Monday, 15 Jun 2026 | 01:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी:TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। TCS का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपए घटकर ₹8.67 लाख करोड़ पर आ गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹50,670 करोड़ घटकर ₹17.96 लाख करोड़ पर आ गई। HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹23,090 करोड़ बढ़कर ₹12.08 लाख करोड़ हो गई है। वहीं LIC, भारतीय एयरटेल, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यू भी घटी है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फाइनेंस की वैल्यू बढ़ी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1830 अंक गिरा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,830 (2.33%) और निफ्टी 455 (1.87%) अंक गिरा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

March 18, 2026/
5:47 pm

X हेयर ट्रांसप्लांट या स्किन के लिए किसी भी डॉक्टर की चेक करें ये डिग्री   सोशल मीडिया पर झोलाछाप...

First responders and residents gather at the site of an Israeli airstrike in Beirut's Tallet al-Khayyat neighbourhood. (AFP/File)

April 12, 2026/
12:42 pm

आखरी अपडेट:12 अप्रैल, 2026, 12:42 IST कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान उन रिपोर्टों से बहुत परेशान है कि कुछ...

डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:एक्ट्रेस बोलीं- शांति को प्राथमिकता दी, पूर्व पति ने कद्र नहीं की थी

April 11, 2026/
12:03 pm

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में पूर्व पति राजीव पॉल से तलाक (2012) के बाद एलिमनी...

सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

February 23, 2026/
7:42 pm

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार...

CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिंबध

May 13, 2026/
11:41 am

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के...

RCB vs LSG Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates. (Picture Credit: Creimas)

April 15, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:15 अप्रैल, 2026, 19:13 IST आप ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने हाल ही में शीर्ष भाजपा नेताओं के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी:TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी:TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। TCS का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपए घटकर ₹8.67 लाख करोड़ पर आ गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू ₹50,670 करोड़ घटकर ₹17.96 लाख करोड़ पर आ गई। HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹23,090 करोड़ बढ़कर ₹12.08 लाख करोड़ हो गई है। वहीं LIC, भारतीय एयरटेल, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यू भी घटी है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फाइनेंस की वैल्यू बढ़ी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1830 अंक गिरा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,830 (2.33%) और निफ्टी 455 (1.87%) अंक गिरा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket