Sunday, 13 Sep 2026 | 11:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

निवाड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन:पृथ्वीपुर और जेरोन में PM आवास और भूमि पट्टे की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर और जेरोन नगर परिषद के पात्र हितग्राहियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। 99 प्रतिशत पात्र परिवारों को नहीं मिला पीएम आवास जनआंदोलन का नेतृत्व कर रहे अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद लगभग 99 प्रतिशत जरूरतमंद परिवारों को अब तक लाभ नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान भूमिहीन परिवारों को तत्काल भूमि पट्टे आवंटित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बिजली कटौती और गर्मी से लोग परेशान ज्ञापन में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। नागरिकों का आरोप है कि भीषण गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि नगर परिषद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को तत्काल सुचारू और स्थिर बनाया जाए। तहसीलदार ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन पृथ्वीपुर तहसीलदार शुभम मिश्रा ने स्वीकार किया कि कई पात्र हितग्राही आवास योजना और पट्टों जैसी सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Govt loses 1 lakh crore excise duty cut fuel

May 25, 2026/
3:50 pm

नई दिल्ली41 मिनट पहले कॉपी लिंक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (25 मई) को बताया कि पेट्रोल और डीजल...

तस्वीर का विवरण

May 5, 2026/
5:03 pm

आवश्यक सामग्री: 1 कप पके हुए चावल, ½ कप सूजी, ½ कप ताजा दही, 1 गोल आलू, 1 छोटा प्याज,...

Sunil Pal Kidnapping Trauma | Meerut Court Identification

April 21, 2026/
6:15 pm

30 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन सुनील पाल सोमवार को मेरठ की एक अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने 2024 के किडनैपिंग...

बागल में रिपोलिंग के दौरान साइंटिस्ट स्टाफ, भड़के शुभेंदु अधिकारी बोले- लोकतंत्र का भविष्य क्या है...

May 2, 2026/
2:48 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के नेता और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पिघला और दासपुर क्षेत्र...

PM Modi Appeal for Careful Diesel-Petrol Use

May 12, 2026/
11:04 am

भोपाल6 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

निवाड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन:पृथ्वीपुर और जेरोन में PM आवास और भूमि पट्टे की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन

निवाड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन:पृथ्वीपुर और जेरोन में PM आवास और भूमि पट्टे की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर और जेरोन नगर परिषद के पात्र हितग्राहियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ, तो 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। 99 प्रतिशत पात्र परिवारों को नहीं मिला पीएम आवास जनआंदोलन का नेतृत्व कर रहे अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद लगभग 99 प्रतिशत जरूरतमंद परिवारों को अब तक लाभ नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान भूमिहीन परिवारों को तत्काल भूमि पट्टे आवंटित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बिजली कटौती और गर्मी से लोग परेशान ज्ञापन में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। नागरिकों का आरोप है कि भीषण गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि नगर परिषद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को तत्काल सुचारू और स्थिर बनाया जाए। तहसीलदार ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन पृथ्वीपुर तहसीलदार शुभम मिश्रा ने स्वीकार किया कि कई पात्र हितग्राही आवास योजना और पट्टों जैसी सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket