Friday, 31 Jul 2026 | 09:24 AM

Trending :

मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कीजिए ये 5 चीजें, चेहरे पर आएगी चमक, बीमारियों का खतरा होगा दूर

authorimg

Last Updated:

Mother’s Day Gift Ideas: मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हेल्दी और वेलनेस से जुड़ी चीजें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. ग्रीन टी, फिटनेस ट्रैकर, स्किन केयर किट, इंडोर प्लांट्स और ड्राई फ्रूट्स जैसे गिफ्ट उनकी सेहत, स्किन और फिटनेस का ध्यान रखने में मदद कर सकते हैं. ये छोटे गिफ्ट मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

Zoom

मदर्स डे पर आप मां को ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं.

Mother’s Day Healthy Gift Ideas: मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार 10 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. मां सिर्फ परिवार का ख्याल नहीं रखतीं, बल्कि पूरे घर की ताकत होती हैं. अपनी जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी सेहत और फिटनेस को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में मदर्स डे का मौका अपनी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट देने के लिए खास हो सकता है, जो सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि अच्छी सेहत भी दे. अगर आप उन्हें कोई ऐसा उपहार देते हैं, जो उनकी सेहत और खुशियों से जुड़ा हो, तो यह उनके लिए और भी ज्यादा खास बन सकता है. इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजें चुन सकते हैं, जो उनकी फिटनेस, स्किन और ओवरऑल वेलनेस का ध्यान रखें.

मदर्स डे के लिए 5 हेल्दी गिफ्ट | Healthy Gifts for Mother’s Day

मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को हर्बल ग्रीन टी या हेल्दी टी किट गिफ्ट कर सकते हैं. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से स्किन पर भी ग्लो बना रहता है और थकान कम महसूस होती है. अगर आपकी मां चाय पीने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच भी आज के समय में एक शानदार हेल्थ गिफ्ट माना जाता है. इससे हार्ट रेट, स्टेप्स, नींद और एक्टिविटी लेवल पर नजर रखी जा सकती है. कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान नहीं दे पाती हैं. ऐसे में फिटनेस ट्रैकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर सकता है. यह गिफ्ट उनकी रोजमर्रा की हेल्थ मॉनिटरिंग में काफी मददगार हो सकता है.

स्किन केयर किट भी मदर्स डे पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. बढ़ती उम्र के साथ स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को हाइड्रेट रखने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आप ऐसी किट चुन सकते हैं जिसमें फेस सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी जरूरी चीजें शामिल हों.

हेल्दी ड्राई फ्रूट्स और सीड्स गिफ्ट बॉक्स भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को एनर्जी देने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से त्वचा और बालों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

अगर आपकी मां को पौधे पसंद हैं, तो एयर प्यूरिफाइंग इंडोर प्लांट भी बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे घर का वातावरण फ्रेश रहता है और मानसिक तनाव भी कम महसूस हो सकता है. यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
4:20 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 16:20 IST विपक्ष के नेता ने दावा किया कि सरकार ने विवादास्पद परिसीमन प्रक्रिया को विफल...

ट्रम्प बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया:अब हम टैरिफ से खूब कमा रहे, फिर भी डील करेंगे क्योंकि मुझे मोदी पसंद

June 5, 2026/
12:20 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार को लेकर कहा कि लंबे समय तक भारत ने अमेरिका पर...

MP में 31% महिला कलेक्टर, दक्षिणी राज्यों में 39%:प्रशासन में भी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां देने में राज्य पीछे

April 21, 2026/
7:35 am

देश में महिलाओं को 33% आरक्षण का कानून लागू होने का इंतजार है। हालांकि, प्रशासनिक ढांचे में महिलाओं की भूमिका...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ

May 30, 2026/
12:12 pm

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

कर्नाटक में कांग्रेस को हराने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा- मरते दम तक याद रखूंगा

April 1, 2026/
10:24 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को दावणगेरे दक्षिण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कीजिए ये 5 चीजें, चेहरे पर आएगी चमक, बीमारियों का खतरा होगा दूर

authorimg

Last Updated:

Mother’s Day Gift Ideas: मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हेल्दी और वेलनेस से जुड़ी चीजें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. ग्रीन टी, फिटनेस ट्रैकर, स्किन केयर किट, इंडोर प्लांट्स और ड्राई फ्रूट्स जैसे गिफ्ट उनकी सेहत, स्किन और फिटनेस का ध्यान रखने में मदद कर सकते हैं. ये छोटे गिफ्ट मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

Zoom

मदर्स डे पर आप मां को ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं.

Mother’s Day Healthy Gift Ideas: मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार 10 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है. मां सिर्फ परिवार का ख्याल नहीं रखतीं, बल्कि पूरे घर की ताकत होती हैं. अपनी जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी सेहत और फिटनेस को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में मदर्स डे का मौका अपनी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट देने के लिए खास हो सकता है, जो सिर्फ खुशी ही नहीं बल्कि अच्छी सेहत भी दे. अगर आप उन्हें कोई ऐसा उपहार देते हैं, जो उनकी सेहत और खुशियों से जुड़ा हो, तो यह उनके लिए और भी ज्यादा खास बन सकता है. इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजें चुन सकते हैं, जो उनकी फिटनेस, स्किन और ओवरऑल वेलनेस का ध्यान रखें.

मदर्स डे के लिए 5 हेल्दी गिफ्ट | Healthy Gifts for Mother’s Day

मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को हर्बल ग्रीन टी या हेल्दी टी किट गिफ्ट कर सकते हैं. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से स्किन पर भी ग्लो बना रहता है और थकान कम महसूस होती है. अगर आपकी मां चाय पीने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच भी आज के समय में एक शानदार हेल्थ गिफ्ट माना जाता है. इससे हार्ट रेट, स्टेप्स, नींद और एक्टिविटी लेवल पर नजर रखी जा सकती है. कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान नहीं दे पाती हैं. ऐसे में फिटनेस ट्रैकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर सकता है. यह गिफ्ट उनकी रोजमर्रा की हेल्थ मॉनिटरिंग में काफी मददगार हो सकता है.

स्किन केयर किट भी मदर्स डे पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. बढ़ती उम्र के साथ स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. नेचुरल और केमिकल-फ्री स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को हाइड्रेट रखने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आप ऐसी किट चुन सकते हैं जिसमें फेस सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जैसी जरूरी चीजें शामिल हों.

हेल्दी ड्राई फ्रूट्स और सीड्स गिफ्ट बॉक्स भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को एनर्जी देने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से त्वचा और बालों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

अगर आपकी मां को पौधे पसंद हैं, तो एयर प्यूरिफाइंग इंडोर प्लांट भी बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे घर का वातावरण फ्रेश रहता है और मानसिक तनाव भी कम महसूस हो सकता है. यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket