Wednesday, 09 Sep 2026 | 08:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

भिंड में आज से संत कालिदास महाराज की पदयात्रा:गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का देंगे संदेश, गांव-गांव पहुंचेंगे संत

भिंड में सामाजिक जागरूकता और जनसंदेश के उद्देश्य से संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई। संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज ने सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा, गौ संरक्षण, बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति और नदियों के संरक्षण को लेकर जनजागरण फैलाना है। पदयात्रा का शुभारंभ दंदरौआ हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज की मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के संतों की उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान “सबकी बेटी हमारी बेटी” का संदेश देते हुए समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन संतों का दल भिंड से फूप तक पहुंचेगा। दूसरे दिन यात्रा फूप से उमरी पहुंचेगी, जहां त्रिमूर्ति धाम मंदिर में विश्राम होगा। इसके बाद उमरी से बघेली बहादुरपुर स्थित कालका देवी मंदिर तक यात्रा जाएगी। आगामी चरणों में यह पदयात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए बालाजी मंदिर, लहार के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, चौरई और आलमपुर क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इस दौरान संत समाज गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेगा। संत कालिदास महाराज ने स्पष्ट संदेश दिया कि गांव की हर बेटी पूरे समाज की जिम्मेदारी है और उसके प्रति किसी भी प्रकार की गलत नजर नहीं डाली जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने गौवंश को सड़कों पर छोड़ने के बजाय घरों में सुरक्षित रखने और नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने की अपील की। गौरतलब है कि कालिदास महाराज पिछले दो वर्षों से नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों के बाद सरकार को इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। हाल ही में टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान शासन ने हाईवे चौड़ीकरण को लेकर लिखित आश्वासन भी दिया है।
परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा के अनुसार, यह कालिदास महाराज की दूसरी बड़ी पदयात्रा है, जिसके माध्यम से वे जिले के सुदूर गांवों तक पहुंचकर सात प्रमुख सामाजिक संदेशों का प्रसार करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
घर पर पेडीक्योर: पेडीक्योर के रूप में अब घर पर, फटी एड़ियों और वाॅलॅजी वाॅर्क्स से बाहर, बस कुछ आसान स्टेप्स में

March 30, 2026/
11:36 pm

घर पर पेडीक्योर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे का तो पूरा मकसद रखते हैं, लेकिन आदिवासियों...

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

April 18, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और...

authorimg

April 22, 2026/
12:10 pm

Last Updated:April 22, 2026, 12:10 IST Slow Healing in Diabetes Causes: डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर, खराब ब्लड सर्कुलेशन और...

‘गोविंदा बदलते हैं तो मैं माफ कर दूंगी’:एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- 40 साल का प्यार है, लेकिन अब दिल मजबूत है

February 18, 2026/
5:31 pm

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कभी दोनों के तलाक...

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में ट्रम्प नाम के भैंसे की कुर्बानी पर रोक, नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
7:39 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। इस भैंसे...

Netanyahu Trump Secret Meeting: Iran Attack Decision

April 8, 2026/
12:48 pm

वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले कॉपी लिंक तारीख: 11 फरवरी जगह: व्हाइट हाउस, वॉशिंगटन डीसी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुबह...

संडे प्रोफाइल : रोरी कैनेडी:कैनेडी परिवार की रोरी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों से बना रही हैं खास पहचान

August 23, 2026/
12:30 pm

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की भतीजी रोरी कैनेडी ने पेचीदा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कई चर्चित डॉक्यूमेंट्री...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भिंड में आज से संत कालिदास महाराज की पदयात्रा:गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का देंगे संदेश, गांव-गांव पहुंचेंगे संत

भिंड में आज से संत कालिदास महाराज की पदयात्रा:गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का देंगे संदेश, गांव-गांव पहुंचेंगे संत

भिंड में सामाजिक जागरूकता और जनसंदेश के उद्देश्य से संत कालिदास महाराज की पदयात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई। संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज ने सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा, गौ संरक्षण, बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति और नदियों के संरक्षण को लेकर जनजागरण फैलाना है। पदयात्रा का शुभारंभ दंदरौआ हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज की मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के संतों की उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान “सबकी बेटी हमारी बेटी” का संदेश देते हुए समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन संतों का दल भिंड से फूप तक पहुंचेगा। दूसरे दिन यात्रा फूप से उमरी पहुंचेगी, जहां त्रिमूर्ति धाम मंदिर में विश्राम होगा। इसके बाद उमरी से बघेली बहादुरपुर स्थित कालका देवी मंदिर तक यात्रा जाएगी। आगामी चरणों में यह पदयात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए बालाजी मंदिर, लहार के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, चौरई और आलमपुर क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इस दौरान संत समाज गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेगा। संत कालिदास महाराज ने स्पष्ट संदेश दिया कि गांव की हर बेटी पूरे समाज की जिम्मेदारी है और उसके प्रति किसी भी प्रकार की गलत नजर नहीं डाली जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने गौवंश को सड़कों पर छोड़ने के बजाय घरों में सुरक्षित रखने और नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने की अपील की। गौरतलब है कि कालिदास महाराज पिछले दो वर्षों से नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलनों के बाद सरकार को इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। हाल ही में टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान शासन ने हाईवे चौड़ीकरण को लेकर लिखित आश्वासन भी दिया है।
परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा के अनुसार, यह कालिदास महाराज की दूसरी बड़ी पदयात्रा है, जिसके माध्यम से वे जिले के सुदूर गांवों तक पहुंचकर सात प्रमुख सामाजिक संदेशों का प्रसार करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket