Wednesday, 09 Sep 2026 | 05:55 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Baseball player heals thumb injury with piano

केन रोसेंथल. द न्यूयॉर्क टाइम्स24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

स्पोर्ट्स मेडिकल साइंस की दुनिया में एक कहावत है- ‘जब डॉक्टर जवाब दे दें, तो समझो करियर खत्म।’ लेकिन 41 साल के मैक्स शर्जर ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। बेसबॉल के इतिहास के सबसे घातक पिचर में से एक शर्जर के लिए यह सीजन केवल वापसी का नहीं, बल्कि एक ‘चमत्कार’ का है। जिस अंगूठे के दर्द ने उन्हें संन्यास की कगार पर खड़ा कर दिया था, उसका इलाज किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि पियानो के जरिए मिला।

दरअसल, शर्जर दो साल से दाएं हाथ के अंगूठे में सूजन और असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। अमेरिका के टॉप सर्जन्स ने हाथ खड़े कर दिए थे। उनके पास इस दर्द का कोई सर्जिकल समाधान नहीं था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पिछले सीजन शर्जर ने साथी खिलाड़ी क्रिस बासिट से कह दिया था कि अगर प्रैक्टिस के दौरान दर्द हुआ, तो वे खेल को अलविदा कह देंगे।

शर्जर की वापसी की कहानी टोरंटो के एक अपार्टमेंट से शुरू होती है। बच्चों को खेल-खेल में पियानो सिखाते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि पियानो की भारी ‘कीज’ दबाते वक्त उनके अंगूठे में वह खिंचाव हो रहा है, जो कोई फिजियोथेरेपी नहीं दे पा रही थी। शर्जर ने कोई क्लासिकल संगीत नहीं सीखा था। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ‘डॉ. ड्रे’ और ‘एमिनेम’ के रैप गानों की धुनें सीखीं।

वे हर टूर पर अपना कीबोर्ड साथ ले जाने लगे। रात 11 बजे मैच खत्म होने के बाद वे होटल के कमरों में धीमी आवाज में घंटों पियानो बजाते, ताकि अंगुलियों के पोरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकें। पियानो बजाने से उनके हाथ की मांसपेशियों में जो लचीलापन आया, उसने अंगूठे के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को खत्म कर दिया।

इस ‘पियानो रिहैब’ का असर यह हुआ कि शर्जर ने वर्ल्ड सीरीज के सबसे अहम गेम में बेहतरीन शुरुआत की। 41 की उम्र में जहां खिलाड़ी कमेंट्री बॉक्स में होते हैं, वहां शर्जर को टोरंटो ब्लू जेस ने फिर 25 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। साथी खिलाड़ी बासिट कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में इतने महंगे इलाज मौजूद थे, लेकिन एक पियानो ने मैक्स का करियर बचा लिया। यह सिर्फ मैक्स जैसा पागलपन की हद तक जुनूनी खिलाड़ी ही सोच सकता था।’

पियानो की हार्ड कीज दबाने से सुधरती है पिचिंग ग्रिप

बेसबॉल पिचिंग में ‘फास्टबॉल’ फेंकने के लिए अंगूठे और तर्जनी के बीच जबरदस्त दबाव की जरूरत होती है। पियानो की कीज को दबाने के लिए अंगुलियों की जिस निपुणता की जरूरत होती है, वह सीधे तौर पर पिचिंग ग्रिप को सुधारती है। शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Lucknow Super Giants' Prince Yadav, center without cap, celebrates with teammates the wicket of Royal Challengers Bengaluru's Virat Kohli during the Indian Premier League cricket match between Royal Challengers Bengaluru and Lucknow Super Giants in Lucknow, India, Thursday, May 7, 2026. (AP Photo)

May 8, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 06:00 IST प्राथमिक दावेदार विपक्ष के निवर्तमान नेता वीडी सतीसन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं।...

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने जुर्म कबूला:शरीफुल इस्लाम ने कोर्ट से नरमी की अपील की, पेट में फंसा था चाकू का टुकड़ा

August 29, 2026/
9:10 am

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार करने की अर्जी दायर की है।...

चीनी रोबोट विवाद के बाद प्रोफेसर को नौकरी की तलाश:लिंक्डइन पर लिखा ओपन टू वर्क; गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर

February 19, 2026/
1:48 pm

चाइनीज रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी का इन्वेंशन बताने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह अब नई नौकरी की तलाश में हैं। उन्होंने...

ग्वालियर में ऑनलाइन सट्‌टे में गंवाए 20 लाख, किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र और रौनक हैं, प्रिया को बता देना

April 15, 2026/
12:02 am

‘मेरी, मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र शर्मा और रौनक गुप्ता हैं। राजेन्द्र अब जयपुर (राजस्थान) में रहता है, जबकि रौनक डबरा...

'रामायण को ऑस्कर नहीं मिला तो मुझे निराशा होगी':सीएम फडणवीस बोले- यह एक डिकेड की नहीं, बल्कि पूरे मिलेनियम की फिल्म

August 7, 2026/
4:44 pm

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म रामायण को ऑस्कर नहीं मिलता है, तो उन्हें निराशा होगी। उन्होंने...

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Live Score, IPL 2026

April 29, 2026/
8:00 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 20:00 IST मैट्रिज की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 146 से 161 सीटें...

राजनीति

Baseball player heals thumb injury with piano

Baseball player heals thumb injury with piano

केन रोसेंथल. द न्यूयॉर्क टाइम्स24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

स्पोर्ट्स मेडिकल साइंस की दुनिया में एक कहावत है- ‘जब डॉक्टर जवाब दे दें, तो समझो करियर खत्म।’ लेकिन 41 साल के मैक्स शर्जर ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। बेसबॉल के इतिहास के सबसे घातक पिचर में से एक शर्जर के लिए यह सीजन केवल वापसी का नहीं, बल्कि एक ‘चमत्कार’ का है। जिस अंगूठे के दर्द ने उन्हें संन्यास की कगार पर खड़ा कर दिया था, उसका इलाज किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि पियानो के जरिए मिला।

दरअसल, शर्जर दो साल से दाएं हाथ के अंगूठे में सूजन और असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। अमेरिका के टॉप सर्जन्स ने हाथ खड़े कर दिए थे। उनके पास इस दर्द का कोई सर्जिकल समाधान नहीं था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पिछले सीजन शर्जर ने साथी खिलाड़ी क्रिस बासिट से कह दिया था कि अगर प्रैक्टिस के दौरान दर्द हुआ, तो वे खेल को अलविदा कह देंगे।

शर्जर की वापसी की कहानी टोरंटो के एक अपार्टमेंट से शुरू होती है। बच्चों को खेल-खेल में पियानो सिखाते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि पियानो की भारी ‘कीज’ दबाते वक्त उनके अंगूठे में वह खिंचाव हो रहा है, जो कोई फिजियोथेरेपी नहीं दे पा रही थी। शर्जर ने कोई क्लासिकल संगीत नहीं सीखा था। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ‘डॉ. ड्रे’ और ‘एमिनेम’ के रैप गानों की धुनें सीखीं।

वे हर टूर पर अपना कीबोर्ड साथ ले जाने लगे। रात 11 बजे मैच खत्म होने के बाद वे होटल के कमरों में धीमी आवाज में घंटों पियानो बजाते, ताकि अंगुलियों के पोरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकें। पियानो बजाने से उनके हाथ की मांसपेशियों में जो लचीलापन आया, उसने अंगूठे के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को खत्म कर दिया।

इस ‘पियानो रिहैब’ का असर यह हुआ कि शर्जर ने वर्ल्ड सीरीज के सबसे अहम गेम में बेहतरीन शुरुआत की। 41 की उम्र में जहां खिलाड़ी कमेंट्री बॉक्स में होते हैं, वहां शर्जर को टोरंटो ब्लू जेस ने फिर 25 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। साथी खिलाड़ी बासिट कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में इतने महंगे इलाज मौजूद थे, लेकिन एक पियानो ने मैक्स का करियर बचा लिया। यह सिर्फ मैक्स जैसा पागलपन की हद तक जुनूनी खिलाड़ी ही सोच सकता था।’

पियानो की हार्ड कीज दबाने से सुधरती है पिचिंग ग्रिप

बेसबॉल पिचिंग में ‘फास्टबॉल’ फेंकने के लिए अंगूठे और तर्जनी के बीच जबरदस्त दबाव की जरूरत होती है। पियानो की कीज को दबाने के लिए अंगुलियों की जिस निपुणता की जरूरत होती है, वह सीधे तौर पर पिचिंग ग्रिप को सुधारती है। शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket