Saturday, 01 Aug 2026 | 03:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अचानक पेट दर्द होने लगे, तो क्या करें? डॉक्टर के पास कब जाएं, एक्सपर्ट ने बताई काम की बात

authorimg

Last Updated:

Sudden Stomach Pain Medicine: कई बार लोगों के पेट में अचानक दर्द होने लगता है. दर्द से निजात पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पेट में हल्का दर्द हो, तो आराम करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का खाना खाएं. इससे दर्द से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी. अगर तेज दर्द के साथ बुखार, उल्टी या चक्कर जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. एक्सपर्ट की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाएं लेना नुकसानदायक भी हो सकता है.

Zoom

पेट में अचानक दर्द होने लगे, तो हल्की सिकाई कर सकते हैं.

Stomach Pain First Aid Tips: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं. कई बार लोगों को एसिडिटी का सामना करना पड़ता है, तो कभी पेट में अचानक दर्द होने लगता है. पेट दर्द एक कॉमन समस्या है, जो गैस या अपच का संकेत होता है. कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. अचानक पेट दर्द होने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं और बिना समझे दवा खा लेते हैं. हालांकि ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि पेट दर्द की सही वजह समझे बिना पेनकिलर या घरेलू नुस्खों का ज्यादा इस्तेमाल कंडीशन बिगाड़ सकता है. ऐसे में सही समय पर इलाज जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया अगर किसी व्यक्ति को अचानक हल्का पेट दर्द शुरू हो, तो सबसे पहले आराम करना चाहिए और भारी या तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी माना जाता है. अगर दर्द गैस, अपच या हल्की ऐंठन की वजह से हो, तो कुछ समय आराम करने और हल्का खाना खाने से राहत मिल सकती है. अगर पेट दर्द के साथ तेज बुखार, उल्टी, खून वाली उल्टी, मल में खून, पेट में सूजन, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है. ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

डॉक्टर ने बताया सीने में दर्द के साथ पेट दर्द होना भी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पेट दर्द की जगह और उसका प्रकार कई बीमारियों का संकेत देता है. पेट के दाहिने निचले हिस्से में तेज दर्द अपेंडिक्स की समस्या का संकेत हो सकता है, जबकि ऊपरी हिस्से में दर्द एसिडिटी, अल्सर या गॉलब्लैडर से जुड़ा हो सकता है. महिलाओं में कई बार पीरियड्स, यूरिन इन्फेक्शन या यौन संबंधी समस्याओं के कारण भी अचानक पेट दर्द हो सकता है. इसलिए दर्द बार-बार हो रहा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो जांच करवाना जरूरी माना जाता है.

अगर पेट दर्द के फर्स्ट ऐड की बात करें, तो फर्स्ट एड के तौर पर डॉक्टर गर्म पानी की बोतल या हल्की गर्म सिकाई को मददगार मानते हैं, लेकिन अगर दर्द बहुत तेज हो, पेट सूजा हुआ लगे या छूने पर ज्यादा दर्द महसूस हो, तो गर्म सिकाई से बचना चाहिए. ऐसे समय में खुद इलाज करने के बजाय मेडिकल सलाह लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. पेट दर्द के साथ उल्टी या दस्त होने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. ऐसी कंडीशन में ORS का सेवन करना चाहिए. कई गंभीर बीमारियां जैसे अपेंडिसाइटिस, गॉलब्लैडर स्टोन, फूड पॉइजनिंग, अल्सर या संक्रमण की शुरुआत भी पेट दर्द से हो सकती है. सही समय पर पहचान और इलाज से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार; UP में 2 दिन में 5°C बढ़ा तापमान

May 11, 2026/
5:01 am

राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। रविवार को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और...

भीषण गर्मी में प्यास बुझाते दिखा ‘युवराज’:खिवनी अभ्यारण्य में गश्त टीम ने बनाया बाघ का वीडियो, नदी किनारे 30 सेकंड तक रुका

April 23, 2026/
5:11 pm

देवास के खिवनी अभयारण्य में गुरुवार सुबह बाघ ‘युवराज’ जामनेर नदी में पानी पीते हुए नजर आया। वन विभाग की...

PM Shram Yogi Mandhan: Rs 55 Mein 3000 Pension

May 7, 2026/
3:05 pm

नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए...

स्मोकी बैगन का भरता: गैस नहीं तो सिगरेट के चूल्हे पर खरी बिहारी स्टाइल्स बैंगन का भरता, लिट्टी के साथ-साथ पड़ोसी भी पूछेगा रेसिपी

March 16, 2026/
9:56 pm

16 मार्च 2026 को 21:56 IST पर अपडेट किया गया स्मोकी बैगन का भरता: बैंगन का भारत हर घर की...

तस्वीर का विवरण

April 27, 2026/
10:45 am

फूड पॉइजनिंग तब होती है जब हम सुपरमार्केट भोजन या पानी का सेवन करते हैं। ब्रेकडाउन और वायरस का कारण...

आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद बनीं एक्ट्रेस:मुकेश तिवारी बोले- लगा था ये कैसे एक्टिंग करेंगी, लेकिन उन्हें जज करना मेरी गलती थी

June 2, 2026/
5:30 am

आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने...

प्रभास को जोकर कहने पर फंसे थे अरशद वारसी:सफाई में कहा- सिर्फ दोस्तों से मजाक करता हूं, पता है हद क्या है, सेलेब्स ने की थी निंदा

July 8, 2026/
12:46 pm

कुछ समय पहले ही अरशद वारसी ने फिल्म कल्कि 2898AD की आलोचना करते हुए कहा था कि फिल्म में प्रभास...

ट्रोलिंग पर आलिया के सपोर्ट में आईं मां सोनी राजदान:कहा- सोशल मीडिया पर ढेर सारी नफरत; कांस में आलिया को इग्नोर किए जाने का दावा

May 17, 2026/
7:39 pm

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अचानक पेट दर्द होने लगे, तो क्या करें? डॉक्टर के पास कब जाएं, एक्सपर्ट ने बताई काम की बात

authorimg

Last Updated:

Sudden Stomach Pain Medicine: कई बार लोगों के पेट में अचानक दर्द होने लगता है. दर्द से निजात पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पेट में हल्का दर्द हो, तो आराम करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का खाना खाएं. इससे दर्द से धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी. अगर तेज दर्द के साथ बुखार, उल्टी या चक्कर जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. एक्सपर्ट की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाएं लेना नुकसानदायक भी हो सकता है.

Zoom

पेट में अचानक दर्द होने लगे, तो हल्की सिकाई कर सकते हैं.

Stomach Pain First Aid Tips: गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं. कई बार लोगों को एसिडिटी का सामना करना पड़ता है, तो कभी पेट में अचानक दर्द होने लगता है. पेट दर्द एक कॉमन समस्या है, जो गैस या अपच का संकेत होता है. कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. अचानक पेट दर्द होने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं और बिना समझे दवा खा लेते हैं. हालांकि ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि पेट दर्द की सही वजह समझे बिना पेनकिलर या घरेलू नुस्खों का ज्यादा इस्तेमाल कंडीशन बिगाड़ सकता है. ऐसे में सही समय पर इलाज जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया अगर किसी व्यक्ति को अचानक हल्का पेट दर्द शुरू हो, तो सबसे पहले आराम करना चाहिए और भारी या तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी माना जाता है. अगर दर्द गैस, अपच या हल्की ऐंठन की वजह से हो, तो कुछ समय आराम करने और हल्का खाना खाने से राहत मिल सकती है. अगर पेट दर्द के साथ तेज बुखार, उल्टी, खून वाली उल्टी, मल में खून, पेट में सूजन, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है. ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

डॉक्टर ने बताया सीने में दर्द के साथ पेट दर्द होना भी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पेट दर्द की जगह और उसका प्रकार कई बीमारियों का संकेत देता है. पेट के दाहिने निचले हिस्से में तेज दर्द अपेंडिक्स की समस्या का संकेत हो सकता है, जबकि ऊपरी हिस्से में दर्द एसिडिटी, अल्सर या गॉलब्लैडर से जुड़ा हो सकता है. महिलाओं में कई बार पीरियड्स, यूरिन इन्फेक्शन या यौन संबंधी समस्याओं के कारण भी अचानक पेट दर्द हो सकता है. इसलिए दर्द बार-बार हो रहा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो जांच करवाना जरूरी माना जाता है.

अगर पेट दर्द के फर्स्ट ऐड की बात करें, तो फर्स्ट एड के तौर पर डॉक्टर गर्म पानी की बोतल या हल्की गर्म सिकाई को मददगार मानते हैं, लेकिन अगर दर्द बहुत तेज हो, पेट सूजा हुआ लगे या छूने पर ज्यादा दर्द महसूस हो, तो गर्म सिकाई से बचना चाहिए. ऐसे समय में खुद इलाज करने के बजाय मेडिकल सलाह लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. पेट दर्द के साथ उल्टी या दस्त होने पर शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. ऐसी कंडीशन में ORS का सेवन करना चाहिए. कई गंभीर बीमारियां जैसे अपेंडिसाइटिस, गॉलब्लैडर स्टोन, फूड पॉइजनिंग, अल्सर या संक्रमण की शुरुआत भी पेट दर्द से हो सकती है. सही समय पर पहचान और इलाज से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket