Thursday, 10 Sep 2026 | 06:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

ग्वालियर के एक निजी नर्सिंग होम में 9 महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, डॉक्टर ने सीसीटीवी वीडियो पुलिस को दिया है, जिसमें बच्चे का झाड़-फूंक करवाने का दावा किया जा रहा है। मृतक बच्चे की पहचान तनुज कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम प्रशांत कुशवाहा है, जो कि नहर वाले हनुमान मंदिर के पीछे के रहने वाले है। 22 अप्रैल को कराया गया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, बच्चे को उल्टी और सांस संबंधी परेशानी (पसली चलने) की शिकायत थी। उसे 22 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र में सरोज घर के सामने स्थित अंकुर बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टर पर जबरन इलाज का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर स्नेहा गडकर ने उनकी मर्जी के खिलाफ बच्चे को सांस की नली लगाई और इंजेक्शन दिए। उनका कहना है कि बच्चे को मामूली तकलीफ थी, लेकिन गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की मां हेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मामले को दबाने के लिए ₹50 हजार लेने की कोशिश की। देखिए 2 तस्वीरें…
अस्पताल के बाहर हंगामा, चक्का जाम घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और चक्का जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जनकगंज सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने सौंपा CCTV वीडियो वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा है। इसमें परिजनों द्वारा झाड़-फूंक कराए जाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा वेटिंलेटर पर था, उसके परिजनों ने उसे वेटिंलेटर से हटा कर झाड़-फूंक करवाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी

May 1, 2026/
6:48 pm

खरगोन में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम 4:30 बजे भाजपा...

झाबुआ में पारा 43.8°C पहुंचा, लू का प्रकोप:सड़कों पर सन्नाटा; डॉक्टरों ने धूप से बचने, हाइड्रेटेड रहने की दी सलाह

April 28, 2026/
10:38 am

झाबुआ में पिछले सात दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में...

#बंगालबजट | "₹8 लाख करोड़ का कर्ज़, बजट असंतुलन और अल्पसंख्यक आवंटन पर बहस" | ए. रंगनाथन

June 22, 2026/
9:26 pm

द हार्ड फैक्ट्स के इस एपिसोड में, लेखक ए. रंगनाथन ने पश्चिम बंगाल के राजकोषीय प्रबंधन और बजट आवंटन प्राथमिकताओं...

Chhindwara Bus Accident | Minister Visit, Doctors Arrive

March 27, 2026/
8:04 am

हादसे में एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा...

Ranbir Kapoors Ramayan Footage Shown at Cinemacon

April 19, 2026/
5:42 pm

27 मिनट पहले कॉपी लिंक रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है।...

एलपीजी की टेंशन खत्म, पाइप से किचन तक पहुंचती है गैस, किया ये इंतजाम

March 27, 2026/
10:04 am

नई दिल्ली. देश की राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल से एक चौंकाने...

राजनीति

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

ग्वालियर के एक निजी नर्सिंग होम में 9 महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, डॉक्टर ने सीसीटीवी वीडियो पुलिस को दिया है, जिसमें बच्चे का झाड़-फूंक करवाने का दावा किया जा रहा है। मृतक बच्चे की पहचान तनुज कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम प्रशांत कुशवाहा है, जो कि नहर वाले हनुमान मंदिर के पीछे के रहने वाले है। 22 अप्रैल को कराया गया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, बच्चे को उल्टी और सांस संबंधी परेशानी (पसली चलने) की शिकायत थी। उसे 22 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र में सरोज घर के सामने स्थित अंकुर बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टर पर जबरन इलाज का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर स्नेहा गडकर ने उनकी मर्जी के खिलाफ बच्चे को सांस की नली लगाई और इंजेक्शन दिए। उनका कहना है कि बच्चे को मामूली तकलीफ थी, लेकिन गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की मां हेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मामले को दबाने के लिए ₹50 हजार लेने की कोशिश की। देखिए 2 तस्वीरें…
अस्पताल के बाहर हंगामा, चक्का जाम घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और चक्का जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जनकगंज सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने सौंपा CCTV वीडियो वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा है। इसमें परिजनों द्वारा झाड़-फूंक कराए जाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा वेटिंलेटर पर था, उसके परिजनों ने उसे वेटिंलेटर से हटा कर झाड़-फूंक करवाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket