Saturday, 10 Oct 2026 | 10:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नर्मदापुरम में ईद उल फितर की नमाज:2500 से ज्यादा नमाजियों ने ईदगाह में झुकाया सिर; काजी बोले- ईमान की हिफाजत हमारा फर्ज

नर्मदापुरम में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह 8:30 बजे शहर के ईदगाह में करीब 2500 से ज्यादा मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मुख्य नमाज अदा की और देश, प्रदेश व शहर में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज पढ़ाई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुस्लिम समाज को बधाई देने के लिए ईदगाह पहुंचे। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा, “ईमान की हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है। रमजान के पवित्र महीने में इबादत के बाद आने वाला त्योहार ईदुल फितर मीठी ईद के नाम से मनाया जाता है। मुस्लिमों को यह ईद रमजान के पाक महीने के बाद इनाम के तौर पर दी गई है।” उन्होंने समाजजनों से अपील करते हुए कहा, “भाईचारा और प्यार, मोहम्मद का पैगाम दें।” इसके साथ ही देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। तस्वीरों में देखें ईद की झलकियां
2500 से ज्यादा लोग हुए शामिल, सजीं दरगाहें और मस्जिदें ईदगाह पर मुख्य नमाज में करीब 2500 से ज्यादा लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज पूरी होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। तय समय के अनुसार, ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में भी संपन्न हुई। ईद पर्व को लेकर शहर की सभी मस्जिदों, ईदगाह और दरगाहों को विशेष रूप से सजाया गया है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे ईदगाह त्योहार के मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। ईदगाह पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बधाई दी। इनके अलावा राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। कांग्रेस से नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखीलाल राजोरिया और धर्मेंद्र तिवारी ने भी ईदगाह पहुंचकर समाजजनों को ईद की बधाई दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मिडिल-ईस्ट जंग: कांग्रेस के 4 बड़े नेता सरकार के साथ:राहुल गांधी से अलग राय रखी; LPG संकट पर कहा- सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है

April 4, 2026/
1:13 pm

कांग्रेस के चार बड़े नेता मिडिल ईस्ट जंग और एलपीजी संकट पर पार्टी लाइन से हटकर बात कर रहे हैं।...

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Follow Scorecard And Match Action From Ahmedabad. (Picture Credit: AP)

February 22, 2026/
7:48 pm

आखरी अपडेट:22 फरवरी, 2026, 19:48 IST गांधी परिवार को रेड्डी की 1,000 करोड़ रुपये की पेशकश पर भाजपा नेताओं ने...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
10:45 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 10:45 IST तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में भाजपा की सफलता 2029 के आम चुनाव से...

तस्वीर का विवरण

May 21, 2026/
8:33 pm

ज्वार चीला बनाने की सामग्री: 1 कप ज्वार का आटा, 1 प्याज, 1 छोटा, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 2...

रीवा में घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, सामान लेने के बहाने पहुंचा था

April 3, 2026/
5:27 pm

रीवा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नर्मदापुरम में ईद उल फितर की नमाज:2500 से ज्यादा नमाजियों ने ईदगाह में झुकाया सिर; काजी बोले- ईमान की हिफाजत हमारा फर्ज

नर्मदापुरम में ईद उल फितर की नमाज:2500 से ज्यादा नमाजियों ने ईदगाह में झुकाया सिर; काजी बोले- ईमान की हिफाजत हमारा फर्ज

नर्मदापुरम में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह 8:30 बजे शहर के ईदगाह में करीब 2500 से ज्यादा मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मुख्य नमाज अदा की और देश, प्रदेश व शहर में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज पढ़ाई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुस्लिम समाज को बधाई देने के लिए ईदगाह पहुंचे। शहर काजी हाफिज अशफाक अली ने नमाज के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा, “ईमान की हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है। रमजान के पवित्र महीने में इबादत के बाद आने वाला त्योहार ईदुल फितर मीठी ईद के नाम से मनाया जाता है। मुस्लिमों को यह ईद रमजान के पाक महीने के बाद इनाम के तौर पर दी गई है।” उन्होंने समाजजनों से अपील करते हुए कहा, “भाईचारा और प्यार, मोहम्मद का पैगाम दें।” इसके साथ ही देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। तस्वीरों में देखें ईद की झलकियां
2500 से ज्यादा लोग हुए शामिल, सजीं दरगाहें और मस्जिदें ईदगाह पर मुख्य नमाज में करीब 2500 से ज्यादा लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज पूरी होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। तय समय के अनुसार, ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शहर की अलग-अलग मस्जिदों में भी संपन्न हुई। ईद पर्व को लेकर शहर की सभी मस्जिदों, ईदगाह और दरगाहों को विशेष रूप से सजाया गया है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे ईदगाह त्योहार के मद्देनजर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। ईदगाह पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक और कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बधाई दी। इनके अलावा राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। कांग्रेस से नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखीलाल राजोरिया और धर्मेंद्र तिवारी ने भी ईदगाह पहुंचकर समाजजनों को ईद की बधाई दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket