Saturday, 13 Jun 2026 | 07:28 AM

Trending :

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे FIFA वर्ल्ड कप के तीसरे दिन 5 मुकाबले:28 साल बाद ब्राजील-मोरक्को की भिड़ंत; तुर्की से कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया FIFA वर्ल्ड कप के तीसरे दिन 5 मुकाबले:28 साल बाद ब्राजील-मोरक्को की भिड़ंत; तुर्की से कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया Womens T20 World Cup Today
EXCLUSIVE

बड़वानी अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा,:सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, परिजन का पेट में कैंची छूटने का आरोप

बड़वानी जिला अस्पताल में शुक्रवार एक प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। महिला के परिजनों ने महिला के इलाज में लापरवाही बरतने और रेफर के दौरान समय से फाइल नहीं देने का आरोप लगाया। धरमपुरी तहसील के ग्राम दगदा निवासी भूपेंद्र मंडलोई ने अपनी पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सतीश बर्वे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। भूपेंद्र मंडलोई ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी मंडलोई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 तारीख को उनका सिजेरियन हुआ, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने पेट में संक्रमण (पस) बनने की बात कहकर दोबारा ऑपरेशन किया। इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी जुटाने की बात कही है। हंगामें तस्वीरें देखिए… कैंची छूटने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि उन्हें इलाज और दूसरी सर्जरी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मरीज ने अपने परिजनों को बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई धातु की वस्तु या कैंची छूट गई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों ने इस मामले की जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि जब वे मरीज को बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले जाना चाहते थे, तब अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल फाइल देने में देरी की। इससे मरीज को समय पर रेफर करने में बाधा आई। भूपेंद्र मंडलोई ने अस्पताल स्टाफ पर विभिन्न कार्यों के लिए पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया है। गंभीर आरोप लगाए इसी बीच, सतीश बर्वे ने अस्पताल परिसर में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने मरीजों के साथ संवेदनहीन व्यवहार और अस्पताल में दलाली व अवैध वसूली के माहौल का भी जिक्र किया, जिससे गरीब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शॉपिंग के बदलते ट्रेंड्स: कीमत, सुविधा और 'वैल्यू फॉर मनी':चाय कम, कॉफी, चॉकलेट ज्यादा पसंद; भारतीयों की थाली और बास्केट, दोनों बदल रहे

June 11, 2026/
1:52 pm

भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद बदल रही है। एक ओर लोग चॉकलेट, कॉफी और इंस्टेंट फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे...

Maharashtra SSC Result 2026 LIVE: MSBSHSE Class 10 Marks Memo Link here

May 8, 2026/
11:51 am

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 11:51 IST सूत्रों ने कहा कि संभावित DMK-AIADMK व्यवस्था पर चर्चा टीवीके को उसके प्रभावशाली चुनाव...

रजनीकांत बनाम विजय फैन वॉर? टीवीके नेता की टिप्पणियों के खिलाफ मदुरै में पोस्टर लगाए गए

March 17, 2026/
11:59 am

टीवीके नेता आधव अर्जुन की हालिया टिप्पणी कि द्रमुक ने तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को “धमकी” दी थी जब उन्होंने...

उमरिया में प्रवेशोत्सव शुरू, 89 हजार बच्चों ने लिया प्रवेश:स्कूलों में तिलक-माला से स्वागत; समन्वयक ने 'शिक्षा रथ' को दिखाई हरी झंडी

April 1, 2026/
2:26 pm

उमरिया जिले में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के लगभग...

राजनीति

बड़वानी अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा,:सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, परिजन का पेट में कैंची छूटने का आरोप

बड़वानी अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा,:सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, परिजन का पेट में कैंची छूटने का आरोप

बड़वानी जिला अस्पताल में शुक्रवार एक प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। महिला के परिजनों ने महिला के इलाज में लापरवाही बरतने और रेफर के दौरान समय से फाइल नहीं देने का आरोप लगाया। धरमपुरी तहसील के ग्राम दगदा निवासी भूपेंद्र मंडलोई ने अपनी पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सतीश बर्वे ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए हैं। भूपेंद्र मंडलोई ने बताया कि उनकी पत्नी लक्ष्मी मंडलोई को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 तारीख को उनका सिजेरियन हुआ, जिसके कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने पेट में संक्रमण (पस) बनने की बात कहकर दोबारा ऑपरेशन किया। इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी जुटाने की बात कही है। हंगामें तस्वीरें देखिए… कैंची छूटने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि उन्हें इलाज और दूसरी सर्जरी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मरीज ने अपने परिजनों को बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में कोई धातु की वस्तु या कैंची छूट गई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों ने इस मामले की जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी बताया कि जब वे मरीज को बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले जाना चाहते थे, तब अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल फाइल देने में देरी की। इससे मरीज को समय पर रेफर करने में बाधा आई। भूपेंद्र मंडलोई ने अस्पताल स्टाफ पर विभिन्न कार्यों के लिए पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया है। गंभीर आरोप लगाए इसी बीच, सतीश बर्वे ने अस्पताल परिसर में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने मरीजों के साथ संवेदनहीन व्यवहार और अस्पताल में दलाली व अवैध वसूली के माहौल का भी जिक्र किया, जिससे गरीब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket