Sunday, 06 Sep 2026 | 02:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रीवा में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:72 CAF जांच में गड़बड़ी; एक चेहरे पर कई सिम जारी कर रहे थे

रीवा में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस मुख्यालय और दूरसंचार विभाग के निर्देश पर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान सिविल लाइन, सिटी कोतवाली और समान थाना क्षेत्रों में जांच की गई। जांच में कुल 72 कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) खंगाले गए, जिनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं। सिविल लाइन क्षेत्र से 41, सिटी कोतवाली से 19 और समान क्षेत्र से 12 CAF की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पीओएस संचालक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही व्यक्ति के चेहरे पर कई सिम कार्ड जारी कर रहे थे। कई मामलों में CAF में लगी लाइव फोटो और दस्तावेजों में दर्ज व्यक्ति अलग-अलग पाए गए। आरोपी अधिक कमीशन कमाने के लालच में फर्जी आईडी तैयार कर उसमें अपनी फोटो एडिट कर सिम एक्टिवेट करते थे। ओटीपी के लिए फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करते थे
इतना ही नहीं, आरोपी ग्राहक की जगह अपनी ही लाइव फोटो अपलोड कर देते थे और ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपने या फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। इस तरह बिना वैध दस्तावेज वाले लोगों को भी आसानी से सिम उपलब्ध कराए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने सिविल लाइन और समान थाने में अपराध दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और दूरसंचार अधिनियम की धारा 42(3)(ई) के तहत कार्रवाई की है। दो गिरफ्तार, तीन से पूछताछ हो रही
पुलिस ने इस मामले में आशीष कुमार विश्वकर्मा उर्फ अनिकेत, कमल कुशवाहा उर्फ राजा और लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। फर्जी सिम जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से फर्जी सिम कार्ड के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कॉफ़ी हेयर मास्क

March 22, 2026/
11:05 pm

कॉफ़ी हेयर मास्क | छवि: फ्रीपिकमेटा एआई कॉफ़ी हेयर मास्क: बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन...

CJI बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं, संतुलन जरूरी:टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती

April 18, 2026/
5:05 pm

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका में AI का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इससे डरने की...

श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

July 11, 2026/
2:27 pm

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को KKR वाले वीडियो के बाद हुए विवाद के चलते जान से...

तस्वीर का विवरण

May 31, 2026/
4:37 pm

चुकंदर लिप बाम बनाने की सामग्री के लिए: 1 छोटा चम्मच, 1 छोटा नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच वैसलीन या...

तस्वीर का विवरण

May 20, 2026/
4:52 pm

तोरई की निर्माण सामग्री के लिए: 2 तोरी, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा मसाला अदरक, 1...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रीवा में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:72 CAF जांच में गड़बड़ी; एक चेहरे पर कई सिम जारी कर रहे थे

रीवा में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार:72 CAF जांच में गड़बड़ी; एक चेहरे पर कई सिम जारी कर रहे थे

रीवा में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस मुख्यालय और दूरसंचार विभाग के निर्देश पर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान सिविल लाइन, सिटी कोतवाली और समान थाना क्षेत्रों में जांच की गई। जांच में कुल 72 कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) खंगाले गए, जिनमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं। सिविल लाइन क्षेत्र से 41, सिटी कोतवाली से 19 और समान क्षेत्र से 12 CAF की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पीओएस संचालक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही व्यक्ति के चेहरे पर कई सिम कार्ड जारी कर रहे थे। कई मामलों में CAF में लगी लाइव फोटो और दस्तावेजों में दर्ज व्यक्ति अलग-अलग पाए गए। आरोपी अधिक कमीशन कमाने के लालच में फर्जी आईडी तैयार कर उसमें अपनी फोटो एडिट कर सिम एक्टिवेट करते थे। ओटीपी के लिए फर्जी नंबरों का इस्तेमाल करते थे
इतना ही नहीं, आरोपी ग्राहक की जगह अपनी ही लाइव फोटो अपलोड कर देते थे और ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपने या फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। इस तरह बिना वैध दस्तावेज वाले लोगों को भी आसानी से सिम उपलब्ध कराए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने सिविल लाइन और समान थाने में अपराध दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और दूरसंचार अधिनियम की धारा 42(3)(ई) के तहत कार्रवाई की है। दो गिरफ्तार, तीन से पूछताछ हो रही
पुलिस ने इस मामले में आशीष कुमार विश्वकर्मा उर्फ अनिकेत, कमल कुशवाहा उर्फ राजा और लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा कि ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। फर्जी सिम जारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और इस तरह के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से फर्जी सिम कार्ड के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket