Sunday, 13 Sep 2026 | 05:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

विदिशा में गुड फ्राइडे विशेष प्रार्थना सभाएं:रैली भी निकली; प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर प्रेम और शांति का संदेश दिया

विदिशा में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने श्रद्धा और आस्था के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह को याद करते हुए उपवास रखकर प्रार्थनाएं कीं। शाम करीब 6 बजे चर्च परिसर से अहमदपुर चौराहा तक एक शांतिपूर्ण यात्रा निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ग्रंथ लेकर प्रार्थना करते हुए चल रहे थे, वहीं कई लोग क्रॉस लेकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे थे। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रार्थना और भजनों के माध्यम से मानवता, प्रेम, शांति और क्षमा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव समाज के उद्धार के लिए क्रूस पर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कष्ट सहते हुए भी अपने विरोधियों को क्षमा किया और पूरी दुनिया को क्षमाशीलता का संदेश दिया। गुड फ्राइडे के इस अवसर पर निकली यह रैली शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती नजर आई। शहर के अन्य चर्चों में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India vs Women Live Score: Follow updates from the 1st ODI here. (PTI Photo)

February 24, 2026/
9:21 am

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 09:21 IST विपक्षी नेता प्रियंका चतुर्वेदी और इल्तिजा मुफ्ती ने राजगोपालाचारी के साथ एडविन लुटियंस की...

Khabar Hatke- UP Twins Marry One Girl

May 5, 2026/
4:30 am

उत्तर प्रदेश में जुड़वा भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कर ली। वहीं, एक अरबपति की बेटी को प्यास...

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

April 8, 2026/
7:21 am

ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बारादरी ब्रांच में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी...

रणबीर कपूर ने अयोध्या में ₹3.31 करोड़ की जमीन खरीदी:'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल, अमिताभ ने भी किया था निवेश

May 15, 2026/
9:35 am

एक्टर रणबीर कपूर ने अयोध्या के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है। यह प्रोजेक्ट द हाउस ऑफ...

मृत्युभोज देने की जगह अनाथ बेटी का विवाह:गृहस्थी का सामान, 20 हजार की एफडी भेंट की; व्यापारी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

February 20, 2026/
10:06 pm

छतरपुर के नौगांव में एक परिवार ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए मिसाल पेश की है। नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विदिशा में गुड फ्राइडे विशेष प्रार्थना सभाएं:रैली भी निकली; प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर प्रेम और शांति का संदेश दिया

विदिशा में गुड फ्राइडे विशेष प्रार्थना सभाएं:रैली भी निकली; प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर प्रेम और शांति का संदेश दिया

विदिशा में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज ने श्रद्धा और आस्था के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह को याद करते हुए उपवास रखकर प्रार्थनाएं कीं। शाम करीब 6 बजे चर्च परिसर से अहमदपुर चौराहा तक एक शांतिपूर्ण यात्रा निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ग्रंथ लेकर प्रार्थना करते हुए चल रहे थे, वहीं कई लोग क्रॉस लेकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे थे। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रार्थना और भजनों के माध्यम से मानवता, प्रेम, शांति और क्षमा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव समाज के उद्धार के लिए क्रूस पर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कष्ट सहते हुए भी अपने विरोधियों को क्षमा किया और पूरी दुनिया को क्षमाशीलता का संदेश दिया। गुड फ्राइडे के इस अवसर पर निकली यह रैली शहर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती नजर आई। शहर के अन्य चर्चों में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket