Thursday, 10 Sep 2026 | 08:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान:तीन थिएटर कमान का ब्लूप्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा

सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब थल, वायु और नौसेना संयुक्त रूप से थिएटर कमान के तौर पर काम करेंगी। पाकिस्तान से निपटने के लिए वेस्टर्न तो चीन से मुकाबले के लिए नार्दर्न थिएटर कमान होगी। हिंद महासागर के बड़े समुद्री क्षेत्र की रखवाली के लिए मैरीटाइम कमान बनेगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने पिछले सैन्य संघर्षों के अनुभवों से सबक लेते हुए इनके ब्लूप्रिंट तैयार किए हैं। इन्हें अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजेंगे। फिर कैबिनेट समिति मुहर लगाएगी। CDS का विस्तारित कार्यकाल मई अंत में पूरा हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान के अवकाश ग्रहण करने के बाद CDS के साथ वाइस CDS का पद भी बनेगा। नए रोडमैप के तहत रक्षा बलों का भी विस्तार होगा। इसके अलावा, स्पेस और साइबर कमांड भी गठित करने की योजना है। जल्द मिलेंगी 4 नई फोर्स देश को डिफेंस जियो स्पेशियली एजेंसी, डेटा, ड्रोन और कॉग्नेटिव वॉरफेयर एक्शन फोर्स मिलेंगी। कॉग्नीटिव फोर्स ह्यूमन माइंड्स के बैटलफील्ड पर काम करेगी। प्रतिद्वंद्वी की सैन्य ताकत को मानसिक स्तर पर प्रभावित करने के तरीके अपनाएगी। वेस्टर्न कमान वायुसेना संभालेगी 10 साल में 5 बार चीन-पाकिस्तान से टकराव सैन्य सूत्रों के अनुसार, एक दशक में पाकिस्तान और चीन के साथ हुए 5 टकरावों से मिले कौशल, चुनौतियों और खामियों को फिल्टर कर नया ढांचा तैयार किया है। इनमें, पाकिस्तान के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 में 88 घंटे चला ऑपरेशन सिंदूर शामिल है। वहीं, चीन के खिलाफ 2017 के डोकलाम और 2020 के गलवान संघर्ष के सबक शामिल हैं। इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेवाओं की स्वतंत्र कार्रवाई में कम्युनिकेशन गैप और रिसोर्स ओवरलैप जैसी समस्याएं सामने आईं। ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार 88 ‎घंटे के भीतर तीनों सेनाओं का कम्पलीट इंटीग्रेशन देखा गया। मिसाइल‎ स्ट्राइक्स, ड्रोन स्वार्म, इलेक्ट्रॉनिक‎ वारफेयर और ग्राउंड फोर्स का ‎तालमेल भरपूर रहा। आजादी के बाद सबसे बड़ा सैन्य सुधार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन के मुताबिक- यह 1947 के बाद सबसे बड़ा सैन्य‎ ओवरहॉल है। मई 2026 में पहली ‎थिएटर कमान सक्रिय होने पर हमारी ‎सेनाएं न सिर्फ जॉइंट होंगी, बल्कि ‎थिएटर-रेडी भी होंगी। ठीक ऑपरेशन‎ सिंदूर के 88 घंटों की तरह। हर ‎थिएटर में साइबर, स्पेस और स्पेशल‎ ऑपरेशंस सब-कमांड होंगी। तीनों‎ सेनाओं का कॉमन सप्लाई चेन और ‎मेंटेनेंस होगा। इंटेलिजेंस फ्यूजन‎ सेंटर्स होंगे। दो मोर्चों पर युद्ध के ‎प्रोटोकोल होंगे। संसाधन साझा करने ‎की ऑटोमैटिक व्यवस्था होगी। हर ‎थिएटर में साल में कम से कम दो ‎फुल-स्केल जॉइंट एक्सरसाइज होंगी।‎ ———————————— ये खबर भी पढ़ें… 2026 के लिए भारतीय सेना का रोडमैप तैयार, शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म में प्लानिंग ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के साथ 88 घंटे की जंग के विश्लेषण के बाद सेना ने अहम बदलावों की रूपरेखा तैयार की है। सेना ने इसे तीन हिस्सों अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म), मध्यकालिक (मीडियम टर्म) और दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) रण​नीति में बांटा है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कटनी नगर निगम के 3.81 करोड़ सरकारी विभागों पर बकाया:नगर निगम आयुक्त बोलीं-वित्तीय संकट गहराया, विकास कार्य हो रहा है प्रभावित

February 27, 2026/
2:28 pm

कटनी नगर निगम इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। दरअसल, सरकारी विभागों पर सालों से लंबित सेवा कर...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: तमिलनाडु में प्रचार समाप्त, स्टालिन ने मतदाताओं से 'सोचने और वोट करने' का आग्रह किया

April 22, 2026/
8:16 am

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव अपडेट: जैसा कि पश्चिम बंगाल में हर गुजरते दिन के साथ राजनीतिक पारा बढ़ रहा है,...

टैगोर पार्क में कंटूर खोदकर मंत्री-अफसरों ने श्रमदान किया:खंडवा में मंत्री विजय शाह ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया

March 19, 2026/
4:53 pm

खंडवा जिले में गुरुवार को तीसरे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के टैगोर...

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

May 18, 2026/
6:55 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए...

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

March 29, 2026/
2:41 pm

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे...

सामान्य से तैलीय और संवेदनशील त्वचा में प्राकृतिक चमक के लिए ग्रीष्मकालीन त्वचा देखभाल युक्तियाँ

March 15, 2026/
8:08 pm

समर स्किन केयर टिप्स | छवि: फ्रीपिक/एआई गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ही, त्वचा से जुड़ी कई बड़ी...

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

May 24, 2026/
1:02 pm

27 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील...

धर्मेंद्र ने कॉलर पकड़ी तो राजकुमार ने छोड़ी फिल्म:बप्पी लाहिड़ी के गहने देख कहा- मंगलसूत्र भी पहन लो, अमिताभ बच्चन के सूट को कहा पर्दा

July 3, 2026/
4:30 am

“ये कौन हैं?” सलमान खान का सवाल सुनते ही जवाब आया- “जानी…, अपने अब्बा से जाकर पूछना, हम कौन हैं।”...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान:तीन थिएटर कमान का ब्लूप्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा

पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान:तीन थिएटर कमान का ब्लूप्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा

सरकार तीनों सेनाओं के ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब थल, वायु और नौसेना संयुक्त रूप से थिएटर कमान के तौर पर काम करेंगी। पाकिस्तान से निपटने के लिए वेस्टर्न तो चीन से मुकाबले के लिए नार्दर्न थिएटर कमान होगी। हिंद महासागर के बड़े समुद्री क्षेत्र की रखवाली के लिए मैरीटाइम कमान बनेगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने पिछले सैन्य संघर्षों के अनुभवों से सबक लेते हुए इनके ब्लूप्रिंट तैयार किए हैं। इन्हें अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास भेजेंगे। फिर कैबिनेट समिति मुहर लगाएगी। CDS का विस्तारित कार्यकाल मई अंत में पूरा हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि जनरल चौहान के अवकाश ग्रहण करने के बाद CDS के साथ वाइस CDS का पद भी बनेगा। नए रोडमैप के तहत रक्षा बलों का भी विस्तार होगा। इसके अलावा, स्पेस और साइबर कमांड भी गठित करने की योजना है। जल्द मिलेंगी 4 नई फोर्स देश को डिफेंस जियो स्पेशियली एजेंसी, डेटा, ड्रोन और कॉग्नेटिव वॉरफेयर एक्शन फोर्स मिलेंगी। कॉग्नीटिव फोर्स ह्यूमन माइंड्स के बैटलफील्ड पर काम करेगी। प्रतिद्वंद्वी की सैन्य ताकत को मानसिक स्तर पर प्रभावित करने के तरीके अपनाएगी। वेस्टर्न कमान वायुसेना संभालेगी 10 साल में 5 बार चीन-पाकिस्तान से टकराव सैन्य सूत्रों के अनुसार, एक दशक में पाकिस्तान और चीन के साथ हुए 5 टकरावों से मिले कौशल, चुनौतियों और खामियों को फिल्टर कर नया ढांचा तैयार किया है। इनमें, पाकिस्तान के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और 2025 में 88 घंटे चला ऑपरेशन सिंदूर शामिल है। वहीं, चीन के खिलाफ 2017 के डोकलाम और 2020 के गलवान संघर्ष के सबक शामिल हैं। इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेवाओं की स्वतंत्र कार्रवाई में कम्युनिकेशन गैप और रिसोर्स ओवरलैप जैसी समस्याएं सामने आईं। ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार 88 ‎घंटे के भीतर तीनों सेनाओं का कम्पलीट इंटीग्रेशन देखा गया। मिसाइल‎ स्ट्राइक्स, ड्रोन स्वार्म, इलेक्ट्रॉनिक‎ वारफेयर और ग्राउंड फोर्स का ‎तालमेल भरपूर रहा। आजादी के बाद सबसे बड़ा सैन्य सुधार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसएल नरसिम्हन के मुताबिक- यह 1947 के बाद सबसे बड़ा सैन्य‎ ओवरहॉल है। मई 2026 में पहली ‎थिएटर कमान सक्रिय होने पर हमारी ‎सेनाएं न सिर्फ जॉइंट होंगी, बल्कि ‎थिएटर-रेडी भी होंगी। ठीक ऑपरेशन‎ सिंदूर के 88 घंटों की तरह। हर ‎थिएटर में साइबर, स्पेस और स्पेशल‎ ऑपरेशंस सब-कमांड होंगी। तीनों‎ सेनाओं का कॉमन सप्लाई चेन और ‎मेंटेनेंस होगा। इंटेलिजेंस फ्यूजन‎ सेंटर्स होंगे। दो मोर्चों पर युद्ध के ‎प्रोटोकोल होंगे। संसाधन साझा करने ‎की ऑटोमैटिक व्यवस्था होगी। हर ‎थिएटर में साल में कम से कम दो ‎फुल-स्केल जॉइंट एक्सरसाइज होंगी।‎ ———————————— ये खबर भी पढ़ें… 2026 के लिए भारतीय सेना का रोडमैप तैयार, शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म में प्लानिंग ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के साथ 88 घंटे की जंग के विश्लेषण के बाद सेना ने अहम बदलावों की रूपरेखा तैयार की है। सेना ने इसे तीन हिस्सों अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म), मध्यकालिक (मीडियम टर्म) और दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) रण​नीति में बांटा है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket