Friday, 11 Sep 2026 | 02:24 AM

Trending :

Cold In Summer: गर्मियों में बहती-बंद नाक से परेशान? डॉ. से जानें गर्मी में सर्दी होने का कारण, बचाव के उपाय

authorimg

Last Updated:

Garmi Me Jukam Hone Ka Karan: सर्दियों के मौसम में जुकाम बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. लेकिन क्या आप गर्मी के दिनों में भी बहती और बंद नाक से परेशान रहते हैं? यदि हां तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. जनरल फिजिशियन डॉ. प्रतीक कुमार ने बताया कि इससे बचाव और इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय काफी मददगार हो सकते हैं. जुकाम से राहत के लिए क्या करना चलिए यहां जानते हैं.

Zoom

Garmi Me Jukam Ka Karan: गर्मियों का मौसम आमतौर पर गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन से जुड़ा होता है. इस मौसम में जहां लोग लू के शिकार होते हैं, वहीं, कुछ लोगों में बंद नाक, बार-बार छींक आना, नाक बहना, गले में खराश, हल्का बुखार जैसे जुकाम के लक्षण भी नजर आते हैं. यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कई सामान्य कारण होते हैं.

डॉ. प्रतीक कुमार, जनरल फिजिशियन, मैकक्योर एंड आस्था हॉस्पिटल, दिल्ली बताते हैं कि गर्मी में जुकाम होने का सबसे बड़ा कारण है बार-बार तापमान में बदलाव. तेज धूप से आने के बाद तुरंत एयर कंडीशनर या कूलर के सामने बैठना शरीर के तापमान को अचानक बदल देता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और वायरस आसानी से शरीर पर हमला कर सकते हैं. इसके अलावा, ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, पसीने में भीगकर बैठना, और गीले बालों के साथ ठंडी हवा में रहना भी सर्दी का कारण बन सकता है.

गर्मी में वायरस इंफेक्शन का लक्षण- जुकाम
गर्मियों में होने वाली सर्दी का एक और कारण वायरल इंफेक्शन होता है. कई वायरस जैसे राइनोवायरस इस मौसम में भी एक्टिव रहते हैं. बंद जगहों में ज्यादा समय बिताना, जैसे ऑफिस या मॉल, जहां एयर कंडीशनिंग चलती रहती है, वहां वायरस के फैलने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही, शरीर में पानी की कमी भी इम्यूनिटी को कमजोर करती है, जिससे सर्दी-जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है.

जुकाम के लिए घरेलू उपाय
इससे बचाव और इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय काफी मददगार हो सकते हैं. सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना—पर्याप्त पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन करें. गुनगुने पानी से गरारे करना गले की खराश में राहत देता है. भाप लेना नाक बंद होने और कफ निकालने में मदद करता है. इसके साथ ही हल्दी वाला दूध या अदरक-तुलसी की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में सहायक होती है. इसके अलावा ठंडी चीजों का सेवन कम करें और पसीने में भीगे कपड़े तुरंत बदलें.

डॉक्टर से कब मिलें
हालांकि ज्यादातर मामलों में गर्मियों की सर्दी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है. यदि सर्दी 7–10 दिनों से ज्यादा बनी रहे, तेज बुखार आए, सांस लेने में तकलीफ हो, छाती में दर्द महसूस हो या गाढ़ा पीला/हरा कफ निकल रहा हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिवपुरी के बदरवास में दो दुकानों में लगी आग:जेसीबी से शटर-दीवार तोड़ी, ढाई घंटे में पाया काबू, डिफ्रीजर, माइक्रोवेव समेत लाखों का सामान जला

April 3, 2026/
1:57 pm

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। किराना और बेकरी की इन...

नवजातों के लिए ‘पहला टीका’ बनेगा मां का दूध:सेंट्रल इंडिया में भोपाल अकेला शहर जहां 3 सरकारी ह्यूमन मिल्क बैंक; हमीदिया अस्पताल में इसी महीने शुरू

March 10, 2026/
11:50 am

नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीबॉडी...

13 साल की बच्ची से 700 लोगों ने रेप किया:ब्रिटेन की संसद में ग्रूमिंग गैंग पीड़िताओं की गवाही सुनाई गई; पाकिस्तान मूल के ज्यादातर आरोपी

June 3, 2026/
7:12 am

ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोवे ने संसद में अपने एक भाषण से ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग कांड पर फिर से बहस...

मोहन कैबिनेट ने लखुंदर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी:शाजापुर के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत; 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी

April 29, 2026/
10:35 am

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

June 13, 2026/
11:07 am

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं सलमान खान:500 लोगों के लिए सेमी पर्मानेंट घर बनवाएंगे, एक्टर रणदीप हुड्डा भी राहत कार्य में लगे

August 7, 2026/
9:11 am

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए NGO ग्लोबल सिख्स के साथ हाथ मिलाया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Cold In Summer: गर्मियों में बहती-बंद नाक से परेशान? डॉ. से जानें गर्मी में सर्दी होने का कारण, बचाव के उपाय

authorimg

Last Updated:

Garmi Me Jukam Hone Ka Karan: सर्दियों के मौसम में जुकाम बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. लेकिन क्या आप गर्मी के दिनों में भी बहती और बंद नाक से परेशान रहते हैं? यदि हां तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. जनरल फिजिशियन डॉ. प्रतीक कुमार ने बताया कि इससे बचाव और इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय काफी मददगार हो सकते हैं. जुकाम से राहत के लिए क्या करना चलिए यहां जानते हैं.

Zoom

Garmi Me Jukam Ka Karan: गर्मियों का मौसम आमतौर पर गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन से जुड़ा होता है. इस मौसम में जहां लोग लू के शिकार होते हैं, वहीं, कुछ लोगों में बंद नाक, बार-बार छींक आना, नाक बहना, गले में खराश, हल्का बुखार जैसे जुकाम के लक्षण भी नजर आते हैं. यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कई सामान्य कारण होते हैं.

डॉ. प्रतीक कुमार, जनरल फिजिशियन, मैकक्योर एंड आस्था हॉस्पिटल, दिल्ली बताते हैं कि गर्मी में जुकाम होने का सबसे बड़ा कारण है बार-बार तापमान में बदलाव. तेज धूप से आने के बाद तुरंत एयर कंडीशनर या कूलर के सामने बैठना शरीर के तापमान को अचानक बदल देता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और वायरस आसानी से शरीर पर हमला कर सकते हैं. इसके अलावा, ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, पसीने में भीगकर बैठना, और गीले बालों के साथ ठंडी हवा में रहना भी सर्दी का कारण बन सकता है.

गर्मी में वायरस इंफेक्शन का लक्षण- जुकाम
गर्मियों में होने वाली सर्दी का एक और कारण वायरल इंफेक्शन होता है. कई वायरस जैसे राइनोवायरस इस मौसम में भी एक्टिव रहते हैं. बंद जगहों में ज्यादा समय बिताना, जैसे ऑफिस या मॉल, जहां एयर कंडीशनिंग चलती रहती है, वहां वायरस के फैलने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही, शरीर में पानी की कमी भी इम्यूनिटी को कमजोर करती है, जिससे सर्दी-जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है.

जुकाम के लिए घरेलू उपाय
इससे बचाव और इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय काफी मददगार हो सकते हैं. सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना—पर्याप्त पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का सेवन करें. गुनगुने पानी से गरारे करना गले की खराश में राहत देता है. भाप लेना नाक बंद होने और कफ निकालने में मदद करता है. इसके साथ ही हल्दी वाला दूध या अदरक-तुलसी की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में सहायक होती है. इसके अलावा ठंडी चीजों का सेवन कम करें और पसीने में भीगे कपड़े तुरंत बदलें.

डॉक्टर से कब मिलें
हालांकि ज्यादातर मामलों में गर्मियों की सर्दी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है. यदि सर्दी 7–10 दिनों से ज्यादा बनी रहे, तेज बुखार आए, सांस लेने में तकलीफ हो, छाती में दर्द महसूस हो या गाढ़ा पीला/हरा कफ निकल रहा हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket