Saturday, 31 Oct 2026 | 07:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

श्रीकृष्ण को प्रिय इस पेड़ के फूल और फल हैं बड़े काम के, पेट से गले तक कई समस्याओं में देता है राहत

authorimg

Last Updated:

कदम वृक्ष को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है, जो अपनी सुंदरता, सुगंधित फूलों और आध्यात्मिक महत्व के लिए विशेष पहचान रखता है. यह पेड़ न केवल प्रकृति की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके कई हिस्से सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रकृति में कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिन्हें सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. ऐसा ही एक पेड़ है कदम, जिसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है. पुराने समय से ही इस पेड़ का जिक्र धार्मिक कथाओं, लोकगीतों और आयुर्वेद में मिलता रहा है. कदम का पेड़ अपनी खूबसूरत बनावट, घने पत्तों और गोल पीले फूलों की वजह से आसानी से पहचाना जाता है. इसके फूलों की हल्की मीठी खुशबू आसपास के माहौल को भी सुगंधित बना देती है. यही वजह है कि इसे सुंदरता और प्राकृतिक शांति का प्रतीक भी माना जाता है.

कदम का वृक्ष सिर्फ देखने में आकर्षक नहीं होता, बल्कि इसके कई हिस्से सेहत के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं. इसके फूल, फल, पत्तियां और छाल अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल की जाती हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग इसके फूलों और फलों से पारंपरिक व्यंजन और चटनी बनाते हैं. इसका स्वाद हल्का अलग जरूर होता है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं. माना जाता है कि कदम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार जानें फायदे 
आयुर्वेद में कदम का उपयोग कई घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है. इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में राहत देने वाला माना जाता है. वहीं इसकी छाल का इस्तेमाल मसूड़ों की समस्या और मुंह की बदबू कम करने के लिए भी किया जाता है. कई लोग इसकी छाल को पानी में उबालकर उससे कुल्ला करते हैं. माना जाता है कि इससे मुंह साफ रहता है और मसूड़ों को आराम मिल सकता है. इसके अलावा कदम के कुछ गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी मददगार माने जाते हैं. अपच, पेट भारी लगना और दस्त जैसी समस्याओं में भी इसका पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है.

प्राकृतिक ठंडक देने वाला भी माना जाता है
कदम का पेड़ मानसिक शांति और प्राकृतिक ठंडक देने वाला भी माना जाता है. इसकी घनी छांव गर्मियों में राहत देती है और गांवों में लोग अक्सर इसके नीचे बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसे सिर्फ औषधीय नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण पेड़ माना जाता है. इसकी खुशबूदार फूलों की वजह से आसपास का वातावरण भी काफी ताजा महसूस होता है.

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भी लोगों को स्थानीय पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कदम वृक्ष के गुणों की जानकारी साझा की है. विभाग के अनुसार, यह पेड़ सौंदर्य, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक महत्व का अनोखा संगम माना जाता है. आज के समय में जब लोग फिर से प्राकृतिक चीजों और आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं, तब कदम जैसे पारंपरिक पेड़ों की अहमियत और भी बढ़ जाती है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाब नगर निगम चुनाव: 1896 वार्डों में वोटिंग जारी, 35 लाख से अधिक वार्डों में वोटिंग का निर्णय

May 26, 2026/
10:57 am

पंजाब नगर निगम चुनाव: पंजाब में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को आम आदमी...

authorimg

May 17, 2026/
5:27 pm

Ebola Outbreak Worsens in Africa: इबोला वायरस का सबसे खतरनाक वेरिएंट इस वक्त अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DRC)...

RCB vs KKR, IPL 2026: Follow Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL match updates and scorecard from Raipur. (Picture Credit X/@IPL)

May 13, 2026/
4:53 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 16:53 IST देरी अब सड़कों पर फैल गई है, स्थानीय कैडर और समर्थकों ने वेणुगोपाल के...

US Senate Rejects Iran Military Action Resolution

July 31, 2026/
7:04 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सीनेट चेंबर। (फाइल फोटो।) अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य...

Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and former Deputy CM Manish Sisodia (Image credit: PTI)

February 27, 2026/
2:16 pm

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 14:16 IST दिल्ली शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया के अलावा मामले में बीआरएस...

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

March 1, 2026/
3:04 pm

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार...

पिता के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद सलमान की पहली पब्लिक अपीयरेंस:ट्रेड एनालिस्ट के बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे, ऋतिक रोशन, आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे

March 8, 2026/
9:59 am

पिता सलीम खान के हॉस्पिटलाइज होने के बाद सलमान खान ने लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस दी है। एक्टर शनिवार...

PM मोदी आज बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे:स्टालिन का NDA को चैलेंज- हिम्मत है तो तमिलनाडु में 3-लैंग्वेज पॉलिसी का ऐलान करें

April 5, 2026/
1:33 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कूचबिहार में रैली के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

श्रीकृष्ण को प्रिय इस पेड़ के फूल और फल हैं बड़े काम के, पेट से गले तक कई समस्याओं में देता है राहत

authorimg

Last Updated:

कदम वृक्ष को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है, जो अपनी सुंदरता, सुगंधित फूलों और आध्यात्मिक महत्व के लिए विशेष पहचान रखता है. यह पेड़ न केवल प्रकृति की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके कई हिस्से सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रकृति में कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिन्हें सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. ऐसा ही एक पेड़ है कदम, जिसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है. पुराने समय से ही इस पेड़ का जिक्र धार्मिक कथाओं, लोकगीतों और आयुर्वेद में मिलता रहा है. कदम का पेड़ अपनी खूबसूरत बनावट, घने पत्तों और गोल पीले फूलों की वजह से आसानी से पहचाना जाता है. इसके फूलों की हल्की मीठी खुशबू आसपास के माहौल को भी सुगंधित बना देती है. यही वजह है कि इसे सुंदरता और प्राकृतिक शांति का प्रतीक भी माना जाता है.

कदम का वृक्ष सिर्फ देखने में आकर्षक नहीं होता, बल्कि इसके कई हिस्से सेहत के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं. इसके फूल, फल, पत्तियां और छाल अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल की जाती हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग इसके फूलों और फलों से पारंपरिक व्यंजन और चटनी बनाते हैं. इसका स्वाद हल्का अलग जरूर होता है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं. माना जाता है कि कदम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार जानें फायदे 
आयुर्वेद में कदम का उपयोग कई घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है. इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में राहत देने वाला माना जाता है. वहीं इसकी छाल का इस्तेमाल मसूड़ों की समस्या और मुंह की बदबू कम करने के लिए भी किया जाता है. कई लोग इसकी छाल को पानी में उबालकर उससे कुल्ला करते हैं. माना जाता है कि इससे मुंह साफ रहता है और मसूड़ों को आराम मिल सकता है. इसके अलावा कदम के कुछ गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी मददगार माने जाते हैं. अपच, पेट भारी लगना और दस्त जैसी समस्याओं में भी इसका पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है.

प्राकृतिक ठंडक देने वाला भी माना जाता है
कदम का पेड़ मानसिक शांति और प्राकृतिक ठंडक देने वाला भी माना जाता है. इसकी घनी छांव गर्मियों में राहत देती है और गांवों में लोग अक्सर इसके नीचे बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसे सिर्फ औषधीय नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण पेड़ माना जाता है. इसकी खुशबूदार फूलों की वजह से आसपास का वातावरण भी काफी ताजा महसूस होता है.

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भी लोगों को स्थानीय पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कदम वृक्ष के गुणों की जानकारी साझा की है. विभाग के अनुसार, यह पेड़ सौंदर्य, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक महत्व का अनोखा संगम माना जाता है. आज के समय में जब लोग फिर से प्राकृतिक चीजों और आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं, तब कदम जैसे पारंपरिक पेड़ों की अहमियत और भी बढ़ जाती है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket