Last Updated:
गर्मियों का मौसम आते ही घर के अंदर भी गर्मी और घुटन महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने घर को ठंडा, फ्रेश और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इनडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. लकी बैम्बू से लेकर जेड प्लांट और ड्रेसिना तक, ये पौधे न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि वातावरण को ठंडा और सुकून भरा बनाने में भी मदद करते हैं.
गर्मियों में इनडोर प्लांट में बैम्बू का पौधा सबसे अच्छा माना जाता है, जिसे गमले या कांच के जार में पानी भरकर आसानी से लगाया जा सकता है. यह गर्मी को अवशोषित कर हवा को शुद्ध करने की क्षमता रखता है और अपनी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है. लकी बैम्बू का पौधा घर के अंदर 5 फीट तक लंबा और 2 फीट तक चौड़ा हो सकता है, इसे लगाकर आप वातावरण को सुंदर और ठंडा बना सकते हैं.

टेबल कामिनी पौधा भी इनडोर प्लांट के लिए बेस्ट माना जाता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और इसके छोटे फूलों की हल्की-खट्टी खुशबू मन को शांत कर मनोदशा को बेहतर बनाती है. यह एक छोटा झाड़ीनुमा पौधा है, जो अपने चमकदार हरे पत्तों और साल भर खिलने वाले छोटे, सफेद, सुगंधित फूलों के गुच्छों के लिए प्रसिद्ध है. गर्मियों के लिए यह भी एक बेहतरीन विकल्प है.

दरअसल, इस पौधे का नाम कोबरा फन इसके कामुक हरे सिर और रक्त-लाल मुड़ी हुई जीभ जैसी आकृति के कारण पड़ा है, जिसे देखकर यह कोबरा सांप जैसा प्रतीत होता है. यह पौधा इनडोर प्लांट के रूप में घर में आसानी से लगाया जा सकता है और काफी हद तक गर्मी को अवशोषित कर वातावरण को ठंडा करने में मदद करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एडेनियम प्लांट इनडोर पौधों में शामिल होता है और अपनी खूबसूरती व अनोखी बनावट के कारण लोगों का ध्यान आसानी से आकर्षित करता है. शुरुआती दौर से ही इसकी जड़ मोटी, गोल और सुंदर होने लगती है और करीब एक से डेढ़ फुट की ऊंचाई तक पहुंचते-पहुंचते इसमें तरह-तरह के फूल खिलने लगते हैं. इसे घर में लगाने से एक अलग ही सुंदरता का एहसास होता है और गर्मियों में इसे लगाकर वातावरण को ठंडा भी बनाया जा सकता है.

क्रैसुला एक आम इनडोर प्लांट है, जिसे आमतौर पर जेड प्लांट कहा जाता है. इसकी कई प्रजातियां होती हैं और इसे कभी-कभी फ्रेंडशिप प्लांट, मनी प्लांट या मनी ट्री भी कहा जाता है. इसकी हरी-भरी, छोटी-छोटी सुंदर पत्तियां देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं और इसे लगाने से वातावरण भी ठंडा रहता है. इसके साथ ही इसकी हल्की मनमोहक खुशबू घर को महकाए रखती है.

ज़ेबरा प्लांट अपने आकर्षक गहरे हरे पत्तों के लिए जाना जाता है, जिन पर सफेद धारियां होती हैं जो ज़ेबरा की तरह दिखती हैं. अपनी सुंदरता के अलावा, यह घर के भीतर की हवा को स्वच्छ रखने और स्वस्थ वातावरण बनाने में भी मदद करता है. गर्मियों में इसे लगाकर काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. हालांकि इसे अधिक पानी या धूप की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इसकी देखभाल के लिए कुछ खास परिस्थितियां जरूरी होती हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो इसे थोड़ी अतिरिक्त देखभाल देने के लिए तैयार हों.

ड्रेसिना का पौधा अपने खूबसूरत लाल, चमकदार पत्तों के लिए जाना जाता है. इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां ब्राइट इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो और इसकी मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनाए रखनी चाहिए. गर्मियों में रोज एक बार पानी देने से यह सालों तक हरा-भरा रहता है और वातावरण को ठंडा बनाने में मदद करता है. देखने में यह इतना आकर्षक होता है कि अनायास ही लोगों की नजर इस पर चली जाती है.














































