Wednesday, 09 Sep 2026 | 07:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कैल्शियम की कमी से हड्डियां हो गई हैं कमजोर, तो यहां जानिए घरेलू उपाय और सही डाइट

authorimg

Last Updated:

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द व कमजोरी आम समस्या बन जाती है, लेकिन सही खानपान और दिनचर्या से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना एक्सरसाइज के बाद दूध पीना और उसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सेवन करना हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों में लुब्रिकेशन बनाए रखता है. साथ ही हल्की मालिश और नियमित व्यायाम से दर्द में राहत मिलती है और शरीर एक्टिव बना रहता है.

अगर उम्र बढ़ने के साथ आपके शरीर में जकड़न, जोड़ों में दर्द या हड्डियों में कमजोरी महसूस होने लगी है, तो यह सामान्य बात है, लेकिन सही देखभाल से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. जैसे-जैसे बुढ़ापा आता है, शरीर में कैल्शियम की कमी, हड्डियों का कमजोर होना और जोड़ों में लचीलापन कम होना शुरू हो जाता है. कई लोगों को फ्रैक्चर, डिस्क से जुड़ी समस्याएं या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं.

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें. दूध को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन उसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है. डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं, तो कसरत के लगभग आधे घंटे बाद एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और मांसपेशियों तथा हड्डियों को मजबूती मिलती है.

जोड़ों में बना रहता है लुब्रिकेशन 

आगे डॉक्टर पांडे ने बताया कि दूध को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए उसमें भीगे हुए खजूर या ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और मखाने मिलाए जा सकते हैं. आप इन ड्राई फ्रूट्स को एक चम्मच घी में हल्का फ्राई करके दूध के साथ ले सकते हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है, जिससे मूवमेंट आसान होता है और दर्द की संभावना कम होती है. यह मिश्रण विशेष रूप से उम्रदराज लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है.

मांसपेशियों को देता है आराम 

डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि अगर आपको शुरुआती स्तर पर ही जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो घरेलू उपाय भी काफी असरदार हो सकते हैं. सरसों के तेल को हल्का गर्म करके उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है. यह उपाय रक्त संचार को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को आराम देता है.

जोड़ों की समस्याओं में करते हैं मदद 

वहीं, उन्होंने बताया कि इसके अलावा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी बहुत जरूरी है. नियमित शारीरिक गतिविधि से हड्डियां मजबूत रहती हैं और शरीर सक्रिय बना रहता है. बता दें कि संतुलित आहार, सही समय पर दूध का सेवन, ड्राई फ्रूट्स का उपयोग, हल्की मालिश और नियमित व्यायाम ये सभी उपाय मिलकर बुढ़ापे में होने वाली हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'मैं काफी अनकम्फर्टेबल थी':काजोल ने डेब्यू वेब सीरीज के लिए 30 साल बाद नो-किस पॉलिसी तोड़ी थी, अब वजह बताई

April 24, 2026/
12:37 pm

एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में बताया कि वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ में पहला ऑनस्क्रीन किस करने...

Florida airport to be renamed after Trump

March 31, 2026/
1:40 pm

वॉशिंगटन1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका के फ्लोरिडा में पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर राष्ट्रपति ट्रम्प के नाम...

हिमाचल में दो दिन साफ रहेगा मौसम:खिलेगी धूप; 16 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

April 14, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 16...

वेदांता का डीमर्जर 1-मई से प्रभावी होगा:निवेशकों को 1 के बदले 4 कंपनियों के शेयर मिलेंगे; मिड-मई तक कंपनियों की लिस्टिंग होगी

April 20, 2026/
7:31 pm

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी कंपनियों के डीमर्जर की तारीख का ऐलान कर दिया है। सोमवार, 20...

ask search icon

May 19, 2026/
3:45 pm

Last Updated:May 19, 2026, 15:45 IST वचा (वच) एक औषधीय आयुर्वेदिक पौधा माना जाता है, जो दिल, दिमाग और पाचन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कैल्शियम की कमी से हड्डियां हो गई हैं कमजोर, तो यहां जानिए घरेलू उपाय और सही डाइट

authorimg

Last Updated:

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द व कमजोरी आम समस्या बन जाती है, लेकिन सही खानपान और दिनचर्या से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना एक्सरसाइज के बाद दूध पीना और उसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सेवन करना हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों में लुब्रिकेशन बनाए रखता है. साथ ही हल्की मालिश और नियमित व्यायाम से दर्द में राहत मिलती है और शरीर एक्टिव बना रहता है.

अगर उम्र बढ़ने के साथ आपके शरीर में जकड़न, जोड़ों में दर्द या हड्डियों में कमजोरी महसूस होने लगी है, तो यह सामान्य बात है, लेकिन सही देखभाल से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. जैसे-जैसे बुढ़ापा आता है, शरीर में कैल्शियम की कमी, हड्डियों का कमजोर होना और जोड़ों में लचीलापन कम होना शुरू हो जाता है. कई लोगों को फ्रैक्चर, डिस्क से जुड़ी समस्याएं या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं.

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें. दूध को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन उसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है. डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं, तो कसरत के लगभग आधे घंटे बाद एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और मांसपेशियों तथा हड्डियों को मजबूती मिलती है.

जोड़ों में बना रहता है लुब्रिकेशन 

आगे डॉक्टर पांडे ने बताया कि दूध को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए उसमें भीगे हुए खजूर या ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और मखाने मिलाए जा सकते हैं. आप इन ड्राई फ्रूट्स को एक चम्मच घी में हल्का फ्राई करके दूध के साथ ले सकते हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है, जिससे मूवमेंट आसान होता है और दर्द की संभावना कम होती है. यह मिश्रण विशेष रूप से उम्रदराज लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है.

मांसपेशियों को देता है आराम 

डॉक्टर रिद्धि ने बताया कि अगर आपको शुरुआती स्तर पर ही जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो घरेलू उपाय भी काफी असरदार हो सकते हैं. सरसों के तेल को हल्का गर्म करके उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है. यह उपाय रक्त संचार को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों को आराम देता है.

जोड़ों की समस्याओं में करते हैं मदद 

वहीं, उन्होंने बताया कि इसके अलावा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी बहुत जरूरी है. नियमित शारीरिक गतिविधि से हड्डियां मजबूत रहती हैं और शरीर सक्रिय बना रहता है. बता दें कि संतुलित आहार, सही समय पर दूध का सेवन, ड्राई फ्रूट्स का उपयोग, हल्की मालिश और नियमित व्यायाम ये सभी उपाय मिलकर बुढ़ापे में होने वाली हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket