Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:09 AM

Trending :

ISBT पर बसों की जांच:फायर सेफ्टी और फर्स्ट एड में खामियां मिलीं, ऑल इंडिया परमिट लेकर स्टेज कैरेज चलाने वालों पर कार्रवाई

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल ने गुरुवार को ISBT बस स्टैंड पर यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल फिटनेस निरस्त की गई, बल्कि भारी-भरकम समन शुल्क भी वसूला गया।
आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 04 PA 3889 में फायर फाइटिंग उपकरण चालू हालत में नहीं पाए गए और फर्स्ट एड बॉक्स भी अनुपस्थित मिला। वहीं बस क्रमांक MP 04 PA 3934 में फायर एक्सटिंग्विशर ही नहीं था। इन गंभीर खामियों को देखते हुए दोनों बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। नियमों का उल्लंघन, 99 हजार का जुर्माना
कार्रवाई के दौरान बस क्रमांक BR 01 PS 0919 और AR 06 B 0444 को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट होने के बावजूद स्टेज कैरेज के रूप में संचालित करते पाया गया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर परिवहन विभाग ने दोनों बसों से कुल 99 हजार रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए। इसके अलावा, एक दिन पहले जप्त की गई बस क्रमांक AR 11 C 2999 से भी 49 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस तरह कुल वसूली 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गई। राहवीर योजना का प्रचार, सुरक्षा पर सख्त निर्देश
अभियान के दौरान बसों में राहवीर योजना के पेम्फलेट भी चिपकाए गए और चालकों-परिचालकों को योजना के बारे में जागरूक किया गया। बस चालकों को अग्नि सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहने की संभावना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कुल्लू में गाड़ी पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, बारिश से लैंडस्लाइड, आज-कल 5 जिलों में तूफान का येलो अलर्ट

April 18, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकर्ण में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा और चट्टानें सड़क से गुजर...

मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी:2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया

July 21, 2026/
4:00 pm

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान...

ask search icon

March 19, 2026/
6:02 pm

Last Updated:March 19, 2026, 18:02 IST हड़जोड़ एक देसी बेलनुमा पौधा है जिसे आयुर्वेद में हड्डियों और जोड़ों के लिए...

हल्का बदलने से किसान को कम मिला मुआवजा:बैतूल उपभोक्ता आयोग ने ब्याज और क्षतिपूर्ति सहित राशि लौटाने के निर्देश दिया

April 9, 2026/
8:53 pm

बैतूल उपभोक्ता आयोग ने गुरुवार को किसानों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने बैंकों को फसल...

Salman Khan Visits Lilavati Hospital

February 24, 2026/
9:46 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ISBT पर बसों की जांच:फायर सेफ्टी और फर्स्ट एड में खामियां मिलीं, ऑल इंडिया परमिट लेकर स्टेज कैरेज चलाने वालों पर कार्रवाई

ISBT पर बसों की जांच:फायर सेफ्टी और फर्स्ट एड में खामियां मिलीं, ऑल इंडिया परमिट लेकर स्टेज कैरेज चलाने वालों पर कार्रवाई

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल ने गुरुवार को ISBT बस स्टैंड पर यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए न केवल फिटनेस निरस्त की गई, बल्कि भारी-भरकम समन शुल्क भी वसूला गया।
आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 04 PA 3889 में फायर फाइटिंग उपकरण चालू हालत में नहीं पाए गए और फर्स्ट एड बॉक्स भी अनुपस्थित मिला। वहीं बस क्रमांक MP 04 PA 3934 में फायर एक्सटिंग्विशर ही नहीं था। इन गंभीर खामियों को देखते हुए दोनों बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। नियमों का उल्लंघन, 99 हजार का जुर्माना
कार्रवाई के दौरान बस क्रमांक BR 01 PS 0919 और AR 06 B 0444 को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट होने के बावजूद स्टेज कैरेज के रूप में संचालित करते पाया गया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर परिवहन विभाग ने दोनों बसों से कुल 99 हजार रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए। इसके अलावा, एक दिन पहले जप्त की गई बस क्रमांक AR 11 C 2999 से भी 49 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। इस तरह कुल वसूली 1.48 लाख रुपए तक पहुंच गई। राहवीर योजना का प्रचार, सुरक्षा पर सख्त निर्देश
अभियान के दौरान बसों में राहवीर योजना के पेम्फलेट भी चिपकाए गए और चालकों-परिचालकों को योजना के बारे में जागरूक किया गया। बस चालकों को अग्नि सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहने की संभावना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket