Sunday, 13 Sep 2026 | 07:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

DMA president Dr Neelam Lekhi: कौन हैं डॉ.नीलम लेखी? 63 साल बाद कोई महिला दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की संभालेंगी कमान

authorimg

First DMA president Dr. Neelam Lekhi: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की जिम्मेदारी पहली बार एक महिला के कंधों पर होगी. दिल्ली की रहने वाली डॉक्टर नीलम लेखी 63 साल बाद इस संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं. सबसे खास बात है कि 112 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास वाली यह डीएमए सबसे पुराने मेडिकल एसोसिएशनों में से एक है लेकिन 63 सालों में कोई भी महिला इसके अध्यक्ष पद तक नहीं पहुंच पाई थीं. जबकि अन्य पदों पर खुद नीलम लेखी भी काम कर चुकी हैं.

पेशे से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीलम ने 31 मार्च 2026 को दरियागंज स्थित DMA हाउस में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक के दौरान यह पदभार संभाला है. इससे पहले एसोसिएशन में राज्य स्तर पर उपाध्यक्ष के रूप में और IMA की पूर्वी दिल्ली शाखा की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं.

इनकी टीम में डॉ. विपेंद्र सभरवाल, डॉ. रामिंदर पोपली वित्त सचिव, डॉ. एसके पोद्दार प्रेसिडेंट-इलेक्ट, और डॉ. जेआर चुघ व डॉ. पूनम गोयल उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगी.

इस उपलब्धि पर News18hindi से बातचीत करते हुए डॉ. नीलम ने कहा कि डीएमए की अध्यक्ष बनना खुशी की बात है लेकिन उससे भी ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है. इस पद पर रहते हुए वे दिल्ली के डॉक्टरों के अलावा आम लोगों के लिए सस्ते और तत्काल उपलब्ध इलाज को और बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी.

उन्होंने बताया,’ कुछ प्रमुख मुद्दे जो लंबे समय से बिना सुलझे पड़े हैं, उनका निपटारा जल्द से जल्द करने के लिए काम किया जाएगा. इनमें प्रमुख रूप से डॉक्टरों पर होने वाले पेशेंट या उनके परिजनों के जानलेवा हमले से सुरक्षा के लिए पहले से मौजूद कानून को सख्ती से लागू करना, छोटे-छोटे इलाकों में खुले हुए छोटे क्लिनिकों और नर्सिंग होमों का नियमानुसार पंजीकरण कराना, फायर NOC, पीसी-PNDT अधिनियम से संबंधित समस्याएं, रेजिडेंट और सर्विस डॉक्टरों की समस्याएं शामिल होंगी.’

सबसे पहले क्या करेंगी?
दिल्ली में आबादी बहुत ज्यादा है. उन्हें सस्ता इलाज मिलना चाहिए. इसके लिए गली-मोहल्लों में खुले क्लिनिकों का पंजीकरण कराया जाएगा, क्योंकि अगर कोई समस्या होती है तो सबसे पहले व्यक्ति मेडिकल हेल्प के लिए इन्हीं नजदीकी केंद्रों में जाता है, कॉरपोरेट अस्पतालों के एवज में ये काफी सस्ते भी होते हैं लेकिन कई बार पंजीकरण न होने की वजह से फेल हो जाते हैं. इसके साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टरों की कौन सी समस्या का करेंगी निपटारा?
दिल्ली में डॉक्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. आए दिन डॉक्टरों पर होते जानलेवा हमलों को रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन करवाने पर जोर होगा, क्योंकि दिल्ली में कानून है लेकिन वह पूरी तरह फंक्शनल नहीं है.

क्या बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों को लेकर भी काम होगा?
हां’एनीमिया मुक्त भारत’, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों के लिए CPR प्रशिक्षण, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (जैसे मोटापा, मधुमेह, गठिया आदि) के प्रति जागरूकता फैलाना भी अहम कामों में शामिल है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

June 28, 2026/
5:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब...

NBCC India Ltd 59 Govt Jobs Today

March 7, 2026/
8:00 pm

10 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती की।...

भास्कर अपडेट्स:जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो अधिकारी निलंबित

May 2, 2026/
9:15 am

जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से शनिवार देर शाम तीन मजदूरों की मौत हो...

GT vs RR Live Score, IPL 2026 Qualifier 2 Match Today Updates From Mullanpur, New Chandigarh. (Picture Credit: AP)

May 29, 2026/
7:35 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 19:35 IST स्क्रीन पर तेज प्रताप का परिवर्तन दर्शकों को उनके व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में...

दूसरा टेस्ट- पाकिस्तान ने लंच तक 4 विकेट गंवाए:बाबर-सलमान क्रीज पर; तस्कीन ने ओपनर्स को पवेलियन भेजा

May 17, 2026/
1:19 pm

पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे का दूसरा टेस्ट सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के...

Gujarat Titans Record Run Chase; Surya 1000 Runs

May 30, 2026/
4:30 am

न्यू चंडीगढ़11 मिनट पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी के 96 रन पर गिल का शतक भारी पड़ा। गुजरात टाइटंस ने IPL...

Disha Patani Success Story Facts; Heropanti Rejection

August 28, 2026/
4:30 am

23 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक मॉडलिंग से अभिनय तक, दिशा पाटनी ने हर पड़ाव पर खुद को साबित...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

DMA president Dr Neelam Lekhi: कौन हैं डॉ.नीलम लेखी? 63 साल बाद कोई महिला दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की संभालेंगी कमान

authorimg

First DMA president Dr. Neelam Lekhi: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की जिम्मेदारी पहली बार एक महिला के कंधों पर होगी. दिल्ली की रहने वाली डॉक्टर नीलम लेखी 63 साल बाद इस संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं. सबसे खास बात है कि 112 साल से भी ज्यादा पुराने इतिहास वाली यह डीएमए सबसे पुराने मेडिकल एसोसिएशनों में से एक है लेकिन 63 सालों में कोई भी महिला इसके अध्यक्ष पद तक नहीं पहुंच पाई थीं. जबकि अन्य पदों पर खुद नीलम लेखी भी काम कर चुकी हैं.

पेशे से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीलम ने 31 मार्च 2026 को दरियागंज स्थित DMA हाउस में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक के दौरान यह पदभार संभाला है. इससे पहले एसोसिएशन में राज्य स्तर पर उपाध्यक्ष के रूप में और IMA की पूर्वी दिल्ली शाखा की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं.

इनकी टीम में डॉ. विपेंद्र सभरवाल, डॉ. रामिंदर पोपली वित्त सचिव, डॉ. एसके पोद्दार प्रेसिडेंट-इलेक्ट, और डॉ. जेआर चुघ व डॉ. पूनम गोयल उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगी.

इस उपलब्धि पर News18hindi से बातचीत करते हुए डॉ. नीलम ने कहा कि डीएमए की अध्यक्ष बनना खुशी की बात है लेकिन उससे भी ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है. इस पद पर रहते हुए वे दिल्ली के डॉक्टरों के अलावा आम लोगों के लिए सस्ते और तत्काल उपलब्ध इलाज को और बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी.

उन्होंने बताया,’ कुछ प्रमुख मुद्दे जो लंबे समय से बिना सुलझे पड़े हैं, उनका निपटारा जल्द से जल्द करने के लिए काम किया जाएगा. इनमें प्रमुख रूप से डॉक्टरों पर होने वाले पेशेंट या उनके परिजनों के जानलेवा हमले से सुरक्षा के लिए पहले से मौजूद कानून को सख्ती से लागू करना, छोटे-छोटे इलाकों में खुले हुए छोटे क्लिनिकों और नर्सिंग होमों का नियमानुसार पंजीकरण कराना, फायर NOC, पीसी-PNDT अधिनियम से संबंधित समस्याएं, रेजिडेंट और सर्विस डॉक्टरों की समस्याएं शामिल होंगी.’

सबसे पहले क्या करेंगी?
दिल्ली में आबादी बहुत ज्यादा है. उन्हें सस्ता इलाज मिलना चाहिए. इसके लिए गली-मोहल्लों में खुले क्लिनिकों का पंजीकरण कराया जाएगा, क्योंकि अगर कोई समस्या होती है तो सबसे पहले व्यक्ति मेडिकल हेल्प के लिए इन्हीं नजदीकी केंद्रों में जाता है, कॉरपोरेट अस्पतालों के एवज में ये काफी सस्ते भी होते हैं लेकिन कई बार पंजीकरण न होने की वजह से फेल हो जाते हैं. इसके साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टरों की कौन सी समस्या का करेंगी निपटारा?
दिल्ली में डॉक्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. आए दिन डॉक्टरों पर होते जानलेवा हमलों को रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन करवाने पर जोर होगा, क्योंकि दिल्ली में कानून है लेकिन वह पूरी तरह फंक्शनल नहीं है.

क्या बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों को लेकर भी काम होगा?
हां’एनीमिया मुक्त भारत’, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों के लिए CPR प्रशिक्षण, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों (जैसे मोटापा, मधुमेह, गठिया आदि) के प्रति जागरूकता फैलाना भी अहम कामों में शामिल है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket