Tuesday, 08 Sep 2026 | 12:25 AM

Trending :

‘वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर 11 जून को होगा लॉन्च:विंदु दारा सिंह बोले- मजनू, उदय नहीं लेकिन कई नए सरप्राइज

मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विंदु दारा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे। उन्होंने एक खास बातचीत में इस फिल्म को लेकर रोचक जानकारियां साझा करते हुए बताया कि ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का महाकुंभ है। पिछले कई दशकों में शायद ही कोई ऐसी फिल्म बनी हो, जिसमें इतने बड़े कलाकार एक साथ नजर आए हों। सेट पर कई बार उन्हें खुद यकीन नहीं होता था कि इतने सारे नामी कलाकार एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। मेरा मानना है कि फिल्म का स्केल, कलाकारों की संख्या और इसकी प्रस्तुति दर्शकों को चौंकाने वाली है।’ कई बड़े एक्टर्स को एक साथ लेकर फिल्म बनाना चैलेंजिंग है विंदु ने फिल्म की तुलना पुराने दौर की मल्टीस्टारर फिल्मों से करते हुए कहा कि ‘मुझे राजकुमार कोहली की ‘जानी दुश्मन’ याद आती है, जिसमें उस समय के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। हालांकि आज के दौर में एक फिल्म के लिए इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अहमद ने संभाला मुश्किल काम इतनी बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ मैनेज करना आसान नहीं था। विंदु बताते हैं कि ‘शूटिंग शुरू होने से पहले कलाकारों के बीच भी यह चर्चा होती थी कि निर्देशक अहमद खान इतने बड़े सेटअप को कैसे संभालेंगे। शुरुआत में सभी के मन में थोड़ी आशंका थी, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, पूरी टीम को अहमद खान की कार्यशैली पर भरोसा हो गया।’ पिछले पार्ट्स से अलग है कहानी फिल्म की कहानी को लेकर विंदु ने साफ किया कि ‘दर्शकों को ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ की कहानी दिमाग से निकालकर थिएटर जाना होगा। यह फ्रेंचाइज का तीसरा भाग जरूर है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का डीएनए वही पुराना ‘वेलकम’ वाला रहेगा, लेकिन प्रस्तुति और पैमाना पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। अक्षय पूरी तरह फ्रंट फुट पर नजर आएंगे। इस बार एक्शन और कॉमेडी दोनों है।’ ट्रेलर में दिखेगा ‘प्रत्येक फ्रेम का पागलपन’, 11 जून को है लॉन्च फिल्म का ट्रेलर 11 जून को यशराज स्टूडियो में लॉन्च किया जाएगा। विंदु का कहना है कि ‘ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के विशाल स्केल की पहली झलक देगा। शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा है कि कई बार एक ही फ्रेम में इतने कलाकार मौजूद होते थे कि उन्हें लगता था कैमरे में जगह ही नहीं बचेगी। ट्रेलर सिर्फ एक झलक होगी, क्योंकि फिल्म में अब भी कई बड़े सरप्राइज और कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनकी मौजूदगी को मेकर्स ने जानबूझकर छिपाकर रखा है। ये सरप्राइज सीधे सिनेमाघरों में सामने आएंगे।’ स्क्रिप्ट में हुए थे कई बदलाव, एक्टर्स की डेट्स भी चुनौती बनी विंदु ने कहा कि ‘हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है और हर किरदार हर कहानी में फिट नहीं बैठता। स्क्रिप्ट में समय-समय पर बदलाव हुए और कुछ कलाकारों की उपलब्धता भी चुनौती बनी। हालांकि मेकर्स को भरोसा है कि दर्शकों को थिएटर में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कमी महसूस नहीं होगी। फिल्म में मौजूद सभी पुराने कलाकारों और नए किरदारों की ऊर्जा इतनी जबरदस्त है कि दर्शक लगातार हंसते रहेंगे। इस फिल्म का संगीत बड़ा सरप्राइज होगा। जल्द ही कई और गाने भी रिलीज होंगे।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Dharmendra Hudda vs Sapna Choudhary

July 17, 2026/
6:30 am

सोनीपत10 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार कॉपी लिंक धर्मेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर लाइव आकर सपना चौधरी और डांसर प्रिया रेवाड़ी...

चांदी के इम्पोर्ट पर सरकार ने लगाई कड़ी पाबंदी:अब बिना मंजूरी नहीं ला सकेंगे सिल्वर बार; रुपया मजबूत बनाने के लिए फैसला

May 16, 2026/
9:02 pm

केंद्र सरकार ने चांदी के इम्पोर्ट पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चांदी की कई कैटेगरीज...

'हम पहले से ही जीत की स्थिति में...', पश्चिम बंगाल में बम्पर वोट से खेली 'ममता दीदी' का चेहरा

April 23, 2026/
7:02 pm

पश्चिम बंगाल में छुटपुट हिंसा और कट्टरपंथियों की खबरों के बीच रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। शाम 5 बजे से...

ट्रम्प आज चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे:₹9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव; जिनपिंग अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे

May 14, 2026/
6:28 am

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की यह...

एक्टर राम चरण बोले- मैं सख्त पिता हूं:बच्चों को रिस्क लेना और मिट्टी में खेलना सिखाता हूं, पत्नी उपासना घर में केयरिंग रोल निभाती हैं

April 14, 2026/
2:27 pm

साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।...

जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी:केस में BMC अधिकारी सस्पेंड, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

June 8, 2026/
4:20 pm

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार से जुड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी हबीबा जाफरी ने...

West Indies Record Partnership vs Sri Lanka

June 28, 2026/
10:52 am

एंटीगुआ7 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की...

अमेजन भारत में ₹1.23 लाख करोड़ का निवेश करेगा:PM मोदी से मिले CEO एंडी जेसी; AI-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा, 38 लाख नौकरी मिलेगी

June 25, 2026/
5:32 pm

अमेजन भारत में 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.23 लाख करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी। इस राशि का इस्तेमाल...

‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर जारी; 19 जून को आएगी फिल्म:ट्रेलर में शाहिद, कृति और रश्मिका के किरदारों के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों को दिखाया गया है

June 4, 2026/
12:48 pm

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन...

राजनीति

‘वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर 11 जून को होगा लॉन्च:विंदु दारा सिंह बोले- मजनू, उदय नहीं लेकिन कई नए सरप्राइज

‘वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर 11 जून को होगा लॉन्च:विंदु दारा सिंह बोले- मजनू, उदय नहीं लेकिन कई नए सरप्राइज

मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विंदु दारा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे। उन्होंने एक खास बातचीत में इस फिल्म को लेकर रोचक जानकारियां साझा करते हुए बताया कि ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का महाकुंभ है। पिछले कई दशकों में शायद ही कोई ऐसी फिल्म बनी हो, जिसमें इतने बड़े कलाकार एक साथ नजर आए हों। सेट पर कई बार उन्हें खुद यकीन नहीं होता था कि इतने सारे नामी कलाकार एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। मेरा मानना है कि फिल्म का स्केल, कलाकारों की संख्या और इसकी प्रस्तुति दर्शकों को चौंकाने वाली है।’ कई बड़े एक्टर्स को एक साथ लेकर फिल्म बनाना चैलेंजिंग है विंदु ने फिल्म की तुलना पुराने दौर की मल्टीस्टारर फिल्मों से करते हुए कहा कि ‘मुझे राजकुमार कोहली की ‘जानी दुश्मन’ याद आती है, जिसमें उस समय के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। हालांकि आज के दौर में एक फिल्म के लिए इतने बड़े कलाकारों को एक साथ लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अहमद ने संभाला मुश्किल काम इतनी बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ मैनेज करना आसान नहीं था। विंदु बताते हैं कि ‘शूटिंग शुरू होने से पहले कलाकारों के बीच भी यह चर्चा होती थी कि निर्देशक अहमद खान इतने बड़े सेटअप को कैसे संभालेंगे। शुरुआत में सभी के मन में थोड़ी आशंका थी, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, पूरी टीम को अहमद खान की कार्यशैली पर भरोसा हो गया।’ पिछले पार्ट्स से अलग है कहानी फिल्म की कहानी को लेकर विंदु ने साफ किया कि ‘दर्शकों को ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ की कहानी दिमाग से निकालकर थिएटर जाना होगा। यह फ्रेंचाइज का तीसरा भाग जरूर है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का डीएनए वही पुराना ‘वेलकम’ वाला रहेगा, लेकिन प्रस्तुति और पैमाना पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। अक्षय पूरी तरह फ्रंट फुट पर नजर आएंगे। इस बार एक्शन और कॉमेडी दोनों है।’ ट्रेलर में दिखेगा ‘प्रत्येक फ्रेम का पागलपन’, 11 जून को है लॉन्च फिल्म का ट्रेलर 11 जून को यशराज स्टूडियो में लॉन्च किया जाएगा। विंदु का कहना है कि ‘ट्रेलर दर्शकों को फिल्म के विशाल स्केल की पहली झलक देगा। शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा है कि कई बार एक ही फ्रेम में इतने कलाकार मौजूद होते थे कि उन्हें लगता था कैमरे में जगह ही नहीं बचेगी। ट्रेलर सिर्फ एक झलक होगी, क्योंकि फिल्म में अब भी कई बड़े सरप्राइज और कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिनकी मौजूदगी को मेकर्स ने जानबूझकर छिपाकर रखा है। ये सरप्राइज सीधे सिनेमाघरों में सामने आएंगे।’ स्क्रिप्ट में हुए थे कई बदलाव, एक्टर्स की डेट्स भी चुनौती बनी विंदु ने कहा कि ‘हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है और हर किरदार हर कहानी में फिट नहीं बैठता। स्क्रिप्ट में समय-समय पर बदलाव हुए और कुछ कलाकारों की उपलब्धता भी चुनौती बनी। हालांकि मेकर्स को भरोसा है कि दर्शकों को थिएटर में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कमी महसूस नहीं होगी। फिल्म में मौजूद सभी पुराने कलाकारों और नए किरदारों की ऊर्जा इतनी जबरदस्त है कि दर्शक लगातार हंसते रहेंगे। इस फिल्म का संगीत बड़ा सरप्राइज होगा। जल्द ही कई और गाने भी रिलीज होंगे।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket