Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई करोड़ों में नहीं होती:शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सैलरी के दावों की सच्चाई बताई

एक्टर शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान ने हाल ही में बताया कि सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की दो से ढाई करोड़ रुपए सालाना सैलरी के दावे गलत हैं। यासीन खान ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर बॉडीगार्ड्स की कमाई को लेकर जो आंकड़े बताए जाते हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी बड़े स्टार के साथ काम करने वाले बॉडीगार्ड की एक फिक्स सैलरी होती है। इसके अलावा फिल्मों या विज्ञापनों के दौरान अलग से कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कुछ अतिरिक्त पैसा मिल सकता है, लेकिन यह रकम उतनी बड़ी नहीं होती जितनी अक्सर बताई जाती है।
पहले बॉडीगार्ड्स को फिल्मों से पैसा नहीं मिलता था यासीन ने बताया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड्स को फिल्मों से अलग से कोई पैसा नहीं मिलता था। उस समय सिर्फ ड्राइवर, मेकअप आर्टिस्ट और पर्सनल असिस्टेंट को ही प्रोड्यूसर की तरफ से पेमेंट की जाती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें लगा कि फिल्म के दौरान बॉडीगार्ड भी काम करते हैं, इसलिए उन्हें भी पेमेंट मिलनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर्स से बात की और धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अलग से पैसे मिलने लगे। उनकी इस पहल के बाद इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ। दूसरे बॉडीगार्ड्स ने भी प्रोडक्शन हाउस से एक्स्ट्रा पेमेंट की मांग करनी शुरू कर दी और यह धीरे-धीरे प्रचलन में आ गया।
एवरेज सैलरी करीब एक लाख महीने तक होती है हालांकि, यासीन ने साफ कहा कि सालाना दो से ढाई करोड़ रुपए कमाने जैसी बातें सही नहीं हैं। उनके अनुसार, इतनी ज्यादा सैलरी मिलना संभव नहीं है। अगर किसी बॉडीगार्ड को ज्यादा पैसा मिलता भी है, तो वह किसी खास व्यक्तिगत समझ या स्टार की तरफ से दी गई मदद हो सकती है, न कि रेगुलर सैलरी। यासीन के अनुसार, इस फील्ड में अनुभवी सिक्योरिटी स्टाफ को भी आमतौर पर करीब 1 लाख रुपए प्रति महीने तक की सैलरी मिलती है, जो इंटरनेट पर बताए जा रहे 10 लाख रुपए प्रति महीने के दावों से काफी कम है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रतलाम में लूट के खुलासे के लिए बनाई SIT:रात में घटनास्थल पहुंचे एसपी; बाइक सवार पिता और बेटी को नकाबपोशों ने लूटा था

April 14, 2026/
8:21 am

रतलाम के बाजना क्षेत्र के माही नदी के पास रविवार देर रात बाइक सवार पिता ओर बेटी के लूटपाट की...

शाहरुख खान के बॉलीवुड में 34 साल पूरे:मैंग्लोर इवेंट में बचपन की तस्वीर लेकर पहुंचे, कहा- भले ही ये अटपटी है, लेकिन इकलौती तस्वीर है, कन्नड़ बोली

June 26, 2026/
10:28 am

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म दीवाना 34...

सत्तू चिया बीज पेय

May 25, 2026/
11:33 am

25 मई 2026 को 11:33 IST पर अद्यतन किया गया सत्तू चिया सीड ड्रिंक रेसिपी: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को...

Uttarakhand Cricket Talent Hunt | Dehradun Haridwar Trials Free

June 1, 2026/
7:15 pm

उत्तराखंड के युवा तेज गेंदबाजों को तराशने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की बड़ी मुहिम अब गढ़वाल मंडल...

समंदर का पानी पी सकेंगे, लक्षद्वीप में बन रहा प्लांट:यह 1000 मी गहराई से पानी लाकर पीने लायक बनाएगा; 24 घंटे बिजली भी मिलेगी

March 15, 2026/
1:04 pm

चारों ओर समुद्र से घिरे द्वीपों की दो सबसे बड़ी चुनौती होती हैं- पीने का मीठा पानी और सस्ती ऊर्जा।...

Jaipur Terrorist Umar Haris Lived Incognito; Made Fake Passport

April 23, 2026/
11:25 am

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस (अमजद) उर्फ खरगोश जयपुर के दिल्ली रोड स्थित जयसिंहपुरा खोर इलाके में करीब एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई करोड़ों में नहीं होती:शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सैलरी के दावों की सच्चाई बताई

सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई करोड़ों में नहीं होती:शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सैलरी के दावों की सच्चाई बताई

एक्टर शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान ने हाल ही में बताया कि सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की दो से ढाई करोड़ रुपए सालाना सैलरी के दावे गलत हैं। यासीन खान ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर बॉडीगार्ड्स की कमाई को लेकर जो आंकड़े बताए जाते हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी बड़े स्टार के साथ काम करने वाले बॉडीगार्ड की एक फिक्स सैलरी होती है। इसके अलावा फिल्मों या विज्ञापनों के दौरान अलग से कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कुछ अतिरिक्त पैसा मिल सकता है, लेकिन यह रकम उतनी बड़ी नहीं होती जितनी अक्सर बताई जाती है।
पहले बॉडीगार्ड्स को फिल्मों से पैसा नहीं मिलता था यासीन ने बताया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में बॉडीगार्ड्स को फिल्मों से अलग से कोई पैसा नहीं मिलता था। उस समय सिर्फ ड्राइवर, मेकअप आर्टिस्ट और पर्सनल असिस्टेंट को ही प्रोड्यूसर की तरफ से पेमेंट की जाती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें लगा कि फिल्म के दौरान बॉडीगार्ड भी काम करते हैं, इसलिए उन्हें भी पेमेंट मिलनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर्स से बात की और धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अलग से पैसे मिलने लगे। उनकी इस पहल के बाद इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ। दूसरे बॉडीगार्ड्स ने भी प्रोडक्शन हाउस से एक्स्ट्रा पेमेंट की मांग करनी शुरू कर दी और यह धीरे-धीरे प्रचलन में आ गया।
एवरेज सैलरी करीब एक लाख महीने तक होती है हालांकि, यासीन ने साफ कहा कि सालाना दो से ढाई करोड़ रुपए कमाने जैसी बातें सही नहीं हैं। उनके अनुसार, इतनी ज्यादा सैलरी मिलना संभव नहीं है। अगर किसी बॉडीगार्ड को ज्यादा पैसा मिलता भी है, तो वह किसी खास व्यक्तिगत समझ या स्टार की तरफ से दी गई मदद हो सकती है, न कि रेगुलर सैलरी। यासीन के अनुसार, इस फील्ड में अनुभवी सिक्योरिटी स्टाफ को भी आमतौर पर करीब 1 लाख रुपए प्रति महीने तक की सैलरी मिलती है, जो इंटरनेट पर बताए जा रहे 10 लाख रुपए प्रति महीने के दावों से काफी कम है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket