में काजोल ने नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल किया था, जो अपने पति के स्कैंडल के बाद अपनी लीगल प्रैक्टिस फिर से शुरू करती है। यह सीरीज अमेरिकन शो द गुड वाइफ का इंडियन अडैप्टेशन है और जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket