Sunday, 13 Sep 2026 | 04:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

दादाजी धाम में मनाई गई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन-आरती के साथ हुआ विशेष आयोजन

भोपाल में रायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ मनाई गई। पूजन, अभिषेक और हवन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत समस्त देवी-देवताओं के विधिवत पूजन से हुई। इसके बाद पंडित राजेन्द्र पलिया, रोहित तिवारी, अनुराग पांडे, सौरभ मिश्रा और ब्रह्मस्वरूप तिवारी (विदिशा) के सान्निध्य में भगवान परशुराम का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा शुभ अभिजीत मुहूर्त में भगवान को पुष्प अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती, अभिषेक और हवन में भाग लिया। हवन के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और आहुति की सुगंध से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अक्षय तृतीया का महत्व बताया कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसमें बिना किसी विशेष मुहूर्त के विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया का ब्यूटी हब बन रहा दक्षिण कोरिया:लोगों के आइडिया से तैयार प्रोडक्ट महज तीन माह में जमीन पर उतार रहीं मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां

August 11, 2026/
1:52 pm

जरा सोचिए, आपके पास किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट का आइडिया हो और महज 3 महीने में वह लॉन्च हो जाए। न...

ककड़ी भंडारण युक्तियाँ

May 17, 2026/
1:20 pm

17 मई 2026 को 13:20 IST पर अपडेट किया गया लोग अक्सर बाज़ार से खेडा खरीदकर सीधे फ़र्ज़ी में रख...

इंदौर के गोलीकांड में एक आरोपी और पिस्टल की तलाश:बैंक में काम करने वाला आरोपी बोला- पहले से रखी हुई थी देसी पिस्टल

April 14, 2026/
5:10 am

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही...

लौकी कटलेट: लौकी के क्रिस्पी कटलेट, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे; नाश्ता हो या शाम की चाय, दो गुना हो जायेगा स्वाद

April 28, 2026/
9:13 pm

लौकी कटलेट रेसिपी: थकान की थकान खाने के बाद शाम की चाय के साथ कुछ चित्र और चटपटे का मन...

मंदसौर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा ड्रग तस्कर:डेढ़ किलो एमडी की तस्करी के मामले में था फरार, एसपी ने बनाई थी टीम

April 6, 2026/
8:11 pm

मंदसौर सिटी कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से...

एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

September 8, 2026/
7:10 pm

एक्टर राजेश शर्मा ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दादाजी धाम में मनाई गई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन-आरती के साथ हुआ विशेष आयोजन

दादाजी धाम में मनाई गई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन, हवन-आरती के साथ हुआ विशेष आयोजन

भोपाल में रायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ मनाई गई। पूजन, अभिषेक और हवन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत समस्त देवी-देवताओं के विधिवत पूजन से हुई। इसके बाद पंडित राजेन्द्र पलिया, रोहित तिवारी, अनुराग पांडे, सौरभ मिश्रा और ब्रह्मस्वरूप तिवारी (विदिशा) के सान्निध्य में भगवान परशुराम का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा शुभ अभिजीत मुहूर्त में भगवान को पुष्प अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती, अभिषेक और हवन में भाग लिया। हवन के दौरान वातावरण मंत्रोच्चार और आहुति की सुगंध से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अक्षय तृतीया का महत्व बताया कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसमें बिना किसी विशेष मुहूर्त के विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket