Tuesday, 03 Nov 2026 | 08:09 PM

Trending :

कितने दिनों में खराब हो जाता है आटा, क्या इसकी भी कोई एक्सपायरी डेट, अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे

authorimg

Last Updated:

Wheat Flour Expiry Date: आटा ज्यादा दिनों तक रखा रहे, तो वह खराब हो जाता है. खासकर गर्मियों में आटा जल्दी खराब होता है. आटे को लंबे समय तक सही बनाए रखने के लिए प्रॉपर तरीके से स्टोर करना चाहिए. इसे एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए और ताजा आटे का उपयोग करना चाहिए. आटा खराब होने लगे, तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Zoom

खुला हुआ आटा 15 से 30 दिनों तक सुरक्षित रहता है.

Atta Expiry Date and Storage Tips: आटे का इस्तेमाल रोटियां बनाने के लिए लगभग रोज किया जाता है. रोटी हमारी थाली का जरूरी हिस्सा हैं और कई लोगों का पेट बिना रोटी के भरता ही नहीं है. आमतौर पर लोग रोटी बनाने के लिए गेहूं का आटा इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग आटा पिसवाकर रख लेते हैं और उसे महीनों तक इस्तेमाल करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि यह कितने दिनों में खराब हो सकता है? अक्सर लोग समझते हैं कि आटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, लेकिन इसकी भी एक शेल्फ लाइफ होती है. अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो खराब हो सकता है और नुकसानदायक भी बन सकता है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो पैक्ड गेहूं का आटा 1 से 3 महीने तक ठीक रहता है. अगर आटा खुला हुआ है या घर में पिसवाया गया है, तो इसकी ताजगी लगभग 15 से 30 दिनों तक ही रहती है. खासकर गर्मियों में नमी और गर्मी के कारण आटा जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए मौसम के हिसाब से इसकी स्टोरेज पर ध्यान देना जरूरी है. आटा खराब होने के कुछ संकेत भी होते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है. अगर आटे से अजीब सी गंध आने लगे, उसमें छोटे-छोटे कीड़े दिखें या उसका रंग बदल जाए, तो समझ लें कि वह खराब हो चुका है. अगर आटा छूने पर चिपचिपा या ज्यादा नम लगे, तो भी यह खराब होने का संकेत हो सकता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए और उसे ठंडी व सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए. अगर संभव हो, तो गर्मियों में आटे को फ्रिज में भी रखा जा सकता है. इससे उसमें नमी और कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है और उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. आटे की क्वालिटी बनाए रखने के लिए एक और जरूरी बात है कि उसे जरूरत के हिसाब से ही खरीदें या पिसवाएं. बहुत ज्यादा मात्रा में आटा रखने से खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

ताजा आटा न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है. खराब आटा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और कई परेशानियां पैदा कर सकता है. सभी के लिए यह समझना जरूरी है कि आटे की भी एक एक्सपायरी होती है, भले ही वह पैकेट पर साफ न लिखी हो. सही स्टोरेज और सावधानी से आप इसे लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. इसलिए अगली बार आटा इस्तेमाल करने से पहले उसकी क्वालिटी जरूर जांच लें, ताकि आप और आपका परिवार सेफ रहे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अजित पवार के भतीजे का आरोप- प्लेन क्रैश बड़ी साजिश:दुर्घटना के समय कई धमाके हुए थे, विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे

February 21, 2026/
1:14 pm

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार प्लेन क्रैश पर फिर सवाल...

ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम 1-मई से लागू होंगे:गेमिंग-सर्टिफिकेट अब 10 साल तक वैलिड रहेगा; बिना पैसे वाले गेम्स को रजिस्ट्रेशन से छूट

April 22, 2026/
7:24 pm

केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के गठन...

Croatia World Cup 2026 | USA Base Camp

June 11, 2026/
8:37 am

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्रोएशिया की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। टीम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कितने दिनों में खराब हो जाता है आटा, क्या इसकी भी कोई एक्सपायरी डेट, अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे

authorimg

Last Updated:

Wheat Flour Expiry Date: आटा ज्यादा दिनों तक रखा रहे, तो वह खराब हो जाता है. खासकर गर्मियों में आटा जल्दी खराब होता है. आटे को लंबे समय तक सही बनाए रखने के लिए प्रॉपर तरीके से स्टोर करना चाहिए. इसे एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए और ताजा आटे का उपयोग करना चाहिए. आटा खराब होने लगे, तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Zoom

खुला हुआ आटा 15 से 30 दिनों तक सुरक्षित रहता है.

Atta Expiry Date and Storage Tips: आटे का इस्तेमाल रोटियां बनाने के लिए लगभग रोज किया जाता है. रोटी हमारी थाली का जरूरी हिस्सा हैं और कई लोगों का पेट बिना रोटी के भरता ही नहीं है. आमतौर पर लोग रोटी बनाने के लिए गेहूं का आटा इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग आटा पिसवाकर रख लेते हैं और उसे महीनों तक इस्तेमाल करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि यह कितने दिनों में खराब हो सकता है? अक्सर लोग समझते हैं कि आटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है, लेकिन इसकी भी एक शेल्फ लाइफ होती है. अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो खराब हो सकता है और नुकसानदायक भी बन सकता है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो पैक्ड गेहूं का आटा 1 से 3 महीने तक ठीक रहता है. अगर आटा खुला हुआ है या घर में पिसवाया गया है, तो इसकी ताजगी लगभग 15 से 30 दिनों तक ही रहती है. खासकर गर्मियों में नमी और गर्मी के कारण आटा जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए मौसम के हिसाब से इसकी स्टोरेज पर ध्यान देना जरूरी है. आटा खराब होने के कुछ संकेत भी होते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है. अगर आटे से अजीब सी गंध आने लगे, उसमें छोटे-छोटे कीड़े दिखें या उसका रंग बदल जाए, तो समझ लें कि वह खराब हो चुका है. अगर आटा छूने पर चिपचिपा या ज्यादा नम लगे, तो भी यह खराब होने का संकेत हो सकता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए और उसे ठंडी व सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए. अगर संभव हो, तो गर्मियों में आटे को फ्रिज में भी रखा जा सकता है. इससे उसमें नमी और कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है और उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. आटे की क्वालिटी बनाए रखने के लिए एक और जरूरी बात है कि उसे जरूरत के हिसाब से ही खरीदें या पिसवाएं. बहुत ज्यादा मात्रा में आटा रखने से खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

ताजा आटा न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है. खराब आटा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और कई परेशानियां पैदा कर सकता है. सभी के लिए यह समझना जरूरी है कि आटे की भी एक एक्सपायरी होती है, भले ही वह पैकेट पर साफ न लिखी हो. सही स्टोरेज और सावधानी से आप इसे लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. इसलिए अगली बार आटा इस्तेमाल करने से पहले उसकी क्वालिटी जरूर जांच लें, ताकि आप और आपका परिवार सेफ रहे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket