Monday, 07 Sep 2026 | 11:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

दमोह जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यात्रियों की सूचना दिए जाने के बाद जीआरपी और बांदकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा निवासी उमाशंकर भोरहरि (50 वर्ष) के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बांदकपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। परिजन गढ़ाकोटा से बांदकपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी कुर्सियों के ऊपर लगे टीन शेड की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। टीन शेड से बांधा था फंदा जीआरपी पुलिस के एसआई होरीलाल चौधरी ने बताया कि बांदकपुर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के कटनी साइड सबसे आखिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव टीन शेड के नीचे फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त गढ़ाकोटा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटा स्टेशन है बांदकपुर बांदकपुर स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है। यहां एक्सप्रेस ट्रेन गिनी चुनी ही रुकती है। पैसेंजर ट्रेन यहां पर रूकती है। इसलिए यात्रियों की आवाजाही भी बहुत कम रहती है। प्लेटफार्म सुनसान होने के चलते अधेड़ के द्वारा फांसी लगाई गई। यदि समय पर किसी की नजर पड़ जाती तो उसकी जान बच भी सकती थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jalebi Welcome & FCRA License Statement

April 19, 2026/
11:10 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी आठ दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पूरी कर रविवार देर रात खजुराहो पहुंचे।...

महाराष्ट्र राजनीतिक मोड़: कैसे बागी सांसदों ने हाई-स्टेक मूव में उद्धव ठाकरे को पछाड़ दिया

June 18, 2026/
1:40 pm

अंदरूनी विवरण से पता चलता है कि कैसे छह बागी सांसद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम में उद्धव ठाकरे को मात...

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

April 28, 2026/
7:06 am

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों...

China GDP Target 4.5-5% for 2026

March 5, 2026/
3:48 pm

बीजिंग3 घंटे पहले कॉपी लिंक चीन की ‘टू सेशन्स’ बैठकों में से एक, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की बैठक गुरुवार...

अफ्रीका से हजारों प्रवासी तैरकर स्पेन पहुंचे:सेना ने रोकने की कोशिश की, भगदड़ में 18 लोगों की मौत

July 31, 2026/
1:47 pm

अफ्रीकी देश मोरक्को की तरफ से स्पेन में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान गुरुवार सुबह भीषण भगदड़ मच गई।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला अधेड़ का शव:गढ़ाकोटा का रहना वाला था मृतक; सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

दमोह जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यात्रियों की सूचना दिए जाने के बाद जीआरपी और बांदकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा निवासी उमाशंकर भोरहरि (50 वर्ष) के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। बांदकपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। परिजन गढ़ाकोटा से बांदकपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी कुर्सियों के ऊपर लगे टीन शेड की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। टीन शेड से बांधा था फंदा जीआरपी पुलिस के एसआई होरीलाल चौधरी ने बताया कि बांदकपुर स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के कटनी साइड सबसे आखिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव टीन शेड के नीचे फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त गढ़ाकोटा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटा स्टेशन है बांदकपुर बांदकपुर स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है। यहां एक्सप्रेस ट्रेन गिनी चुनी ही रुकती है। पैसेंजर ट्रेन यहां पर रूकती है। इसलिए यात्रियों की आवाजाही भी बहुत कम रहती है। प्लेटफार्म सुनसान होने के चलते अधेड़ के द्वारा फांसी लगाई गई। यदि समय पर किसी की नजर पड़ जाती तो उसकी जान बच भी सकती थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket