Sunday, 25 Oct 2026 | 06:40 PM

Trending :

दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज Kriti Sanon Ramp Walk | Mrunal Thakur Shilpa Shetty Glamorous Mumbai Look नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा 'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र
EXCLUSIVE

सेहत का खजाना है ये छुटकू सा फल, शरीर में भर देता है ताकत, हड्डियों को बना दे फौलादी, जानिए इसके कमाल के फायदे

ask search icon

Last Updated:

Shahtoot ke Fayde: गर्मियों में मिलने वाला शहतूत फल अपने स्वाद के कारण लोगों को बहुत पसंद आता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं. शहतूत के सेवन से वजन कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा में निखार लाने और बालों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

मध्य प्रदेश के खंडवा में गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में शहतूत लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. लाल और काले रंग का यह छोटा सा फल भले ही दिखने में साधारण लगे लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं. यह फल देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है.

बघेलखंड का पुराना नेचुरल हेल्थ बूस्टर!

शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में करीब 15 से 20 दिन ही बाजार में देखने को मिलता है. यही वजह है कि इसका सीजन आते ही इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है. यह फल ज्यादातर जंगलों या पेड़ों पर प्राकृतिक रूप से उगता है और सीमित मात्रा में ही बाजार तक पहुंच पाता है.

शहतूत

शहतूत का स्वाद मीठा, हल्का खट्टा और थोड़ा कसैला होता है, जो इसे और भी खास बनाता है. इसमें छिलका या बड़े बीज नहीं होते, इसलिए इसे सीधे खा सकते हैं. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शहतूत लाभकारी होता है. इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहतूत

डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, शहतूत में विटामिन सी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. शहतूत में मौजूद विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और यही वजह है कि यह फल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है. साथ ही यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

शहतूत.

शहतूत विटामिन सी से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है. फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और अपच से राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं. शहतूत में मौजूद तत्व शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

शहतूत

यह स्किन को ग्लो देता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है. वहीं कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने से वजन घटाने में मदद मिलती है. गर्मी में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है. ऐसे में शहतूत काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है.

Gardening Tips: साल भर ताज़ा और स्वादिष्ट फल पाने के लिए अपने बगीचे में शामिल करें ये पौधे

शहतूत का सेवन गर्मियों में ठंडक देने का काम करता है. इसका रस शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और लू से भी बचाता है. बच्चों को शहतूत बहुत पसंद होता है क्योंकि इसका स्वाद मीठा और रसीला होता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि उनके विकास में भी सहायक है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं.

शहतूत.

विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना आधा से एक कप ताजा शहतूत खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. शहतूत सिर्फ एक फल नहीं बल्कि गर्मियों का नैचुरल हेल्थ टॉनिक है. कम समय के लिए मिलने वाला यह फल स्वाद और सेहत दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, इसलिए मौका मिले तो इसे जरूर ट्राई करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rewa Fetus on Judges Table

March 22, 2026/
8:57 am

. यह कहना है रीवा के दयाशंकर पांडेय का। उनकी पत्नी ने सड़क हादसे से जुड़े एक हमले में गर्भ...

केरल मुख्यमंत्री घोषणा 2026 लाइव: कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर गतिरोध आज समाप्त होने की संभावना

May 13, 2026/
1:23 pm

केरल मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव अपडेट: केरल को अपने अगले मुख्यमंत्री का नाम बुधवार को पता चलने की संभावना है,...

ईरान की करेंसी रियाल 20 लाख प्रति डॉलर पर पहुंची:यह अब तक का सबसे निचला स्तर, अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

August 24, 2026/
2:15 pm

ईरान की मुद्रा रियाल सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 लाख पर पहुंच गई। एसोसिएटेड प्रेस (AP)...

नीमच में महिला दिवस समारोह, 60 महिलाएं सम्मानित:बेटा-बेटी को समान अवसर देने की अपील; नपा अध्यक्ष ने 'फिर बेटी हुई है' रचना सुनाई

March 8, 2026/
6:59 pm

नीमच में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सीताराम जाजू कन्या कॉलेज में जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया गया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सेहत का खजाना है ये छुटकू सा फल, शरीर में भर देता है ताकत, हड्डियों को बना दे फौलादी, जानिए इसके कमाल के फायदे

ask search icon

Last Updated:

Shahtoot ke Fayde: गर्मियों में मिलने वाला शहतूत फल अपने स्वाद के कारण लोगों को बहुत पसंद आता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं. शहतूत के सेवन से वजन कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा में निखार लाने और बालों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

मध्य प्रदेश के खंडवा में गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में शहतूत लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. लाल और काले रंग का यह छोटा सा फल भले ही दिखने में साधारण लगे लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं. यह फल देखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है.

बघेलखंड का पुराना नेचुरल हेल्थ बूस्टर!

शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में करीब 15 से 20 दिन ही बाजार में देखने को मिलता है. यही वजह है कि इसका सीजन आते ही इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है. यह फल ज्यादातर जंगलों या पेड़ों पर प्राकृतिक रूप से उगता है और सीमित मात्रा में ही बाजार तक पहुंच पाता है.

शहतूत

शहतूत का स्वाद मीठा, हल्का खट्टा और थोड़ा कसैला होता है, जो इसे और भी खास बनाता है. इसमें छिलका या बड़े बीज नहीं होते, इसलिए इसे सीधे खा सकते हैं. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शहतूत लाभकारी होता है. इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहतूत

डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, शहतूत में विटामिन सी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. शहतूत में मौजूद विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और यही वजह है कि यह फल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है. साथ ही यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

शहतूत.

शहतूत विटामिन सी से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है. फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और अपच से राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं. शहतूत में मौजूद तत्व शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

शहतूत

यह स्किन को ग्लो देता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है. वहीं कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने से वजन घटाने में मदद मिलती है. गर्मी में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है. ऐसे में शहतूत काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है.

Gardening Tips: साल भर ताज़ा और स्वादिष्ट फल पाने के लिए अपने बगीचे में शामिल करें ये पौधे

शहतूत का सेवन गर्मियों में ठंडक देने का काम करता है. इसका रस शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और लू से भी बचाता है. बच्चों को शहतूत बहुत पसंद होता है क्योंकि इसका स्वाद मीठा और रसीला होता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि उनके विकास में भी सहायक है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं.

शहतूत.

विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना आधा से एक कप ताजा शहतूत खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. शहतूत सिर्फ एक फल नहीं बल्कि गर्मियों का नैचुरल हेल्थ टॉनिक है. कम समय के लिए मिलने वाला यह फल स्वाद और सेहत दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, इसलिए मौका मिले तो इसे जरूर ट्राई करें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket